बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CM योगी आदित्यनाथ ने हलाल का कुछ ऐसे किया द एंड, बता दिया इस पैसे का कहां पर होता है इस्तेमाल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने यूपी में हलाल को बैन कर दिया है। सीएम योगी ने आगे कहा, सामान खरीदते समय एक चीज जरूर देखिए। क्या उसमें हलाल सर्टिफिकेशन तो नहीं लिखा हुआ है। यानि हर वस्तु में हलाल सर्टिफिकेशन। मुझे लगता है यूपी में कोई उसे खरीदने या बेचने का दुस्साहस नहीं करेगा, लेकिन आप आश्चर्य करेंगे कि साबुन का भी हलाल, कपड़े का भी हलाल।

by Vinod
अक्टूबर 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब कोई भी संस्था हलाल सर्टिफिकेट लगाकर अपनी चीजें नहीं बेच पाएगी। सामान खरीदते समय हलाल सर्टिफिकेट जरूर चेक करें। इसके नाम पर साजिश चल रही है। हलाल के नाम पर आतंकवाद के लिए पैसे जुटाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल धर्मांतरण और लव जिहाद के लिए होता है। आप वस्तुएं खरीदते समय जीएसटी अवश्य दें.। ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने यूपी में हलाल को बैन कर दिया है। सीएम योगी ने आगे कहा, सामान खरीदते समय एक चीज जरूर देखिए। क्या उसमें हलाल सर्टिफिकेशन तो नहीं लिखा हुआ है। यानि हर वस्तु में हलाल सर्टिफिकेशन। मुझे लगता है यूपी में कोई उसे खरीदने या बेचने का दुस्साहस नहीं करेगा, लेकिन आप आश्चर्य करेंगे कि साबुन का भी हलाल, कपड़े का भी हलाल। सीएम योगी ने कहा कि हलाल का पैसे लव जिहाद और आतंकवाद में इस्तेमाल होता है। ऐसे में हालाल प्रोडेक्ट की खरीदारी न करें।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब महापुरुषों को भी जातियों में बांटने की कोशिश हो रही है। लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियां समाज में अपने पैर पसार रही हैं। उन्होंने रामायण के पात्रों कालनेमि, ताड़का और शूर्पणखा की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें आज भी ऐसी चीजों से सचेत रहना होगा, जो छद्म नाम से परिवारों में घुसकर हिन्दू बेटियों के साथ छल कपट करते हैं। उन्होंने यहां पर बलरामपुर जिले के जलालुद्दीन उर्फ छांगुर की साजिशों का उदाहरण भी दिया।

सीएम योगी ने कहा कि हमने जब कार्रवाई शुरू की तो 25 हजार करोड़ रुपये देश के अंदर हलाल सर्टिफिकेशन से होता है। भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी एजेंसी ने उन्हें मान्यता नहीं दी है। ये सारा का सारा पैसा आतंकवाद के लिए, लव जिहाद के लिए और धर्मांतरण में दुरुपयोग होता है। हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर भारत के ग्राहकों का शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ये भी देखिए कि हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर एक फूटी कौड़ी भी नहीं देनी है। क्योंकि जितना पैसा भी जाएगा, यह सारा पैसा आपके खिलाफ षड्यंत्र में इस्तेमाल होगा। यह षड्यंत्र बड़े स्तर पर हो रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि छांगुर की गतिविधियां तीन साल से वॉच की जा रही थी, जिसकी गिरफ्तारी तक किसी को उसका अली नाम पता नहीं था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में ’राजनीति इस्लाम’ को सनातन की आस्था का सबसे बड़ा शत्रु बताया। उन्होंने कहा कि हम ब्रिटिश और फ्रांसीसी उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़े, राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ भी हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और गुरु गोविंद सिंह जैसे राष्ट्र के नायकों को याद करते हुए कहा कि राजनीतिक इस्लाम वही है, जो छांगुर के रूप में देश की डेमोग्राफी को बदलने और राष्ट्र माता के टुकड़े टुकड़े करने की मंशा से किया जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कांग्रेस को भी निशाने पर रखा। कहा कि कांग्रेस प्रभु राम और कृष्ण को नकारती थी। कांग्रेस ने अदालत में एफिडेविट देकर कहा था कि भगवान राम और कृष्ण मिथक हैं। सपा ने निर्ममता के साथ राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया अयोध्या में आकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर अभिभूत हो रही है। पिछले साल 6 करोड़ लोगों ने अयोध्या में प्रभु राम का दर्शन किया। प्रयागराज में महाकुंभ के 66 करोड़ से अधिक लोग साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग इसमें शुरूआत से ही खोट निकाल रहे थे।

Tags: CM Yogi AdityanathCM Yogi Adityanath speaks on HalalHalalrssUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में जबरदस्त ट्विस्ट, स्मृति ईरानी संग नजर आएंगे बिल गेट्स!

Deepika Kakkar

कैंसर से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, झड़ते बाल और अल्सर ने बढ़ाई चिंता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In