Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » KL Rahul करेंगे कप्तानी तो ऋषभ पंत होंगे डिप्टी, South Africa वनडे सीरीज के लिए ये रहे Team India के स्पेशल 15 ‘महारथी’

KL Rahul करेंगे कप्तानी तो ऋषभ पंत होंगे डिप्टी, South Africa वनडे सीरीज के लिए ये रहे Team India के स्पेशल 15 ‘महारथी’

बीसीसीआई ने तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया। कोलकाता टेस्ट में चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल को आगामी वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे।

by Vinod
23/11/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने जीता था, जबकि दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। मैच के बीच ही बीसीसीआई ने तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया। कोलकाता टेस्ट में चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल को आगामी वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।

बीसीसीआई ने रविवार को आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। वहीं चोट से बाहर आने के बाद ऋषभ पंत की भी वनडे में वापसी हुई है। पंत को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम मेंरोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को शामिल किया गया है। विराट और रोहित फिलहाल वनडे मैच ही खेलते हैं। कुछ दिन पहले बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से बेदखल कर दिया था और शुभमन गिल को नया कैप्टन बनाया था।

कोलकाता टेस्ट के दौरान शुभमन गिल की गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल गिल मुंबई में हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। वहीं, श्रेयस भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह चोटिल हो गए थे। फिलहाल वह रिकवर कर रहे हैं। अनुभवी ऑलराउंडर जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है। चयन समिति ने अक्षर पटेल को आराम दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में जडेजा को मौका नहीं मिला था।

RELATED NEWS

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

September 26, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026

रवींद्र जडेजा और पंत को पिछली बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में वनडे मुकाबला खेलते देखा गया था। वहीं, टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को शामिल किया गया। दोनों की मौजूदगी मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेगी। बोर्ड की तरफ से घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम में आठ बल्लेबाज, तीन ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और एक विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर) और ऋषभ पंत (विकेटकीपर) को बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा जताया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी गई है। स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आगामी सीरीज के लिए आराम दिया गया है। फिलहाल दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। दोनों के वर्कलोड को मैनेज करने के उद्देश्य से चयन समिति ने उन्हें आराम दिया है। ऐसे में कह सकते हैं कि वनडे सीरीज में पेस अटैक की जिम्मेदारी युवा बॉलर्स के हाथों में होगी।

इस सीरीज के लिए एक बार फिर अनुभवी और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया है। हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में वापसी के लिए दावेदारी पेश की थी। अब सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शमी का क्रिकेट कॅरियर खत्म हो गया है। लोग शमी के बारे में लिख रहे हैं। शमी के फैंस ने दावा किया है कि कुछ भी हो जाए। एकबार फिर से ट्रैक पर अमरोहा एक्सप्रेस फुल स्पीड में दौड़ेगी। दुनिया की कोई भी ताकत शमी को रोक नहीं सकती। शमी फिर से सफेद-नीली जर्सी में खेलते दिखेंगे। अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों के अंदर दहशत पैदा करेंगे।

बता दें, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था, जिसमें मेहमानों ने जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमें गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेल रही हैं। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 2 और 6 दिसंबर को आमने-सामने होंगी। यह दोनों मुकाबले क्रमशः रायपुर और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे।

Related Posts

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

September 26, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

September 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

September 1, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

August 25, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

August 24, 2026
Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

August 24, 2026
नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

August 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

August 18, 2026
100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

August 18, 2026
Next Post
IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

POPULAR POST

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026

LATEST

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India