गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

जयंत चौधरी ने बस्ती में किया बडा खुलासा, आरएलडी प्रमुख का दावा, अखिलेश यादव के शासनकान में गन्ना मिल हुई दिवालिया, बिहार को लेकर भी दिया बड़ा बयान।

by Vinod
नवम्बर 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी में अभी चुनाव कोसों दूर हैं, लेकिन चुनावी फिजा अभी से दिखनी शुरू हो गई है। 2027 को लेकर मंथन शुरू हो गया है। राजनीतिक दल अपने सियासी हथियारों में धार तेजे के काम में जुट गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हैट्रिक लगाने को लेकर सियासी बॉल को नई करने में जुटे हुए हैं तो वहीं अखिलेश यादव भी अबकि बार सपा की सरकार के मिशन में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं। एनडीए और इंडिया ब्लॉक गठबंधन के दूसरे छोटे-बड़े दल भी फुल एक्टिव हो गए हैं और जीत-हार को लेकर घेराबंदी भी शुर कर दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का एक बयान सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाए हुए है। छोटे चौधरी ने पहली बार अखिलेश यादव पर सीधे जुबान से अटैक किया। जयंत ने सपा प्रमुख पर सनसनीखेज आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है।

इस वक्त यूपी में मौसम अलग है। दोस्त भी अलग हैं। खेमे भी अलग हैं। हां सियासी दुश्मन वही हैं। लड़ाई भी एनडीए बनाम इंडिया ब्लॉक के बीच ही होनी है। 2022 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कई दिग्गज नेता साथ में थे। राजभर से लेकर जयंत चौधरी अखिलेश के पक्ष में बैटिंग किया करते थे। लेकिन अब अखिलेश-जयंत की जोड़ी टूट चुके है। अब ओमप्रकाश राजभर से अखिलेश को बाय-बॉय कह चुके हैं। अब छोटे चौधरी एनडीए से हाथ मिला चुके हैं और खुलकर बीजेपी के पक्ष में बैटिंग कर रहे हैं। पहली बार जयंत चौधरी सपा प्रमुख के खिलाफ बोले। कई सनसनीखेज खुलासे किए। सपा से खुद को अलग किए जानें के राज से पर्दा उठाया। हां जयंत चौधरी बस्ती जनपद में गरजे। उन्होंने खुलकर सपा सरकार के कार्यकाल की पोल खोली। राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर करप्शन के आरोप लगाए।

RELATED NEWS

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

जुलाई 7, 2026
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

जुलाई 5, 2026

बस्ती की एक प्राइवेट चीनी मिल के दिवालिया होने को लेकर जयंत चौधरी ने कहा उस समय अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। उन्होंने खूब कर्ज लिया और पैसे डायवर्ट किए। बस्ती की बंद पड़ी बस्ती और वाल्टरगंज शुगर मिल को लेकर जयंत ने कहा उस क्षेत्र के जो प्रभावित किसान हैं, वो आए थे। मैं उनसे मिला। उन्होंने मुझे मांग पत्र भी दिया। समस्याएं भी बताईं। पिछले दिनों 100 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ, क्योंकि वह डिफॉल्टर करार दे दिया गया। जयंत चौधरी ने कहा कि उस समय अखिलेश मुख्यमंत्री थे। बढ़-चढ़कर उन्होंने कर्ज लिया, पैसे डायवर्ट किए। उस समय जो मिल मालिक थे, उनकी मंशा खराब हो गई। इसलिए वो डिफॉल्टर हो गई। लेकिन, इसे हम शुरू कराने का प्रयास करेंगे। वो प्राइवेट मिल है, इसलिए उसमें समय लगेगा। जयंत ने कहा पहली बार सरकार ने किसानों को बातों को समझा। 30 रुपए की मूल्य वृद्धि की है।

जयंत चौधरी ने कहा, अभी विपक्ष को भी समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या कहे। वो किसानों का स्वागत भी नहीं करना चाहते। मैंने तो 2 साल पहले ही कहा था कि अगर सरकार में मेरी जरा-सी भी चली तो किसानों की बात करूंगा। जबकि, मुझसे किसी ने गन्ने को लेकर कोई मांग नहीं की थी। मैंने खुद गन्ने का मूल्य बढ़वाने की बात कही थी। आज जब मूल्य बढ़े हैं., तो लोग मेरी भी पीठ थपथपा रहे हैं। बिहार चुनाव के बारे में जयंत ने कहा- चुनाव में लोगों को फैसला लेना है। एक पुरानी शैली थी, जो कुछ लोग मंडल ऐरा में राजनीति में आए, उन्होंने अपना वर्चस्व स्थापित किया। उन्हें लगता है कि अभी भी वही पुराने रटे-रटाए नारे लगाओगे, तो जनता दोबारा उस चक्रव्यूह में फंसेगी। लेकिन, अब ऐसा नहीं होने वाला। आज का नौजवान जाति के चंगुल से हटना चाहता है। मैं कांफिडेंस के साथ कहता हूं कि बिहार में एनडीए आएगी। लेकिन, उसके लिए जनता को भी निर्णय लेना है।

Tags: Akhilesh Yadavbastijayant chaudharyUP Assembly ElectionsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

UP Data Center Policy 2026: उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर बनने...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

Next Post
Delhi News

जरूरी दवाओं की कमी पर दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख! RML अस्पताल से तलब की रिपोर्ट

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist