Wednesday, December 31, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तराखंड

Flag Hoisting: अयोध्या में ऐतिहासिक पल की तैयारी,श्रीराम के भव्य मंदिर पर फहराया जाएगा धर्म ध्वज, करोड़ों भक्तों की आस्था का प्रतीक

25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया जाएगा। यह आयोजन मंदिर निर्माण की पूर्णता और करोड़ों भक्तों की आस्था व विजय का प्रतीक बनेगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 13, 2025
in उत्तराखंड
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद अब एक और ऐतिहासिक अवसर आने वाला है। राम मंदिर के शिखर पर जल्द ही धर्म ध्वज फहराया जाएगा। यह अनुष्ठान न केवल मंदिर निर्माण की पूर्णता का संकेत होगा, बल्कि करोड़ों भक्तों के लिए आस्था, विश्वास और विजय का दूसरा सबसे बड़ा पर्व भी बनेगा

ध्वजारोहण का शुभ दिन

राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने का कार्यक्रम 25 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह दिन विवाह पंचमी का है, जिसे श्रीराम और माता सीता के विवाह के रूप में मनाया जाता है। इसलिए यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

RELATED POSTS

राम मंदिर पूर्णता के अंतिम चरण में, PM मोदी करेंगे शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित

राम मंदिर पूर्णता के अंतिम चरण में, PM मोदी करेंगे शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित

November 18, 2025
Ram Mandir

राम मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रथम तल पर हुआ राम दरबार का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

June 5, 2025

ध्वजारोहण का धार्मिक और आध्यात्मिक अर्थ

किसी भी मंदिर के शिखर पर ध्वज लगाना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि इसका गहरा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। माना जाता है कि ध्वजारोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता का संकेत होता है। यह भक्तों की अटूट आस्था और उनकी विजय का प्रतीक माना जाता है।शास्त्रों के अनुसार, मंदिर का शिखर वह स्थान है, जहां से दैवीय ऊर्जा पूरे मंदिर परिसर में फैलती है। वहीं, मंदिर पर लगा ध्वज दूर से ही भगवान की उपस्थिति का अहसास कराता है। ऐसा भी माना जाता है कि धर्म ध्वज मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र को नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं से बचाता है।

धर्म ध्वज का रूप और उसका प्रतीकात्मक अर्थ

राम मंदिर के शिखर पर जो ध्वज फहराया जाएगा, वह केसरिया रंग का होगा। इसमें ‘ओम’, ‘कोविदर वृक्ष’ या ‘भगवान सूर्य’ का प्रतीक चिन्ह अंकित रहेगा। यह भगवान श्रीराम के सूर्यवंश से संबंध को दर्शाता है। ध्वज की लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 11 फीट होगी। इसे 42 फीट ऊंचे खंभे पर लगाया जाएगा, जो 360 डिग्री घूम सकेगा। यह ध्वज न केवल मंदिर की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि रामभक्तों की श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक भी बनेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए गए धार्मिक अर्थ और मान्यताएं विभिन्न ज्योतिषीय ग्रंथों, पुराणों और परंपराओं पर आधारित हैं। इसे अंतिम सत्य या दावा न मानें। पाठकों से निवेदन है कि वे अपने विवेक का प्रयोग करें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। “न्यूज़1इंडिया” अंधविश्वास का समर्थन नहीं करता।

Tags: Ram MandirRam Mandir Dhwajarohan
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

राम मंदिर पूर्णता के अंतिम चरण में, PM मोदी करेंगे शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित

राम मंदिर पूर्णता के अंतिम चरण में, PM मोदी करेंगे शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित

by Kanan Verma
November 18, 2025

अयोध्या :  ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में...

Ram Mandir

राम मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रथम तल पर हुआ राम दरबार का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

by Gulshan
June 5, 2025

Ram Mandir : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में गुरुवार, 5 जून को ऐतिहासिक आयोजन के तहत...

Ram Mandir donations surge

MahaKumbh के श्रद्धालुओं की भक्ति से रामलला का खज़ाना भरा ,26 जनवरी से रोजाना आ रहा है कितना चढ़ावा

by SYED BUSHRA
March 3, 2025

Prayagraj के महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं की आस्था ने रामलला के खजाने को समृद्ध कर दिया है। मकर संक्रांति से...

Ram Mandir : रामलला की प्रतिष्ठा की तारीख क्यों बदली? जानें 11 जनवरी को ही क्यों चुनी गई नई तिथि?

Ram Mandir : रामलला की प्रतिष्ठा की तारीख क्यों बदली? जानें 11 जनवरी को ही क्यों चुनी गई नई तिथि?

by Kirtika Tyagi
January 11, 2025

Ram Mandir : अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली साल...

CM Yogi Ayodhya: 11 जनवरी को सीएम योगी करेंगे राम मंदिर में अभिषेक, जानिए कितने संत-धर्माचार्य होंगे शामिल

CM Yogi Ayodhya: 11 जनवरी को सीएम योगी करेंगे राम मंदिर में अभिषेक, जानिए कितने संत-धर्माचार्य होंगे शामिल

by Sadaf Farooqui
January 8, 2025

Ayodhya News : सीएम योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को सुबह 11 बजे अयोध्या में रामलला का अभिषेक करेंगे। इस दिन...

Next Post
Delhi Blast

Delhi Blast: 5 शहर, 6 गिरफ्तार...अब तक कौन-कौन हुआ अरेस्ट?

दिल्ली ब्लास्ट से चर्चा में आई अल फ़लाह यूनिवर्सिटी के बारें में क्या जानते हैं आप?

दिल्ली ब्लास्ट से चर्चा में आई अल फ़लाह यूनिवर्सिटी के बारें में क्या जानते हैं आप?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version