शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गो तस्कर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, अरजमगढ़ में हुई मुठभेड़, डीएसपी डीके शाही ने ऑपरेशन को किया लीड।

by Vinod
नवम्बर 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामिया गो तस्कर वाकिफ को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए अपराधी पर 48 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। कई जिलों की पुलिस गो तस्कर की तलाश कर रही थी। एसटीएफ के डीएसपी डीके शाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर शातिर विलेन को काम तमाम कर दिया। मारे गए अपराधी ने खुद का गैंग बनाया हुआ था। लूट-हत्या के साथ वह बड़े पैमाने पर गो तस्करी की वारदातों को अंजाम देता था।

एसटीएफ को सटीक सूचना मिली थी कि आजमगढ़ के थाना रोनापार क्षेत्र में अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हैं। ऐसे में डीएसपी डीके शाही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसटीएफ को देख चार बदमाश भागने लगे। एसटीएफ की टीम ने उन्हें घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। जिस पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। जबकि तीन अन्य अंधरे का फाएदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

एसटीएफ टीम घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए अपराधी का नाम गो-तस्कर वाकिब उर्फ वाकिफ है, जिस पर 50 हजार का इनाम पुलिस की तरफ से रखा गया था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी डीके शाही कर रहे थे। वाकिफ पर गो-तस्करी, चोरी, हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 48 से अधिक मुकदमे आजमगढ़, गोरखपुर और जौनपुर सहित कई जिलों में दर्ज थे। वह अपने गिरोह के साथ मिलकर पशुओं की चोरी और गोवंश की अवैध तस्करी करता था।

27 साल का वाकिफ आजमगढ़ के फूलपुर का रहने वाला था। उसके पिता कलाम उर्फ सलाम मजदूरी और फेरी का काम करते हैं। वाकिफ ने 2015 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। आजमगढ़ के सरायमीर थाने में उस पर पशु चोरी का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।इसके बाद वह लगातार अपराध करता चला गया और उसने अपना गैंग बना लिया। वह गैंग के साथ मिलकर दूध देने वाले पशुओं की चोरी और गोवंश की अवैध तस्करी करता था। गैंग में अरशद, राकेश उर्फ राका, जावेद, मेराज, सुरेंद्र यादव, शहजादे उर्फ छेदी, मोहम्मद आकिल, हसीम उर्फ शेरू और शकील उर्फ भीमा जैसे अपराधी शामिल थे।

वाकिफ 27 साल का था। 2015 में उसने पहला क्राइम किया। पकड़ा न जाए, इसलिए मोबाइल नहीं रखता था वाकिफ का नाम 2023 में गोरखपुर के एक गो-तस्करी कांड में सामने आया था। इसके बाद उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उस पर नेपाल बॉर्डर के रास्ते तस्करी का नेटवर्क चलाने का भी आरोप था। जांच में सामने आया है कि पकड़ने जाने के लिए डर से वाकिफ मोबाइल नहीं रखता था। वाकिफ बहुत खतरनाक अपराधी था। गो तस्करी के वक्त अगर कोई अगर आ जाता, तो वह तत्काल उस व्यक्ति की हत्या कर दिया करता था। आजमगढ़ के अलावा आसपास के जिलों में वाकिफ का खौफ था।

अब जानिए कौन हैं डीके शाही। यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 1974 को जन्मे डीके शाही मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हैं। साल 2019 में वह डिप्टी एसपी की रैंक पर प्रमोट हुए। डीके शाही की पत्नी ऋतु शाही बीजेपी की नेता हैं। मंगेश यादव एनकाउंटर से पहले ऋतु शाही को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया था। डीके शाही ने अब तक 50 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। पहली बार वह 2004 में चर्चा में आए थे, जब उन्होंने इनामी बदमाश देवेंद्र उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया था। सुल्तान पर दो सिपाहियों की हत्या का आरोप था और उस पर 1 लाख का इनाम भी रखा गया था।

राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से जुलाई 2025 तक यूपी पुलिस ने 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 14,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 30,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 9,000 से अधिक को गोली मारी गई। अगर अक्टूबर की बात करें तो 12 दिनों के अंदर पुलिस-एसटीएफ ने मिलकर 13 अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया। फिलहाल यूपी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ दो टूक शब्दों में कह चुके हैं, अपराधी सरेंडर कर दें, य प्रदेश छोड़ दे। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनका यमराज से मिलना तय है।

Tags: cow smuggler Waqif killedencounterUP STF AzamgarhUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
‘हक’ रिलीज पर अंकिता लोखंडे का इमोशनल पोस्ट, बोलीं– “विक्की ने खुद अपनी तकदीर लिखी”

‘हक’ रिलीज पर अंकिता लोखंडे का इमोशनल पोस्ट, बोलीं– “विक्की ने खुद अपनी तकदीर लिखी”

माही विज की तबीयत बिगड़ी, तलाक की अफवाहों के बीच अस्पताल में भर्ती

माही विज की तबीयत बिगड़ी, तलाक की अफवाहों के बीच अस्पताल में भर्ती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In