Saturday, November 21, 2026 7:13 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Bihar Elections 2025 » NDA’s Big Win: नीतीश–मोदी की जोड़ी ने जीत के साथ नई उम्मीदें जगाईं, अब जनता को बदलाव की राह दिखाने की चुनौती

NDA’s Big Win: नीतीश–मोदी की जोड़ी ने जीत के साथ नई उम्मीदें जगाईं, अब जनता को बदलाव की राह दिखाने की चुनौती

एनडीए की शानदार जीत के साथ रोजगार, उद्योग, सड़क, हवाई सुविधा और गरीब वर्ग के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। निवेश बढ़ाने और महिलाओं-किसानों को मजबूत करने की दिशा में भी कई योजनाएं शुरू होंगी।

by SYED BUSHRA
15/11/2025

NDA’s Big Win in Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता ने एक बार फिर एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है। यह जीत केवल सत्ता में वापसी नहीं, बल्कि ‘डबल इंजन सरकार’ से किए गए वादों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी लेकर आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी अब बिहार को तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने का दावा कर रही है। एनडीए ने 202 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल की, जिससे यह साफ हो गया कि मतदाताओं ने उनके विकास एजेंडे को स्वीकार किया है। बीजेपी ने 89 और जेडीयू ने 85 सीटों पर जीत हासिल कर गठबंधन की मजबूत पकड़ को दिखाया है।

युवाओं के लिए रोजगार की नई उम्मीद

बिहार के युवाओं ने इस चुनाव में एनडीए को भारी समर्थन दिया, और इसकी सबसे बड़ी वजह रोजगार की आशा है। गठबंधन ने वादा किया है कि राज्य में एक करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे। हर जिले में “मेगा स्किल सेंटर” खोलने की योजना है, जिससे युवाओं को औद्योगिक और तकनीकी प्रशिक्षण मिल सकेगा। इसके साथ ही, हर जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और दस नए औद्योगिक पार्क विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। गृह मंत्रालय ने दावा किया है कि राज्य में करीब 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये का बड़ा निवेश आने वाला है, साथ ही 25 नई चीनी मिलें भी खोली जाएंगी। कौशल आधारित रोजगार देने का वादा भी किया गया है ताकि युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप काम मिल सके।

इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई दिशा

बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एनडीए सरकार ने बुनियादी ढांचे में बड़े बदलावों की घोषणा की है। सात नए एक्सप्रेसवे, चार शहरों में मेट्रो सेवा, 3600 किलोमीटर रेल लाइन का आधुनिकीकरण और दस नए शहरों में एयर कनेक्टिविटी शुरू करने की योजना बनाई गई है। पटना के पास एक नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने की भी घोषणा की गई है।

RELATED NEWS

Bihar Exit Polls 2025 :बिहार में NDA की बंपर जीत के संकेत महागठबंधन को झटका

November 13, 2025
बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

October 22, 2025

भागलपुर, पूर्णिया और दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे विकसित करने का लक्ष्य भी रखा गया है। सड़क निर्माण पर अकेले 54 हजार करोड़ से अधिक खर्च किए जाने की बात कही गई है।

बिहार में बड़े उद्योग घरानों की दिलचस्पी

अदाणी ग्रुप ने बिहार में अपनी सब्सिडियरी कंपनी “मुंगेर सुल्तानगंज रोड लिमिटेड” बनाई है, जो गंगा पथ से जुड़ी सड़क परियोजना का विकास और प्रबंधन करेगी। इससे यह संदेश जाता है कि दिग्गज उद्योग समूह अब बिहार में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं, जो राज्य के विकास के लिए सकारात्मक कदम है।

गरीब, किसान और महिलाओं के लिए ‘पंचामृत गारंटी’

एनडीए सरकार ने जनता के लिए “पंचामृत गारंटी” पेश की है। इसमें मुफ्त राशन, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज शामिल है। महिलाओं के लिए ‘महिला रोजगार योजना’ में दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है। साथ ही एक करोड़ महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों के लिए “कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि” योजना के तहत सालाना तीन हजार रुपये देने और पंचायत स्तर पर एमएसपी पर फसल खरीद सुनिश्चित करने का भरोसा दिया गया है। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर में 1 लाख करोड़ रुपये लगाने की भी घोषणा की गई है।

मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में 27 नई फैक्ट्रियों के लिए जमीन आवंटित की गई है, जिनमें नमकीन, मिनरल वाटर, बिस्किट और आटा जैसी यूनिटें शामिल हैं।

Related Posts

Bihar Exit Polls 2025 :बिहार में NDA की बंपर जीत के संकेत महागठबंधन को झटका

November 13, 2025
बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

October 22, 2025
Next Post
UAPA के तहत आरोप तय होने के बाद एनएमसी का सख्त फैसला, अगले आदेश तक चिकित्सा सेवा पर रोक, रजिस्ट्रेशन रद्द

UAPA के तहत आरोप तय होने के बाद एनएमसी का सख्त फैसला, अगले आदेश तक चिकित्सा सेवा पर रोक, रजिस्ट्रेशन रद्द

Chapra Election Result: किस सीट पर हुआ बड़ा उलटफेर, स्टारडम से टकराई ज़मीनी राजनीति , किसने लिखी जीत की नई कहानी

Chapra Election Result: किस सीट पर हुआ बड़ा उलटफेर, स्टारडम से टकराई ज़मीनी राजनीति , किसने लिखी जीत की नई कहानी

Chirag Paswan: फिल्मों में फेल राजनीति में हिट,बॉलीवुड से बिहार की राजनीति तक कैसे अपनी अलग पहचान बनाई

Chirag Paswan: फिल्मों में फेल राजनीति में हिट,बॉलीवुड से बिहार की राजनीति तक कैसे अपनी अलग पहचान बनाई

POPULAR POST

Waqf Rules : यूपी में वक्फ नियमावली-2026 को मिली मंजूरी, मुतवल्ली बनने के लिए अब कौन सी डिग्री होगी जरूरी?

Waqf Rules : यूपी में वक्फ नियमावली-2026 को मिली मंजूरी, मुतवल्ली बनने के लिए अब कौन सी डिग्री होगी जरूरी?

November 19, 2026
Jacob Bethell: घुटने की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे और IPL 2027 से बाहर हुए जैकब बेथेल

Jacob Bethell: घुटने की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे और IPL 2027 से बाहर हुए जैकब बेथेल

November 17, 2026
Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों,  क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों, क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

November 15, 2026
Jamshedpur School Auto Fire

School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

November 18, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India