शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

अखिलेश यादव ने सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य को लेकर दिया बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय शायर प्रो वसीम बरेलवी से की मुलाकात, दिल्ली ब्लास्ट पर भी बोले सपा प्रमुख।

by Vinod
नवम्बर 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश गुस्से में है। लोग सफेद कॉलर टेरर से खौफजदा हैं। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां सफेद कॉलर टेरर के खात्मे के लिए ऑपरेशन चलाए हुए है तो अब इसबार बयानबाजी भी शुरू हो गई। अखिलेश यादव भी दुखी हैं और देश के दुश्मनों को सबक सिखाए जानें की मांग करहे है। साथ ही बीजेपी पर भेदभाव का आरोप लगा सत्तधारी दल को घेर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बरेली में देखने को मिला। यहां सपा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शायर प्रो. वसीम बरेलवी से उनके घर पर जाकर मिले। शायर ने ऑन-बान और शान के साथ अखिलेश यादव का स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय शायर प्रो. वसीम बरेलवी ने इस मौके पर कहा, अखिलेश को अपनों से राजनीतिक संस्कार ही नहीं सामाजिक, वैचारिक संस्कार भी मिले हैं, तभी हमारा मान बढ़ाने हमारे घर चले आए। फिर कहते हैं, ‘सूरज की निगाह में कुछ जर्रे आ जाती हैं, तो जर्रे भी चमकने लगते हैं। सपा प्रमुख भी बोले। पहले उन्होंने शाल पहनाकर उनका अभिनंदन किया। फिर कहा, विश्व विख्यात शख्सियत से मिलना सम्मान की बात है।

अंतरराष्ट्रीय शायर प्रो. वसीम बरेलवी से मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि लंबे समय से मिलने की इच्छा थी, जो अब पूरी हुई। अखिलेश और प्रोफेसर वसीम ने कमरे में बैठकर चर्चा भी की। दरअसल, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। शायर भी इस कायरना हरकत पर गमगजा हैं और शायरी के जरिए दुख का इजहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय शायर प्रो. वसीम बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान दर्दभरी शायरी गुनगुनाई। उन्होंने कहा दूर तक हाथ में कोई पत्थर न था, फिर भी हम जाने क्यूं सर बचाते रहे… आखिर यह खौफ फिजा में क्यूं घुला। इस खौफ के साथ कब तक जिया जाएगा। उन बम बनाने वालों से बदकिस्मत और कौन है, जो जीने की जगह मौत का सामान तैयार कर रहे हैं। जिसे सुनकर सपा प्रमुख की आंख भर रही। शायर यही नहीं रूके उन्होंने शायरना अंदाज में सपा प्रमुख का स्वागत किया। उन्होंने कहा तुम आ गए हो तो कुछ चांदनी सी बातें हों, जमीं पर चांद कहां रोज-रोज उतरता है… जिसे सुनकर अखिलेश यादव मुस्कराए और शुक्रिया कहा।

RELATED NEWS

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

अगस्त 20, 2026
Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026

शायर से मुलाकात के बाद अखिलेश यादच नैनीताल हाईवे स्थित होटल में बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान की बेटी के शादी समारोह में शिरकत की। सपा मुखिया ने होटल में प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने कहा कि शादी के बहाने बहुत सारे लोगों से मिलने का मौका मिल जाता है। समाजवादी लोग ऐसे समारोह में जाते हैं। स्कूलों में वंदे मातरम को अनिवार्य किए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि योगी जी की जब कुर्सी हिल जाती है तो वह कम्युनल हो जाते हैं। सीएम योगी बांटने वाली राजनीति करते हैं। केशव प्रसाद मौर्य से हुई मुलाकात के बारे में अखिलेश ने बताया कि पटना में एयरपोर्ट पर जाते समय उन्होंने मुझसे कहा था कि वह बहुत जल्दी सीएम बनने जा रहे हैं। जब उन्हें लगता है, उनकी कुर्सी हटा दी जाएगी तो उनकी भाषा बदल जाती है। उन्हें इतिहास से कोई लेना देना नहीं है, बस उन्हें डिवीजन करना है। जबकि सपा विजन के साथ जा रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी सिर्फ भेदभाव की राजनीति कर रही है। समाजवादी लोग एक करने का कार्य करते हैं। समाजवादी लोग ही बीजेपी को सत्ता से बेदखल करेंगे।

दिल्ली ब्लास्ट पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो हमारा आजादी का प्रतीक है, वहां पर ब्लास्ट हो जाता है। वहां कितने प्रधानमंत्री ने झंडा फहराया है। वहां ऐसी घटना होगी। शहर में 26 सितंबर हुए बवाल पर कहा कि बरेली में जो कुछ हुआ, वो प्रशासन की नाकामी है। बरेली के डीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के जिलाधिकारी कटहरी में बीजेपी के जिलाध्यक्ष बनकर काम कर रहे थे। जब अधिकारी बीजेपी के बन जाएं। आयोग बीजेपी का हो जाए तो सोचो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के लोग भगवान से ऊपर हैं। इकाना स्टेडियम भगवान का नाम है, उसका नाम बदल दिया। कभी मुख्यमंत्री ने एक बिजली का कारखाना लगाया है, किया क्या बिजली महंगी कर दी। गरीब शादी ब्याह कैसे करे। गरीब सोना नहीं खरीद सकता। बीजेपी वाले भूमाफिया हैं। सोना और जमीन ले रहे हैं। शाहजहांपुर जिले में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अखिलेश बोले कि बुलडोजर संस्कृति को कोई स्वीकार नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि बुलडोजर संस्कृति नहीं है। इससे समाधान नहीं हो सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कई अधिकारी अगर बेईमानी नहीं करते तो परिणाम दूसरा होता। बीजेपी की दिल्ली में सरकार नहीं होती। जो जिम्मेदार लोग हैं, वहीं अन्याय करेंगे तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हमारे लोग सीसीटीवी बनकर निगरानी करेंगे। पीडीए प्रहरी बनकर नजर रखेंगे। बता दें, बिहार चुनाव को लेकर भी सपा प्रमुख की तरफ से बयान आया है। उन्होंने कहा है कि हार की समीक्षा की जाएगी। एसआईआर को लेकर भी चर्चा होगी। हम यूपी में एसआईआर का विरोध करते हैं। एसआईआर बीजेपी का हथियार है। अखिलेश यादव ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। समाजवादी लोग सड़क से लेकर संसद में एसआईआर के मुद्दे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

 

Tags: Akhilesh YadavBihar ElectionsCM Yogi AdityanathDelhi blastKeshav Prasad MauryaUttar Pradesh
Share199Tweet125Share50

Vinod

Related Posts

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Next Post
Bihar News

कौन हैं संजय यादव? जिनकी वजह से लालू परिवार में मची है खींचतान

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist