Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

संभल में मीट कारोबारियों के घर-फैक्ट्री पर इनकम टैक्स की रेड, जारी है कार्रवाई, 80 से अधिकारी छापेमारी में शामिल, कर चोरी की बड़ी आशंका।

Vinod by Vinod
October 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के जानें-माने कई मीट कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीमें ने एक साथ छापा मारा। ये रेड सोमवार को शुरू हुई, जो बुधवार को भी जारी है। इनकम टैक्स के साथ जीएसटी की टीमें भी हैं। ये छापेमारी संभल, बरेली और हापुड़ और गाजियाबाद में हुई। आईटी की टीमें संभल के मीट कारोबारी हाजी इमरान और हाजी इरफान के घर और फैक्ट्री पर पहुंची। इरफान इंडिया फ्रोजन फूड के मालिक हैं। दोनों भाइयों का एक हजार करोड़ के करीब का कारोबार है। आईटी ने दोनों भाईयों के अलावा कंपनी के 4 बड़े अफसरों के आवास पर भी रेड डाली है।

इनकम टैक्स ने यूपी के कई शहरों में सोमवार की सुबह छापेमारी शुरू की। आईटी की टीमें संभल के सरायतरीन निवासी मीट कारोबारी हाजी इमरान और हाजी इरफान के घर और गांव चिमियावली स्थित मीट फैक्टरी पर रेड मारी। सोमवार को शुरू हुई छापेमारी मंगलवार को भी जारी रही। मोहल्ला नाला निवासी रिश्तेदार और चमन सराय निवासी कर्मचारी के घर पर छानबीन मंगलवार की शाम तक पूरी हो गई और टीमें लौट गईं। चर्चा है कि बड़ी आयकर चोरी सामने आ सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि छानबीन पूरी होने के बाद ही होगी। मीट कारोबारी के घर और फैक्टरी पर छानबीन बुधवार तक होने की चर्चा चल रही है।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

January 23, 2026

इनकम टैक्स की टीमें सोमवार की सुबह चार बजे मीट फैक्टरी, मीट कारोबारी के घर, कर्मचारी के घर और रिश्तेदार के घर छानबीन शुरू की थी। मंगलवार की देररात तक मीट कारोबारी के घर और मीट फैक्टरी में छानबीन जारी रही। इन दोनों ही स्थानों पर 80 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी होने की बात सामने आ रही है। मीट फैक्टरी में 100 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिनको बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इसी तरह मीट कारोबारी के घर से कोई सदस्य बाहर नहीं निकला है। ऐसी चर्चा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले 100 से अधिक मजदूर-कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर हैं। इनकम टैक्स के अधिकारी उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। मंगलवार को दिन में कई बार मजदूर गेट तक पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनको बाहर नहीं जाने दिया।

शहर के एक होटल से 160 लोगों के लिए थाली पैक होकर गई थी। इससे स्पष्ट है कि अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की संख्या छानबीन में ज्यादा है। यह खाना सोमवार की रात को गया था। टीम के सदस्य ही लेने के लिए पहुंचे थे। मंगलवार को भी खाना फैक्टरी में जाते हुए देखा गया लेकिन वह किस होटल से मंगाया गया था यह स्पष्ट नहीं हो सका। मीट फैक्टरी से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि फैक्टरी के अंदर भी खाना बनाने की व्यवस्था है। मीट कारोबारी की आय की छानबीन करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का बड़ा काफिला पहुंचा है। सोमवार को 70 से ज्यादा कारें चार स्थानों पर दिखाई दीं। जिसमें 100 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। कुछ अधिकारी व कर्मचारी सोमवार की सुबह 10 बजे से पहले पहुंचे।

मीट फैक्टरी में सोमवार की सुबह से कार्रवाई शुरू की गई है। लेकिन फैक्टरी में रविवार की रात से ही कागजी कार्रवाई को बड़े स्तर पर किया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि रविवार की रात में कागजी कार्रवाई को पूरा करने में कई लोग लगे थे। फैक्टरी में सूचना फैली गई थी कि कोई टीम आएगी। लेकिन टीम कौन सी आएगी, इसकी जानकारी नहीं थी। माना जा रहा है कि मीट कारोबारियों को अंदेशा था कि कार्रवाई होगी। इसलिए ही उन्होंने कागजी कार्रवाई पूरी की लेकिन सोमवार की सुबह में ही रेड पड़ गई। फिलहाल ऐसी चर्चा है कि मीट कारोबारी के ठिकानों पर बुधवार को भी आईटी की कार्रवाई जारी है। मीट कारोबारी के ठिकानों के बाहर अब पुलिस मुस्तैद है। फिलहाल बुधवार को भी फैक्ट्री से कोई बाहर नहीं निकला।

 

Tags: Income Tax DepartmentIT raid on meat traders' premisessambhalTax evasionUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50
Vinod

Vinod

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Sambhal CJM Transfer: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में न्यायिक नियुक्तियों को लेकर मची हलचल के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने...

Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब चंदौसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम)...

Sambhal

कोर्ट ने कहा केस करो, एसएसपी बोले- कभी नहीं! संभल हिंसा पर पुलिस और अदालत में सीधी जंग।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Sambhal violence case ASP Anuj Chaudhary: संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोर्ट...

Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Sambhal illegal mosque demolition: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सलार गांव में कानून के अनुपालन की एक अनूठी...

Next Post
UP Youth Festival 2025: योगी बोले U P  प्रतिभाशाली युवाओं का प्रदेश ‘विकसित भारत’ का रास्ता यहीं से होकर गुजरता है

UP Youth Festival 2025: योगी बोले U P प्रतिभाशाली युवाओं का प्रदेश ‘विकसित भारत’ का रास्ता यहीं से होकर गुजरता है

Gold Rate Today

Gold Rate Today : लगातारा समान छू रहे सोने के दाम, जानें आज कहां तक पहुंचे बाज़ार में सोने-चांदी के दाम ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist