Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home हरियाणा

Sandeep Lathar Suicide Case:वाई पूरन कुमार आत्महत्या में नया मोड़,ASI संदीप लाठर ने रोहतक में क्यों की खुदकुशी

रोहतक के लाढौत गांव में ASI संदीप लाठर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने IPS वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 15, 2025
in हरियाणा
Sandeep Lathar suicide case Haryana police investigation
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sandeep Lathar Suicide Case: चंडीगढ़ IPS अफसर वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। रोहतक के लाढौत गांव में मंगलवार को ASI संदीप लाठर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना इलाके में सनसनी मचा गई।संदीप लाठर का शव सबसे पहले एक प्रवासी मजदूर ने देखा। मजदूर ने तुरंत संदीप के मामा को सूचित किया, जिन्होंने मौके पर जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी।

मजदूर ने क्या बताया?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला के बख्तावरपुरा के रहने वाले जैलदार के रूप में हुई है। जैलदार पिछले 15 साल से संदीप लाठर के मामा के खेतों में काम कर रहे हैं।

RELATED POSTS

Aditya Singh

संभल के नए CJM बने आदित्य सिंह: शाही जामा मस्जिद सर्वे का आदेश देकर आए थे चर्चा में

January 21, 2026
SP AIMIM Alliance

तेजस्वी की हार से अखिलेश ने लिया सबक: यूपी में ओवैसी के लिए खुले सपा के द्वार?

January 21, 2026

जैलदार ने बताया कि दोपहर को खेत में काम करते समय उन्हें कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि संदीप का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनके सिर से खून बह रहा था। जैलदार ने तुरंत यह जानकारी संदीप के मामा को दी।

मजदूर ने यह भी कहा कि संदीप अक्सर अपने मामा के खेतों में आया करते थे और उनके साथ काफी समय बिताते थे।

सुसाइड नोट और आरोप

संदीप लाठर जींद के रहने वाले थे और रोहतक SP ऑफिस के साइबर सेल में ASI के पद पर तैनात थे। कुछ दिनों से वह अपने मामा के घर रह रहे थे।

संदीप ने आत्महत्या से पहले वीडियो में IPS वाई पूरन कुमार पर गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पुलिस को शव के पास 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला।

परिजनों का विरोध

संदीप के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि सुसाइड नोट में नाम लिए गए सभी अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए।
इसके अलावा, उन्होंने वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजन का कहना है कि इसके बाद ही संदीप का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल, उनका शव मामा के घर पर रखा गया है।

संदीप लाठर की आत्महत्या ने वाई पूरन कुमार मामले में नया मोड़ ला दिया है। जांच में अब सुसाइड नोट और वीडियो के आरोपों की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। परिजन न्याय की मांग में लगातार आवाज उठा रहे

Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Aditya Singh

संभल के नए CJM बने आदित्य सिंह: शाही जामा मस्जिद सर्वे का आदेश देकर आए थे चर्चा में

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Aditya Singh CJM Sambhal: संभल के न्यायिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सिविल जज...

SP AIMIM Alliance

तेजस्वी की हार से अखिलेश ने लिया सबक: यूपी में ओवैसी के लिए खुले सपा के द्वार?

by Mayank Yadav
January 21, 2026

SP AIMIM Alliance: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। राष्ट्रीय...

UP Census

यूपी जनगणना: बाधा डालने पर होगी 3 साल की जेल, सरकार ने जारी की सख्त अधिसूचना

by Mayank Yadav
January 21, 2026

UP Census 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में आगामी जनगणना को लेकर औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें...

Noida Authority

Noida Authority में बड़े बदलाव की आहट: क्या फिर एक होगा सीईओ और चेयरमैन का पद?

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Noida Authority News: नोएडा सेक्टर-150 में बेसमेंट डूबने से हुई एक दुखद मृत्यु और पूर्व में हुए 'कैलेंडर विवाद' के...

Uttar Pradesh weather update

Uttar Pradesh weather : यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज ,धूप के बाद बारिश, तापमान में गिरावट के आसार

by SYED BUSHRA
January 21, 2026

Uttar Pradesh weather update:पिछले तीन–चार दिनों से प्रदेश को शीतलहर और घने कोहरे से राहत मिली है। बुधवार को राजधानी...

Next Post
Lucknow unity prayer Sant Premanand Maharaj health

Lucknow News: लखनऊ में अनोखी एकता की मिसाल,दादा मियां की दरगाह पर संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए दुआ

Dhirendra Shastri

धीरेंद्र शास्त्री का ‘आई लव मोहम्मद’ पर बयान “हमें आपत्ति नहीं, पर जब हम बोलते हैं तो बवाल क्यों?”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist