Wednesday, November 26, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

40 बार कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस: महोबा में घायल मजदूर ने तड़पकर तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के महोबा में स्वास्थ्य सेवाओं की घोर लापरवाही सामने आई है। 40 से अधिक बार कॉल करने के बावजूद सरकारी एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक गरीब मजदूर ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि परिजन निजी एम्बुलेंस का खर्च वहन नहीं कर पाए।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
November 26, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Mahoba
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Mahoba News: कुएं से बाहर निकाई गई तीन बहनों की लाश, सामने आया मौत का राज तो पुलिस के फूले हाथ-पैर 

Mahoba News: कुएं से बाहर निकाई गई तीन बहनों की लाश, सामने आया मौत का राज तो पुलिस के फूले हाथ-पैर 

November 12, 2025
Mahoba

‘दीपक’ का नकाब उतरा! Mahoba में लव जिहाद: नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था जुनैद, गुस्साई भीड़ ने पीटकर किया पुलिस के हवाले!

October 7, 2025

Mahoba health service.: जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के गांव अतरार माफ निवासी धीरज अहिरवार (33) पुत्र मैयादीन, मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार देर रात जब वह बाइक से गांव से महोबा आ रहे थे, तब कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में उर्मिल बांध की मुख्य नहर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हेलमेट न पहनने की वजह से धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर परिजन घायल को Mahoba जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन 40 से ज्यादा बार कॉल करने के बावजूद सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। गरीब मजदूर धीरज ने मंगलवार को जिला अस्पताल में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भांजे भोला ने बताया कि धीरज अपने पीछे पत्नी सुनीता और तीन संतानों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।

मृतक के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के भाई विनोद अहिरवार ने बताया कि भाई की हालत नाजुक होने पर उन्होंने 40 से अधिक बार सरकारी एम्बुलेंस के लिए कॉल की। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉल रिसीव तो हुई लेकिन उचित जवाब नहीं मिला, और कई बार फोन करने पर एम्बुलेंस फुल होने की जानकारी दी गई। उन्होंने सरकारी स्टाफ से भी मदद की मिन्नतें की, लेकिन किसी ने उनकी सहायता नहीं की। विनोद ने कहा कि उनके पास निजी एम्बुलेंस का खर्च वहन करने के लिए पैसे नहीं थे।

एम्बुलेंस प्रोग्राम मैनेजर और सीएमओ के अलग-अलग बयान

Mahoba एम्बुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर दिनेश यादव ने कहा कि घायल मजदूर को श्रीनगर से एम्बुलेंस की मदद से ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि घायल मरीज को झांसी रेफर करने के दौरान एम्बुलेंस अन्य स्थानों पर मरीजों को लेने और छोड़ने निकल गईं थीं।

वहीं, Mahoba सीएमओ डॉ. आशाराम ने बताया कि जिला अस्पताल के पास एक ही एम्बुलेंस है, जिसे वीआईपी या इमरजेंसी ड्यूटी में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गरीब श्रमिक की अस्पताल में ही मौत हो जाने से स्वास्थ्य सेवाओं में बरती जा रही लापरवाही उजागर हुई है और लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

सत्ता बदलते ही ‘लालटेन’ बुझ गई! राबड़ी का 20 साल पुराना किला ढहा, कोर्ट का बहाना या BJP का निशाना?

Tags: Mahoba
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Mahoba News: कुएं से बाहर निकाई गई तीन बहनों की लाश, सामने आया मौत का राज तो पुलिस के फूले हाथ-पैर 

Mahoba News: कुएं से बाहर निकाई गई तीन बहनों की लाश, सामने आया मौत का राज तो पुलिस के फूले हाथ-पैर 

by Vinod
November 12, 2025

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा के अजगर थानाक्षेत्र स्थित एक कुएं से तीन मासूम बहनों के शव मिलने से पूरे...

Mahoba

‘दीपक’ का नकाब उतरा! Mahoba में लव जिहाद: नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था जुनैद, गुस्साई भीड़ ने पीटकर किया पुलिस के हवाले!

by Mayank Yadav
October 7, 2025

Mahoba Love Jihad: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 'लव जिहाद' का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पनवाड़ी...

Mahoba

नवविवाहित की संदिग्ध मौत, पत्नी और प्रेमी पर शक की सुई, सोनम हनीमून मर्डर से मिलती-जुलती साजिश?

by Mayank Yadav
June 15, 2025

Mahoba Poison Case: कबरई क्षेत्र में नवविवाहित श्रीकुमार की संदिग्ध मौत ने उत्तर प्रदेश को झकझोर दिया है। परिजनों का...

IAS Alka Tiwari

यूपी का IAS परिवार, 2 बेटों के बाद बहु ने भी किया कमाल, बनी मुख्य-सचिव, जानिए कौन हैं अलका तिवारी

by Mayank Yadav
November 3, 2024

IAS Alka Tiwari: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित कर रहे महोबा के तिवारी परिवार...

Mahoba

‘वोट दिया है तो अब…’, पेट्रोल पंप कर्मी ने बीजेपी विधायक से कर दी ये अनोखी मांग

by Mayank Yadav
October 16, 2024

Mahoba News: महूबा जिले के एक अनोखे मामले में, एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने विधायक से अपनी शादी कराने की...

Next Post
Vikas Kohli

क्या गंभीर ने विराट-रोहित को निकलवाया? कोहली के भाई का जबरदस्त दावा- टीम में ऑलराउंडर-राज!

Mumbai 26 11 attack memories pain

Mumbai 26/11 Attack:17 साल बाद भी जख्म ताज़ा, चश्मदीद और बचने वालों ने उस काली रात की दहशत को फिर किया याद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version