Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राजस्थान » Jaipur News :जयपुर में 9 वर्षीय अमायरा की मौत से मची थी सनसनी अब हुआ बड़ा खुलासा क्यों कूद कर दी थी जान

Jaipur News :जयपुर में 9 वर्षीय अमायरा की मौत से मची थी सनसनी अब हुआ बड़ा खुलासा क्यों कूद कर दी थी जान

जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 9 वर्षीय अमायरा की मौत से हड़कंप मच गया। परिवार का आरोप है कि बुलीइंग की शिकायतों को अनदेखा किया गया, और स्कूल प्रशासन साक्ष्य छुपाने की कोशिश कर रहा है।

by SYED BUSHRA
08/11/2025
Jaipur school Amayra death bullying allegations Neerja Modi School investigation

Tragic Death of Amayra in Jaipur: जयपुर के नामी नीरजा मोदी स्कूल में 9 साल की छात्रा अमायरा की दर्दनाक मौत ने पूरे शहर को हिला दिया है। परिवार का आरोप है कि बच्ची को स्कूल में उसके साथी लगातार चिढ़ाते और परेशान करते थे। जब यह बात शिक्षकों तक पहुंचाई गई, तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

चौथी मंज़िल से छलांग, CCTV में दर्ज हुई घटना

यह हादसा 1 नवंबर को हुआ। CCTV फुटेज में अमायरा को स्कूल की चौथी मंज़िल की रेलिंग पर चढ़ते और कुछ ही सेकंड बाद नीचे गिरते देखा गया। करीब 48 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

“मम्मी, वो मुझे चिढ़ाते हैं…”

अमायरा की मां शिवानी ने बताया कि उनकी बेटी कई दिनों से उदास थी। उसने बार-बार कहा था कि कुछ बच्चे उसे चिढ़ाते हैं। मां ने यह शिकायत स्कूल की क्लास टीचर से भी की, लेकिन उन्होंने कहा “ये बच्चों की सामान्य हरकतें हैं।” पिता विजय ने बताया कि एक पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में उन्होंने देखा था कि एक लड़का अमायरा को देखकर इशारे कर रहा था। जब उन्होंने यह बात टीचर से पूछी, तो जवाब मिला “ये को-एड स्कूल है, बच्ची को समझना चाहिए।”

RELATED NEWS

No Content Available

घटना वाले दिन चार बार गई थी शिक्षिका के पास

परिवार के अनुसार, अमायरा ने घटना वाले दिन चार बार शिक्षिका से बात करने की कोशिश की। CCTV में वह बार-बार शिक्षक के पास जाती दिखी, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद वह चौथी मंज़िल पर गई और वहां से कूद गई। परिवार का कहना है कि बच्ची करीब एक साल से बुलीइंग झेल रही थी, और स्कूल प्रशासन ने कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

हादसे की जगह को साफ कर दिया गया

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वह जगह पूरी तरह साफ की गई थी। परिवार का आरोप है कि खून के निशान मिटा दिए गए, ताकि सच्चाई छिपाई जा सके। इस वजह से शक और गहराता जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन कुछ छुपा रहा है। परिजनों ने शिक्षकों और स्कूल प्रशासन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अभिभावक संघ के गंभीर आरोप

जॉइंट पैरेंट्स एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि बच्ची को 1-2 साल से तंग किया जा रहा था। उन्होंने स्कूल पर आरोप लगाया कि न केवल शिकायतों को नजरअंदाज किया गया, बल्कि अब साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की जा रही है।

स्कूल की चुप्पी पर उठे सवाल

घटना को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन नीरजा मोदी स्कूल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। परिजन और स्थानीय अभिभावक संगठन स्कूल की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
District Magistrate road safety

Farrukhabad News:16 लोगों की मौतो के बाद DM ने सड़क हादसों पर किया सख्त रुख, ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण

Srinagar News

डॉक्टर के लॉकर से AK 47 राइफल मिलने से सक्ते में आई पुलिस, शुरु हुई जांच!

Kupwara Encounter:LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने शुरू किया ‘ऑपरेशन पिंपल’ , केरन सेक्टर में दो आतंकियों को मार गिराया

Kupwara Encounter:LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने शुरू किया ‘ऑपरेशन पिंपल’ , केरन सेक्टर में दो आतंकियों को मार गिराया

POPULAR POST

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India