Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » इकरा हसन ने किशनगंज से दोहराया सीएम योगी का डॉयलॉग, बता दिया नीतीश कुमार के साथ बीजेपी कुछ ऐसे करेगी छल

इकरा हसन ने किशनगंज से दोहराया सीएम योगी का डॉयलॉग, बता दिया नीतीश कुमार के साथ बीजेपी कुछ ऐसे करेगी छल

इकरा हसन ने अपनी जनसभा में कहा कि पूरे देश की नजर बिहार के सीमांचल पर है। उन्होंने बिहार की धरती को मेहनतकश लोगों की धरती बताया और खेद व्यक्त किया कि लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। उन्होंने जनता से एकजुट होकर सरकार बदलने और अपने वोट की ताकत को बंटने न देने की अपील की।

by Vinod
05/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है, ऐसे में देरशाम चुनाव प्रचार थम गया। लेकिन उससे पहले प्रदेश में जबरदस्त घमासान देखने को मिला। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ गरजे। अखिलेश यादव से लेकर अफजाल अंसारी ने भी महागठबंधन के पक्ष में जनसभाएं की। कैराना की सपा सांसद इकरा हसन भी चुनावी अखाड़े में उतरीं और आरजेडी उम्मीदवार के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया।

इकरा हसन चार नवंबर को किशनगंज की ठाकुरगंज सीट से आरजेडी के उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी रैली की। इस दौरान उनका इकट्ठा होकर महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट करने की अपील की। इकरा हसन ने इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सऊद आलम के समर्थन करते हुए कहा, तुलसिया में जिस स्कूल में सभा की गई थी, उसकी इमारतें हमने बनवाई हैं। जिस रास्ते से आप तुलसिया पहुंचे थे, वह मेरे पिता की कोशिशों का परिणाम है। इकरा ने कहा कि एनडीए के लोग सिर्फ झूठें वादे कर रहे हैं। ऐसे में इसबार बिहार में परिवर्तन करना है।

इकरा हसन ने अपनी जनसभा में कहा कि पूरे देश की नजर बिहार के सीमांचल पर है। उन्होंने बिहार की धरती को मेहनतकश लोगों की धरती बताया और खेद व्यक्त किया कि लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। उन्होंने जनता से एकजुट होकर सरकार बदलने और अपने वोट की ताकत को बंटने न देने की अपील की। उन्होंने सऊद आलम को जिताकर अपनी सरकार बनाने का आह्वान किया। इकरा हसन ने सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर तंस कसा। कहा, कुछ लोग बांटने की बात करते हैं। लेकिन हमें बंटना नही है। एक होकर महागठबंधन के पक्ष में मतदान कर तेजस्वी यादव को सीएम बनाना है।

RELATED NEWS

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

November 28, 2025
कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

November 22, 2025

इकरा हसन ने बीजेपी की ’डबल इंजन’ सरकार को ’नापाक’ बताते हुए उस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता के मुद्दों, चाहे वह वक्फ का मुद्दा हो या विकास का, के लिए इस सरकार से लड़ना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने जनता को धोखा दिया है और इसे भूला नहीं जाना चाहिए। उन्होंने जनता से वोट की ताकत से इन ’नापाक इरादों’ को चोट पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वोट आपसी लड़ाई में बंट गए, तो यह सरकार अपने मंसूबों में सफल हो जाएगी। इकरा हसन ने मतदाताओं से वोट डालने से पहले यह सोचने को कहा कि क्या अन्य पार्टियां सरकार बना सकती हैं।

इकरा हसन ने दावा किया कि अगर इस बार भाजपा जीतती है, तो वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी, बल्कि खुद सत्ता पर काबिज हो जाएगी। इकरा हसन ने अपने संबोधन में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमी को लेकर कहा कि वोट डालने से पहले यह जरुर सोचें कि क्या वे ओवैसी की पार्टी सरकार बना सकती है। अगर वो सरकार बनाने के नजदीक पहुंचते हैं तो आप बेशक वोट उन्हीं को दे दीजिये। सांसद इकरा हसन ने अपने संबोधन में आगे कहा, ओवैसी सरकार बनाने के करीब भी नहीं पहुंचेंगे। उन्हें अगर वोट देंगे तो हमारे वोट बटेंगे और अगर हमारे वोट बटेंगे तो फिर से बीजेपी की सरकार बन जाएगी।

दरअसल, बिहार में इस समय देशभर के टॉप सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा, इसके तहत पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे पहले चरण जिन सीटों पर चुनाव होगा, वहां पर मंगलवार (4 नवंबर) को प्रचार प्रसार थम गया। महागठबंधन ने भी सभी वर्ग के मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में महागठबंधन के समर्थन में किशनगंज में चुनावी रैली के लिए उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन पहुंची।

 

Related Posts

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

November 28, 2025
कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

November 22, 2025
20 साल बाद सीएम नीतीश कुमार ने छोड़ी ये कुर्सी, जानें सुशासन बाबू ने सम्राट चौधरी को क्यों बनाया गृहमंत्री

20 साल बाद सीएम नीतीश कुमार ने छोड़ी ये कुर्सी, जानें सुशासन बाबू ने सम्राट चौधरी को क्यों बनाया गृहमंत्री

November 22, 2025
Bihar Election Oath Ceremony

Bihar : नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने को तैयार, 20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

November 19, 2025
मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

November 19, 2025
मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

November 16, 2025
अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

November 15, 2025
Bihar-Election 2025

बिहार चुनाव 2025: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार पाँचवें कार्यकाल के लिए तैयार

November 14, 2025

बिहार में आज वोटों की गिनती शुरू—किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज?

November 14, 2025
बिहार में इकरा हसन ने किया ‘खेला’ जिसका एक्जिट पोल में दिखा असर, जाने किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान

बिहार में इकरा हसन ने किया ‘खेला’ जिसका एक्जिट पोल में दिखा असर, जाने किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान

November 11, 2025
Next Post
Uttar Pradesh News: किसानों और राइस मिल संचालकों को बड़ी राहत,कौन से धान की कुटाई पर मिलेगी रिकवरी छूट

Uttar Pradesh News: किसानों और राइस मिल संचालकों को बड़ी राहत,कौन से धान की कुटाई पर मिलेगी रिकवरी छूट

New York Mayor election:भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले indo muslim मेयर, ट्रंप की धमकी के बावजूद रचा इतिहास

New York Mayor election:भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले indo muslim मेयर, ट्रंप की धमकी के बावजूद रचा इतिहास

Pensioners Life Certificate:पेंशनर्स को कोषागार की भीड़ से मिल गई राहत, कौन घर जाकर बनाएगा जीवित प्रमाणपत्र

Pensioners Life Certificate:पेंशनर्स को कोषागार की भीड़ से मिल गई राहत, कौन घर जाकर बनाएगा जीवित प्रमाणपत्र

POPULAR POST

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India