गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather Update: कौन से तीन चक्रवाती सर्कुलेशन कर रहे देशभर के मौसम को प्रभावित कहां बारिश तो कहां बढ़ेगी ठंड

देश में तीन चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिनके कारण दक्षिण भारत में 14 से 19 नवंबर तक भारी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। वहीं, उत्तर और मध्य भारत में ठंड तेजी से बढ़ेगी।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025
in मौसम
India Cyclonic Circulation Weather Alert
Share on FacebookShare on Twitter

India Weather Update: देश के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय तीन चक्रवाती सर्कुलेशन अगले कुछ दिनों में पूरे भारत के मौसम पर असर डाल सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 12 नवंबर से 18 नवंबर तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ेंगी। वहीं, उत्तर और मध्य भारत में ठंड और ज्यादा महसूस होगी।

तीन चक्रवाती सर्कुलेशन कहां-कहां सक्रिय हैं?

मौसम विभाग के मुताबिक पहला चक्रवाती सिस्टम दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है। दूसरा हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र में सक्रिय है और तीसरा चक्रवाती सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में देखा गया है। इन तीनों सिस्टम का प्रभाव देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह से दिखाई देगा।

RELATED NEWS

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए किन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

जुलाई 9, 2026
IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

मई 29, 2026

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 12 से 18 नवंबर के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ बिजली कड़कने और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

तमिलनाडु में 12, 17 और 18 नवंबर को जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। केरल और माहे में 12 और 13 नवंबर को भारी बारिश के आसार हैं।

आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 17 और 18 नवंबर को मौसम बिगड़ सकता है, जहां तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की

खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम की वजह से दक्षिण भारत में बारिश लगातार बनी रह सकती है।

उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत में सर्दी तेज होने लगी है। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
पश्चिम मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 12 और 13 नवंबर के बीच ठंड की तेज लहर चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्यप्रदेश में 15 नवंबर तक ठंड का असर और बढ़ सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक कोहरा छाया रह सकता है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ये तीनों चक्रवाती सर्कुलेशन मिलकर देश के मौसम में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। कुछ हिस्सों में बारिश का असर रहेगा और कई इलाकों में ठंड बढ़ती जाएगी।

Tags: Cyclonic Circulation UpdateIMD alertIndia Weather News
Share200Tweet125Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए किन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया...

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

IMD Storm Rain Alert: मॉनसून अभी पूरे देश में पूरी तरह सक्रिय भी नहीं हुआ है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान...

Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

India Heatwave Alert 2026:देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सूरज की तपिश ने आधे...

Weather Update

Weather Forecast :उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और बर्फबारी का डबल अलर्ट, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Weather Forecast: दिसंबर की ठंड अब अपने पूरे असर में दिखाई दे रही है। पहाड़ी इलाकों से लेकर उत्तर भारत...

दक्षिण में तूफान का डर, उत्तर में ठंड का प्रहार—मौसम में बड़ा बदलाव

दक्षिण में तूफान का डर उत्तर में ठंड का प्रहार , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

भारत मौसम विभाग (IMD): देश के मौसम में अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बंगाल की खाड़ी...

Next Post
gps spoofing india flights alert

GPS spufing alerts: किस हवाई मार्ग पर GPS स्पूफिंग का बढ़ रहा खतरा, DGCA ने जारी किया हाई अलर्ट,तकनीकी खामी से कई उड़ानें प्रभावित

: Pune Navale Bridge Accident

Pune Highway Accident: पुणे हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नवले ब्रिज के पास कई वाहन आपस में टकराएं, आग से 8 लोगों की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist