बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-शमी को नहीं मिला मौका, पंत के साथ ही ये खिलाड़ी उड़ाएगा गर्दा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम के खिलाडियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। टीम में एक बार फिर से ऋषभ पंत की वापसी हो गई है। पंत को उपकप्तान भी बनाया गया है। जबकि कप्तनी टीम इंडिया के प्रिंस के हाथों में होगी।

by Vinod
नवम्बर 5, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम के खिलाडियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। टीम में एक बार फिर से ऋषभ पंत की वापसी हो गई है। पंत को उपकप्तान भी बनाया गया है। जबकि कप्तनी टीम इंडिया के प्रिंस के हाथों में होगी। हालांकि स्क्वड में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। अगर बात सरफराज खान और मोहम्मद शमी की करें तो दोनों का चयन नहीं हुआ। चयनकर्ताओं ने बैठक के दौरान दोनों के नामों पर विचार तक नहीं किया।

भारतीय टीम जल्द ही टेस्ट के लिए फिर से मैदान में उतरने जा रही है। सामने होगी साउथ अफ्रीका। जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। कप्तनी शुभमन गिल को सौंपी गई है। चोट से ठीक होने के बाद ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया है। टेस्ट टीम में यूपी के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का भी चयन किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का चयन साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए नहीं किया गया। कुछ ऐसा सरफराज के साथ भी हुआ। उनका नाम भी लिस्ट से गायब था।

RELATED NEWS

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

अगस्त 10, 2026
BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

अगस्त 6, 2026

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो टीम खेलेगी, उसमें शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप शामिल हैं। भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ टेस्ट सीरीज में उतरेगी। जबकि स्पिन की बागडेर कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के हाथों पर होगी। चयनकर्ताओं ने देवदत्त पडिक्कल को भी टीम में रखा है। नितीश कुमार रेड्डी आलराउंडर की भूमिका में होंगे।

बता दें, भारतीय टीम ने पिछली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर पर खेली थी। उस सीरीज में टीम ने कमाल का खेल दिखाया था। उस सीरीज से लेकर अब तक टीम में दो बदलाव किए गए हैं। ऋषभ पंत इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, इसलिए टीम से बाहर थे। इस दौरान ध्रुव जुरेल ने कीपिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। इसके साथ ही एन जगदीशन को बैकअप कीपर के तौर पर टीम में जगह दी गई थी। अब जगदीशन बाहर हो गए हैं और पंत की उनकी जगह वापसी हो गई है। अब कीपिंग की पहली च्वाइस पंत ही होंगे। ध्रुव जुरेल को बतौर बल्लेबाज मौका दिया जा सकता है।

इसके अलावा एक और बदलाव गेंदबाजी में किया गया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस बार टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आकाश दीप की एंट्री हो गई है। आकाश दीप की भी वापसी हुई है। प्रसिद्ध इस बीच इंडिया ए की टीम का हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें इस टीम में नहीं चुना गया है। बाकी टीम वैसी ही है, जैसी पहले वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान थी। सलामी जोड़ी के रूप में एक बार फिर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल नजर आएंगे। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के साथ आकाशदीप संभालेंगे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डेंस में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहटी में खेला जाएगा। सीरीज के मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होंगे, इसलिए काफी अहम सीरीज होगी। भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपिनशिप की अंक तालिका में इस वक्त तीसरे नंबर पर है। उसकी कोशिश होगी कि सीरीज के दोनों मैच जीतकर अपना पीसीटी बढ़ाया जाए।

Tags: BCCIIndia South Africa Test SeriesIndia vs South AfricaIndian team announcedmohammed shamisarfaraz khan
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Head Coach Offer: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 2023 में उन्हें भारतीय क्रिकेट...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

Team Selection:श्रीलंका टेस्ट सीरीज मैं फिर नजरअंदाज किया गया कौन सा खिलाड़ी, लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिला मौका

Team Selection:श्रीलंका टेस्ट सीरीज मैं फिर नजरअंदाज किया गया कौन सा खिलाड़ी, लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिला मौका

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Team Selection: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया...

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

England Tour: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लगातार मिली हार के बाद भारतीय...

Next Post
Relief for Students in Winter: अब बिना स्वेटर या यूनिफॉर्म के कोई बच्चा नहीं जाएगा स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू की ठंड की तैयारी

Relief for Students in Winter: अब बिना स्वेटर या यूनिफॉर्म के कोई बच्चा नहीं जाएगा स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू की ठंड की तैयारी

अमेरिका ने कैलिफोर्निया में 3 न्यूक्लियर मिसाइल का सफल परीक्षण

अमेरिका ने कैलिफोर्निया में 3 न्यूक्लियर मिसाइल का सफल परीक्षण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist