सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi car blast: ‘घबराहट’ में हुआ हादसा? J&K पुलिस का ‘रन-एंड-हाइड’ ट्वीट बना चर्चा का विषय

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वायरल ट्वीट के बाद दिल्ली कार धमाके में नया मोड़ आया है। आशंका है कि आतंकी उमर घबराहट में था, जिससे लाल किले के पास यह धमाका प्लांटेड बम नहीं, बल्कि हड़बड़ी में हुई एक दुर्घटना थी।

by Mayank Yadav
नवम्बर 12, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026
Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026

Delhi car blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने एक नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। अब आशंका जताई जा रही है कि सोमवार (10 नवंबर) को हुई यह घटना किसी सुनियोजित आतंकी हमले का हिस्सा नहीं थी, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आतंकी उमर की घबराहट का नतीजा थी। धमाके के कुछ ही समय पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वायरल पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था: “You can run but you can’t hide”। सूत्रों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का सदस्य डॉक्टर उमर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए दिल्ली आया था।

इस ट्वीट ने उस पर दबाव इतना बढ़ा दिया कि लाल किले के पास पार्किंग में छिपने की कोशिश कर रहे उमर ने घबराहट में जब कार चलाई, तो उसमें रखा विस्फोटक गलती से फट गया। शुरुआती जांच एजेंसियां इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं कि यह धमाका पैनिक और हड़बड़ी की स्थिति में हुई एक दुर्घटना थी, न कि प्लांटेड बम का विस्फोट।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के ट्वीट से बढ़ा दबाव

दिल्ली में हुए इस रहस्यमय कार धमाके के पीछे की नई थ्योरी जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वायरल ट्वीट से उपजी है। यह ट्वीट 10 नवंबर को शाम 6 बजकर 10 मिनट पर किया गया था। इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद, फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉक्टर उमर की गाड़ी में जोरदार धमाका हो गया। उमर, जो कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा था, लगातार जम्मू-कश्मीर पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहा था।

जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, धमाके से कुछ घंटे पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद में एक बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त किया था, जहां से 2,900 किलो विस्फोटक और असॉल्ट राइफल्स बरामद किए गए थे। इस कार्रवाई के बाद उमर को पकड़े जाने का डर लगातार उसे दबाव में रखे हुए था।

हड़बड़ी में हुआ हादसा?

शुरुआती Delhi car blast तफ्तीश में जांच एजेंसियों का यही एंगल सामने आया है कि धमाका किसी योजनाबद्ध साजिश का परिणाम नहीं था। पुलिस के ‘You can run but you can’t hide’ वाले संदेश ने उमर की घबराहट को चरम पर पहुंचा दिया। लाल किले के पास पार्किंग में छिपने की कोशिश कर रहा उमर जैसे ही पैनिक में कार को लेकर निकला, कार में रखे विस्फोटक में गलती या हड़बड़ी के कारण विस्फोट हो गया। यह थ्योरी इस बात की ओर इशारा करती है कि आतंकी मॉड्यूल पुलिस के दबाव में था और यह विस्फोट एक सुनियोजित आतंकवादी घटना के बजाय, आतंकियों की गलती का परिणाम हो सकता है।

i20 कार का बड़ा सुराग

जांच में Delhi car blast में इस्तेमाल हुई सफेद i20 कार को लेकर एक अहम सुराग मिला है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि यह कार करीब दस दिन पहले, 29 अक्टूबर को शाम 4:20 बजे एक पेट्रोल पंप के पास प्रदूषण जांच (PUC) करा रही थी। फुटेज में तीन व्यक्ति नज़र आ रहे हैं: एक शख्स कार चला रहा है, जबकि दो अन्य बाद में कार में बैठे दिखाई देते हैं। जांच एजेंसियां अब इन तीनों व्यक्तियों की पहचान करने में जुट गई हैं, क्योंकि इनकी पहचान धमाके की साजिश की कड़ी को समझने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

यूपी के इस गांव की अनोखी प्रथा, विदाई के वक्त दूल्हे के माता-पिता और भाईयों को कुछ ऐसे दी गई ‘थर्ड डिग्री’ की सजा

Tags: Delhi
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Next Post
RCB

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन 3 स्टार खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले खाली होगा बड़ा बजट

Azamgarh

Azamgarh में चुनावी कार्य में लापरवाही पर कड़ा एक्शन: 15 BLO पर केस दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist