Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कानपुर

Kanpur Dehat Firing Case: कानपुर में पिता ने बेटे को क्यों मारी गोली,24 साल के युवक की मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार

कानपुर देहात के जिग्रेश गांव में घरेलू विवाद के दौरान पिता ने अपने 24 वर्षीय बेटे आयुष को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।आरोपी गिरफ्तार।

by SYED BUSHRA
November 15, 2025
in कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Father Shoots Son Dead in Kanpur Dehat:कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के जिग्रेश गांव में बुधवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। यहाँ रहने वाले दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने अपने ही 24 वर्षीय बेटे आयुष को गोलियों से भून डाला। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई, जब इलाके में अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी और लोग घरों से बाहर निकल आए।

सुबह-सुबह हुआ विवाद, फिर चली गोली

जानकारी के मुताबिक, परिवार में सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान दुर्गा प्रसाद ने पत्नी आशा और बेटे आयुष पर चिल्लाना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने दोनों के साथ मारपीट भी कर दी।

RELATED NEWS

No Content Available

जब दुर्गा प्रसाद अपनी पत्नी को पीट रहा था, तभी आयुष ने बीच में आकर अपनी मां को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान गुस्से में पिता ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक उठाई और बिना कुछ सोचे-समझे बेटे पर गोली चला दी। गोली लगते ही आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मची चीख-पुकार

गोली की आवाज सुनकर मां आशा दीक्षित चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आरोपी पिता घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया।

मां ने कही ये बात

पीड़िता आशा दीक्षित ने बताया कि उनका बेटा आयुष लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी झेल रहा था। उसका इलाज कानपुर में चल रहा था। इसी कारण घर में अक्सर तनाव बना रहता था। कुछ दिनों से माहौल और भी खराब हो गया था, जिससे आज यह बड़ा हादसा हो गया।

पुलिस ने क्या कहा?

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि बेटे आयुष को उसके पिता ने ही गोली मारी है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Tags: kanpur dehat newsUP Crime Story
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Miraculous Temple कहां है 800 साल पुराना मंदिर, जिसमें हैं अनोखा भूमिगत घड़ा, कितना भी पानी डालो, यह कभी नहीं भरता

Miraculous Temple कहां है 800 साल पुराना मंदिर, जिसमें हैं अनोखा भूमिगत घड़ा, कितना भी पानी डालो, यह कभी नहीं भरता

NDA’s Big Win: नीतीश–मोदी की जोड़ी ने जीत के साथ नई उम्मीदें जगाईं, अब जनता को बदलाव की राह दिखाने की चुनौती

NDA’s Big Win: नीतीश–मोदी की जोड़ी ने जीत के साथ नई उम्मीदें जगाईं, अब जनता को बदलाव की राह दिखाने की चुनौती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist