मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य कर बोले CM योगी आदित्यनाथ, ‘अब कोई जिन्ना पैदा हुआ तो उसे कर देंगे दफ़न’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी के सभी स्कूलों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का नियमित और जरूरी गायन किया जाएगा।

by Vinod
नवम्बर 10, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एकता पदयात्रा के दौरान बड़ा एलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी के सभी स्कूलों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का नियमित और जरूरी गायन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं है, यह भारत की एकता और अखंडता को दिखाता है। इससे राष्ट्रीय एकता का संदेश मिलता है। अगर देश की अखंडता को चोट पहुंचाने के लिए कोई जिन्ना पैदा होता है तो उसे दफ़न कर देंगे।

गोरखपुर में ’एकता यात्रा’ कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कदम नागरिकों में भारत माता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और गौरव की भावना को प्रेरित करेगा। सीएम योगी ने कहा, ‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए। हम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक स्कूल और शिक्षण संस्थान में इसका गायन अनिवार्य करेंगे सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बांटने वाले तत्वों की पहचान करना हमारा कर्तव्य है। ये नए जिन्ना बनाने की साजिश का हिस्सा हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में फिर कभी कोई नया जिन्ना न उभरे; विभाजनकारी इरादे को जड़ जमाने से पहले ही दफना देना होगा।

RELATED NEWS

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

अक्टूबर 27, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘यह वही लोग हैं जो सरदार पटेल की जयंती में शामिल नहीं होते, लेकिन जिन्ना को सम्मान देने वाले कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। सीएम योगी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज से एकता कार्यक्रम प्रारंभ हो चुके हैं। 31 अक्टूबर राष्ट्रीय स्तर पर सरदार पटेल की जयंती का आयोजन हो सके। पीएम मोदी आए तो उन्होंने 31 अक्टूबर की तिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 403 विधानसभा क्षेत्रों में एकता यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश भारत माता के महान सपूत सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को मना रहा है। आजादी के बाद हमारे सेनानियों को सम्मान दे सकें ये अटल बिहारी बाजपेयी के समय में हो पाया था। ये कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता के कारक बने. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 31 अक्टूबर की तिथि राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाने का कार्य प्रारंभ हुआ। सीएम ने कहा कि गुजरात में सबसे बड़ा सरदार सरोवर डैम बनाया। आज वो देश और दुनिया के टूरिज्म के रूप में स्थापित कर दिया। गुजरात में सरदार सरोवर के तट पर दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा लगी है, जो पूरे देश को गौरव का अहसास करा रहा है। उन्होंने इसके लिए लोहा और मिट्टी दान करवाया था। यूनिटी आफ़ स्टेचू दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा केवड़िया में बनी है।

Tags: CM Yogi AdityanathgorakhpurUttar PradeshVande MataramVande Mataram mandatory in UP

Vinod

Related Posts

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

by Admin Desk
अक्टूबर 27, 2026

कानपुर, 27 अक्टूबर। "हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान"के आह्वान पर मंगलवार को कानपुर महानगर के शैक्षणिक संस्थानों में एक अद्भुत...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Next Post
Faridabad

उत्तर भारत को दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम: 360 किलो विस्फोटक, हथियार और टाइमर बरामद

शूटींग वर्ल्ड चैंपियनशिप: Anish Bhanwala ने इतिहास रचते हुए भारत का पहला रजत पदक जीता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India