बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

दीपावली पर देसी जुगाड़ से बनी कार्बाइड गन ने भोपाल, विदिशा, ग्वालियर और इंदौर में तबाही मचा दी। सैकड़ों बच्चे घायल हुए, कई की आंखों की रोशनी चली गई। अब प्रशासन एक्शन में है।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 23, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

M P News: दीपावली की खुशियों के बीच इस बार एक खतरनाक खेल ने कई परिवारों की मुस्कान छीन ली। देसी तरीके से बनाई गई “कार्बाइड गन” अब पूरे मध्य प्रदेश में कहर बन चुकी है। भोपाल, विदिशा, ग्वालियर और इंदौर में अब तक 200 से ज़्यादा बच्चे घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। कई मासूमों की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई, वहीं कुछ के चेहरे बुरी तरह झुलस गए।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ खतनाक ट्रेंड

दीपावली से कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर “ग्रीन पटाखा” बताकर इस कार्बाइड गन को ट्रेंड किया जा रहा था। वीडियो में इसे मज़ेदार और स्टाइलिश अंदाज़ में दिखाया गया, जिससे बच्चों और युवाओं में इसे आज़माने की होड़ लग गई। शहरों में कुछ लोगों ने सड़क किनारे इसकी छोटी दुकानें भी लगा लीं। पानी भरे पाइप में कैल्शियम कार्बाइड डालकर जब उसमें लाइटर से आग लगाई जाती, तो ज़ोरदार धमाका होता। इसी धमाके ने कई जिंदगियां तबाह कर दीं।

RELATED NEWS

Damoh Family Suicide Case

Raksha Bandhan Tragedy: दमोह में बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने भी दी जान, एक घंटे में उजड़ गया पूरा परिवार

अगस्त 29, 2026

BJP MLA Controversy: बीजेपी विधायक ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान, मंच पर किसने कड़ी आपत्ति जताई

अगस्त 27, 2026

डॉक्टर भी हैरान, आंखों की सर्जरी में जुटी टीम

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर कविता कुमार और उनकी टीम ने कई गंभीर मरीजों की आंखों की सर्जरी की। 13 साल के आरिश और 26 साल के प्रशांत की आंखें इतनी बुरी तरह झुलस गई थीं कि डॉक्टर भी चौंक गए। एम्नियोटिक झिल्ली प्रत्यारोपण और लिम्बल स्टेम सेल ट्रांसप्लांट जैसी जटिल सर्जरी से उनकी आंखों की रोशनी बचाने की कोशिश की गई। इंदौर में भी 12 साल के एक बच्चे की तुरंत सर्जरी करनी पड़ी।

एक पिता की पीड़ा: “बस खेल समझकर खरीद ली थी”

भोपाल के एक पिता ने बताया, “बेटे की ज़िद पर सोमवार को ही कार्बाइड गन खरीदी थी। शाम को उसने खेल-खेल में गन चलाई। कुछ धमाकों के बाद जब वह बंद हुई तो उसने फिर से पानी और कार्बाइड डाला, तभी ज़ोरदार धमाका हुआ। उसका चेहरा और आंख बुरी तरह जल गए।” 24 घंटे बाद बच्चे ने आंख खोली, लेकिन अब भी सूजन बनी हुई है।

खेतों से बाजार तक पहुंचा ‘जुगाड़’

जानकारी के अनुसार, यह गन महाराष्ट्र के किसानों ने पहले जानवरों और चिड़ियों को भगाने के लिए बनाई थी। बाद में कुछ लोगों ने इसे त्यौहार में मज़े के लिए बेचने का तरीका बना लिया। विदिशा में पकड़े गए विक्रेताओं ने बताया कि गन बनाने में सिर्फ 50 रुपये लगते थे और यह 150 से 200 रुपये में बिक जाती थी।

पुलिस ने की कार्रवाई, कई गिरफ्तार

हादसों के बाद विदिशा में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। विस्फोटक अधिनियम के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 228 प्लास्टिक गन और करीब चार किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त हुआ। प्रशासन ने सभी जिलों के एसडीएम को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसी गनों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए।

दीपावली की रात जिसने खुशियां बांटनी थीं, उसने कई घरों को मातम में बदल दिया। अब ज़रूरत है सतर्कता की, ताकि किसी मासूम की आंखों की रोशनी फिर कभी ऐसे जुगाड़ की बलि न चढ़े।

Tags: Carbide Gun Blastmadhya pradesh news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Damoh Family Suicide Case

Raksha Bandhan Tragedy: दमोह में बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने भी दी जान, एक घंटे में उजड़ गया पूरा परिवार

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

Damoh Family Suicide Case:मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक...

BJP MLA Controversy: बीजेपी विधायक ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान, मंच पर किसने कड़ी आपत्ति जताई

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Pannalal Shakya: मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Madhya Pradesh News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, निकाली भव्य एकता पदयात्रा

by Gulshan
नवम्बर 11, 2025

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार (11 नवंबर) को भोपाल में लौह पुरुष सरदार...

Madhya Pradesh News

सालभर की कमाई सिर्फ 3 रुपये! मध्य प्रदेश के किसान का आय प्रमाण पत्र वायरल, आखिर क्या है मामला ? 

by Gulshan
जुलाई 27, 2025

Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के सतना ज़िले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक...

Next Post
Bihar

Bihar की सियासत गरमाई: 'युवा' तेजस्वी को कमान, मुकेश सहनी को डिप्टी CM का ताज; NDA से पूछा- आपका नेता कौन?

00 के बाद एडिलेड से विराट कोहली ने कर दिया बड़ा इशारा, किंग ने बता दिया वह वनडे को भी करने जा रहे अलविदा

00 के बाद एडिलेड से विराट कोहली ने कर दिया बड़ा इशारा, किंग ने बता दिया वह वनडे को भी करने जा रहे अलविदा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In