गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मेरठ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी में 12 दिन के अंदर 12 विलेन भेजे गए यमलोक

सोमवार की सुबह मेरठ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बदमाश शहजाद को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मारे गए अपराधी पर 25 हजार का इनाम था।

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। प्रदेश में जरायम करोगे, बहू-बेटियों को टच करोगे, कारोबारियों से रंगबाजी दिखाओगे, तो तुम्हें अगले चौराहे पर सौ फीसदी यमराज जी मिल जाएंगे। ऐसे में हमारी सलाह है कि खुद थाने जाओ। गले पर तख्ती डालो और सरेंडर कर दे, या तो यूपी छोड़ दो। ऑपशन जारी है। समय कम है। मान जाओ नही ंतो कनपुरिया स्ट्राइल में हौंक दिए जाओगे। ये शब्द यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हैं, जो अक्सर अपनी जनसभाओं में अपराधियों के लिए कहा करते हैं। लेकिन अब भी ऐसे विलेन हैं, जो अपराध करने से बाज नहीं आ रहे और पुलिस एनकाउंटर में मारे जा रहे। सोमवार की सुबह मेरठ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बदमाश शहजाद को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मारे गए अपराधी पर 25 हजार का इनाम था।

मेरठ पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपी को मार गिराया। मुठभेड़ सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के पास हुई। पुलिस से घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से 25 हजार का इनामी शहजाद उर्फ निक्की ढेर हो गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया बदमाश मेरठ के बहसूमा का रहने वाला था। उस पर गैंगरेप, छेड़छाड़, पॉक्सो, चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। इसने 7 साल की एक बच्ची से दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। एसएसपी ने बताया कि 12 अक्टूबर की आधी रात बाद 12.47 बजे शहजाद ने उस रेप पीड़ित बच्ची के घर बहसूमा में जाकर दो फायर किए थे। फायरिंग के 30 घंटे में ही शहजाद एनकाउंटर में मारा गया।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

एसएसपी ने बताया कि रविवार दिन में रेप पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बहसूमा थाने में आरोपी शहजाद पर हत्या की धमकी देने और फायरिंग करने की शिकायत की। इसके बाद से पुलिस की टीमें लगाई गईं। रात को एसओजी की टीम भी बदमाश की तलाश में लग गई। सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे जब बदमाश बाइक से जा रहा था तो सरुरपुर मोड़ पर उसे पुलिस ने रुकने को कहा। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। शहजाद के सीने में गोली लगी। फिर पुलिस टीम उसे पीएल शर्मा जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शहजाद की डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी है।

बहसूमा थाने के मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी शहजाद 2019 में स्कूटी चोरी के मामले में जेल गया था। स्कूटी चोरी से पहले उसने 5 साल की बच्ची से रेप किया था। शहजाद छोटी बच्चियों को चॉकलेट, टॉफी का लालच देकर बहलाता, अपने पास बुलाता। फिर उसके साथ रेप करता था। 20 जनवरी 2025 को वह जेल से छूटकर आया। जेल से छूटने के 5 दिन बाद 25 जनवरी को शहजाद ने बहसूमा थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची को 20 रुपए देने का लालच देकर अपने दोस्त के साथ मिलकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां गैंगरेप किया। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गए। बच्ची लहूलुहान हालत में थी। परिजनों का कहना है कि यदि 5 मिनट की देरी हो जाती तो बच्ची की जान भी जा सकती थी।

शहजाद पर बहसूमा थाने में दो और भावनपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज है। महमूदपुर सिखेड़ा में छेड़छाड़ और भावनपुर थाने में चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है। इस पर अलग-अलग थानों में चोरी, छेड़छाड़ और रेप के 7 मुकदमे दर्ज हैं। दो दिन पहले ही बदमाश की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जताया था। लोगों ने शहजाद उर्फ निक्की की फोटो शेयर करते हुए लिखा ये दरिंदा खुलेआम घूम रहा है। पकड़ा जाना चाहिए, यह वहशी जिसे भी दिखाई दे तो पुलिस को सूचना दें। एनकाउंटर के बाद मौके परएसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना और भारी पुलिसबल पहुंचा है। फोरेंसिक टीम और पुलिस मौके से सबूत जुटाए। बता दें, यूपी के मेरठ में 2017 से लेकर 2025 के बीच सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए और इसी जनपद में सबसे अधिक बदमाश भी मारे गए।

मेरठ में शहजाद का एनकाउंटर सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। इससे 8 घंटे पहले लखनऊ में लूट और हत्या का आरोपी 1 लाख का इनामी गुरुसेवक (29) मारा गया। वह शाहजहांपुर के पटाई पुवायां का रहने वाला था। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुसेवक ने बीते दिनों उन्नाव के ड्राइवर योगेश पाल और शाहजहांपुर के पुवायां में ड्राइवर अवनीश दीक्षित की हत्या कर कार लूट ली थी। फिलहाल पिछले 29 सितंबर से लेकर 13 अक्टूबर के बीच 12 एनकाउंटर हुए। 12 मुठभेड़ के दौरान 12 बदमाश मारे गए। यूपी पुलिस ने साफ कर दिया है कि जो भी हम पर फायर करेगे, उस पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। अपराधी सरेंडर कर दें।

राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से जुलाई 2025 तक यूपी पुलिस ने 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 14,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 30,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 9,000 से अधिक को गोली मारी गई। अगर अक्टूबर 2025 की बात करें तो ढाई लाख का इनामी विनीत भाटी और एक लाख के इनामी अपराधी इफ्तेखार, इमरान, अरशद और नईम एनकाउंटर में मारे गए हैं। अक्टूबर महिने में पुलिस की सख्ती ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है। न किसी का धर्म देखा गया, न जात। अपराध किया, तो गोली खाई। यही है योगी सरकार का सीधा संदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कहा था, उत्तर प्रदेश में गंदे कर्म बर्दाश्त नहीं होंगे, जो भी कानून तोड़ेगा, वो गोली खाएगा।

 

Tags: CM Yogi AdityanathCriminal killed in encounter in MeerutMeerutUP PoliceUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला अंजलि की मौत का मामला सामने आया...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Next Post
Gold Rate Today

त्योहारी सीजन में सोने के दामों में हलचल! जानें 13 अक्टूबर को आपके शहर में सोना सस्ता हुआ या महंगा 

Kannan Gopinath

पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथ बने कांग्रेस नेता, अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में छोड़ी थी नौकरी!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In