Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Relief for Students in Winter: अब बिना स्वेटर या यूनिफॉर्म के कोई बच्चा नहीं जाएगा स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू की ठंड की तैयारी

प्रदेश में ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए डीबीटी योजना शुरू की है। अब कोई बच्चा बिना स्वेटर या अधूरी यूनिफॉर्म में स्कूल नहीं जाएगा। सरकार रोज़ाना इसकी निगरानी कर रही है।

by SYED BUSHRA
November 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Relief for Students in Winter: जैसे-जैसे ठंड नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रदेश का बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। पहले जहां स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था, वहीं अब बच्चों के हित में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजना शुरू की है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा बिना स्वेटर या अधूरी यूनिफॉर्म में स्कूल न जाए।

बच्चों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने अभिभावकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के ज़रिए धनराशि भेजनी शुरू कर दी है। यह पैसा बच्चों के यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्टेशनरी के लिए दिया जा रहा है, ताकि उन्हें पढ़ाई में कोई परेशानी न हो।

RELATED NEWS

No Content Available

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक एक करोड़ तीन लाख 25 हजार बच्चों के खातों में पैसा पहुंच चुका है। वहीं, बाकी 23 लाख बच्चों को अगले 7 दिनों में यह राशि मिल जाएगी। इनमें से करीब 10 लाख बच्चों के खातों में अगले दो दिनों के भीतर ही पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

डीबीटी की प्रक्रिया की समीक्षा

सोमवार को अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निशातगंज स्थित राज्य परियोजना कार्यालय में बैठक की। बैठक में यह समीक्षा की गई कि बच्चों को जूता-मोजा, यूनिफॉर्म, बैग और स्टेशनरी के लिए धनराशि किस गति से भेजी जा रही है। उन्होंने सभी जिलों के बीएसए (जिला शिक्षा अधिकारी) को सख्त निर्देश दिए कि जिन अभिभावकों के खातों में पैसा पहुंच चुका है, उन्हें इसकी सूचना दी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि यह धनराशि केवल बच्चों की जरूरत की चीजों पर ही खर्च हो।

आधार कार्ड न होने पर भी मिलेगा लाभ

बैठक में एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। अब बिना आधार कार्ड वाले बच्चों को भी डीबीटी का लाभ मिलेगा। ऐसे बच्चों के लिए यूआईडीएआई के माध्यम से विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस योजना से वंचित न रह जाए। हालांकि यह व्यवस्था केवल इस शैक्षणिक सत्र के लिए लागू रहेगी।

अपर मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि विभाग रोज़ाना स्थिति की समीक्षा कर रहा है ताकि हर पात्र बच्चे तक सहायता समय पर पहुंच सके और कोई भी बच्चा ठंड या आर्थिक कठिनाई के कारण स्कूल से दूर न हो।

Tags: DBT SchemeWinter Relief
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
अमेरिका ने कैलिफोर्निया में 3 न्यूक्लियर मिसाइल का सफल परीक्षण

अमेरिका ने कैलिफोर्निया में 3 न्यूक्लियर मिसाइल का सफल परीक्षण

नागिन 7’ में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री, फीस सुनकर रह जाएंगे हैरान!

नागिन 7’ में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री, फीस सुनकर रह जाएंगे हैरान!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist