सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Pune Highway Accident: पुणे हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नवले ब्रिज के पास कई वाहन आपस में टकराएं, आग से 8 लोगों की मौत

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले ब्रिज के पास हुए भयंकर सड़क हादसे में कई वाहन टकरा गए। आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025
in राष्ट्रीय
: Pune Navale Bridge Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Pune Highway Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर में गुरुवार शाम एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले ब्रिज के पास अचानक कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो कंटेनर, एक मिनी बस और करीब 3–4 कारें शामिल थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते सभी वाहनों में आग भड़क गई और आस-पास अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत के बाद आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि दूर से ही धुआं और आग का ऊँचा गुबार दिखाई दे रहा था। कुछ वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए और कई लोग उनके अंदर फंस गए।

RELATED NEWS

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

सितम्बर 17, 2026
Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

सितम्बर 5, 2026

8 लोगों की मौत, कई घायल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक दुर्घटना में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई है। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें ससून हॉस्पिटल और नवले हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

हादसे की खबर मिलते ही पुणे दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। बचाव दल ने जल चुके वाहनों के भीतर फंसे लोगों को निकालने में काफी मेहनत की।

हाईवे पर लंबा जाम

हादसा शाम के व्यस्त समय में हुआ, जिसकी वजह से पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस टीम लगातार ट्रैफिक को नियंत्रित करने और रास्ता साफ कराने में लगी रही। कुछ वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे, जिससे हाईवे पर मलबा फैल गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह वाहन चालकों की लापरवाही, तेज गति या किसी वाहन के ब्रेक फेल होने की संभावना हो सकती है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि आग ने कुछ ही मिनटों में सभी वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह दुर्घटना एक बार फिर हाईवे पर सावधानी और सुरक्षित ड्राइविंग की जरूरत की ओर इशारा करती है।

Tags: Maharashtra NewsPune Highway AccidentRoad Accident Update
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Nashik Stray Dogs Protest: महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर बुधवार को...

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 5, 2026

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। राष्ट्रीय स्तर की...

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Family Tragedy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की खुवाडिया पहाड़ी पर हुई चंदगुडे परिवार की दर्दनाक घटना ने हर किसी को...

Mumbai Fire: 11वीं मंजिल पर देर रात भड़की भीषण आग, मासूम समेत 2 की मौत; छत पर फंसे 15 लोग किए गये रेस्क्यू

Mumbai Fire: 11वीं मंजिल पर देर रात भड़की भीषण आग, मासूम समेत 2 की मौत; छत पर फंसे 15 लोग किए गये रेस्क्यू

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Mumbai Vile Parle Building Fire: मुंबई के विले पार्ले पश्चिम इलाके में मंगलवार रात एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत की...

Whale Ambergris Seizure

Whale Ambergris Seizure: क्या होती है दुर्लभ एम्बरग्रीस किस काम आती हैं, 4 करोड़ की ‘व्हेल की उल्टी’ बरामद, मछुआरा गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

Major Seizure: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में तटीय सुरक्षा गश्त के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अलीबाग...

Next Post
Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

Bihar-Election 2025

बिहार चुनाव 2025: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार पाँचवें कार्यकाल के लिए तैयार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In