Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Pensioners Life Certificate:पेंशनर्स को कोषागार की भीड़ से मिल गई राहत, कौन घर जाकर बनाएगा जीवित प्रमाणपत्र

Pensioners Life Certificate:पेंशनर्स को कोषागार की भीड़ से मिल गई राहत, कौन घर जाकर बनाएगा जीवित प्रमाणपत्र

डाक विभाग ने पेंशनरों के लिए घर बैठे जीवित प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा शुरू की है। डाकिया या डाक सेवक घर जाकर यह प्रमाणपत्र बनाएंगे। इससे बुजुर्गों को लंबी लाइनों से राहत मिलेगी।

by SYED BUSHRA
05/11/2025

Pensioners Can Get Life Certificate Made at Home by Postman: उम्रदराज पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें पेंशन के लिए जीवित प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डाक विभाग ने पेंशनर्स की सुविधा को देखते हुए घर बैठे जीवित प्रमाणपत्र बनवाने की नई व्यवस्था शुरू की है।

शक्तिनगर के राम शंकर मिश्र, जो जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य रह चुके हैं और अब 81 वर्ष के हैं, ने इस सुविधा का लाभ लिया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जीवित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए डाकघर से संपर्क किया, तो डाकिया खुद उनके घर आया। डाकिया ने उनसे 70 रुपये शुल्क, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और पेंशन विवरण लिया और तुरंत ऑनलाइन आवेदन पूरा कर दिया। कुछ ही दिनों में मिश्र का डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र जारी हो गया।

उनकी तरह अब कई पेंशनर रोजाना इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं।

अब नहीं करनी होगी कोषागार की लाइन

RELATED NEWS

No Content Available

पहले पेंशनर्स को हर साल नवंबर में कोषागार जाकर जीवित प्रमाणपत्र जमा करना पड़ता था। इस वजह से वहां सुबह से शाम तक बुजुर्गों की लंबी कतारें लगती थीं। प्रमाणपत्र न देने पर पेंशन रोक दी जाती थी।

अब यह परेशानी खत्म हो गई है, क्योंकि जीवन प्रमाणपत्र प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बना दिया गया है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की नई पहल

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है। इसके तहत पेंशनर ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से अपना प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं।

अब किसी सरकारी दस्तावेज या ऑफिस के चक्कर की जरूरत नहीं है। बस अपने नजदीकी डाकघर, डाकिया, या डाक सेवक से संपर्क करें। वे आपके घर आकर स्मार्टफोन की मदद से जीवित प्रमाणपत्र तैयार करेंगे।

पेंशनर्स पोस्ट इंफो एप के जरिए या https://ccc.cept.gov.in/ServiceRequest/request.aspx वेबसाइट पर जाकर भी यह सेवा बुक कर सकते हैं।

जीपीओ और चौक डाकघर में भी सुविधा उपलब्ध

लखनऊ के जीपीओ और चौक डाकघर सहित कई शाखाओं में भी जीवित प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। चौक पोस्टमास्टर मनोज अरोड़ा ने बताया कि जो लोग ग्रामीण इलाकों में यह सुविधा नहीं ले पा रहे, वे शहर के डाकघरों में आकर प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं।

लखनऊ में 42 डिलीवरी ऑफिसों में यह सेवा उपलब्ध है। डाकघर में सिस्टम के जरिए प्रमाणपत्र बनवाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन यदि प्रक्रिया स्मार्टफोन से घर पर पूरी की जाती है, तो इसके लिए केवल 70 रुपये शुल्क देना होता है।

मंगलवार को चौक डाकघर में 33 पेंशनर्स के जीवित प्रमाणपत्र बनाए गए, जिससे उन्हें कोषागार की लंबी लाइनों से राहत मिली।

Related Posts

No Content Available
Next Post
कौन है अमोल मजूमदार जो रियललाइफ के बने ‘कबीरखान’, जानें महिला क्रिकेट टीम को कैसे जितवाई वर्ल्डकप की ट्रॉफी

कौन है अमोल मजूमदार जो रियललाइफ के बने ‘कबीरखान’, जानें महिला क्रिकेट टीम को कैसे जितवाई वर्ल्डकप की ट्रॉफी

Avika Gor

'बालिका वधू’ की आनंदी फिर बनी दुल्हन! शादी के एक महीने बाद दोबारा लिए सात फेरे...

जानें कहां पर मिले अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, सामने आई तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर उड़ा रही गर्दा

जानें कहां पर मिले अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, सामने आई तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर उड़ा रही गर्दा

POPULAR POST

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026

LATEST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India