गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mahoba News: कुएं से बाहर निकाई गई तीन बहनों की लाश, सामने आया मौत का राज तो पुलिस के फूले हाथ-पैर 

उत्तर प्रदेश के महोबा के अजगर थानाक्षेत्र स्थित एक कुएं से तीन मासूम बहनों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला।

by Vinod
नवम्बर 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा के अजगर थानाक्षेत्र स्थित एक कुएं से तीन मासूम बहनों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला। आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें मवेशी चराने के लिए घर से निकली थीं और फिर रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं थीं। खोजबीन शुरू की तो कुएं में तीनों के शव तैरते मिले।

महोबा के अजगर थानाक्षेत्र स्थित रामलाल अहिरवार अपने परिवार के साथ रहते हैं। रामलाल ने बताया कि उसकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं। सोमवार को उसकी 13 वर्षीय बेटी रेखा अपनी छोटी बहनों 8 वर्षीय रुचि, 7 वर्षीय दीक्षा और 6 वर्षीय पुष्पा के साथ मवेशी चराने गई थी। दोपहर के समय रेखा घर लौट आई और बताया कि तीनों बहनें खेतों की ओर चली गई थीं। रामलाल के बताया कि बडी बेटी ने सोचा था कि वे घर आ गई, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शाम तक तीनों बेटियां घर नहीं लौटी। ऐसे में हमने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की।

RELATED NEWS

Yamuna Expressway Bus Fire

Bus Tragedy: बेटे ने मरते दम तक नहीं छोड़ा साथ , दोनों की जलती बस में हुई मौत

सितम्बर 26, 2026
Mahoba

सपा कार्यकर्ता की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, महोबा रेप केस में चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप!

जनवरी 25, 2026

रामलाल ने बताया कि पूरे गांव और खेतों में घंटों तक खोजबीन करते रहे, लेकिन बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। जब बेटियों की खबर नहीं मिली तो हमने पुलिस को सूचना दी।. अजनर थाना प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जब गांव के एक कुएं में देखा गया तो उसमें एक शव फंसा मिला। इसके बाद पुलिस ने कुएं से एक-एक कर तीनों बच्चियों के शव निकाले। जैसे ही तीनों बहनों के शव कुएं से बाहर आए तो गांव में कोहराम मच गया। इलाके के लोग सन्न रह गए। तरह-तरह के कयासों का बाजार गर्म हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। एसपी ने अनुमान लगाया कि एक बच्ची पहले गिरी और उसे बचाने के लिए दोनों बच्चियां गिरीं, जिससे तीनों की मौत हो गई। कहा कि हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

Tags: MahobaUttar Pradesh: Three sisters fell into a well; bodies of three sisters found in the well; Mahoba police
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Yamuna Expressway Bus Fire

Bus Tragedy: बेटे ने मरते दम तक नहीं छोड़ा साथ , दोनों की जलती बस में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yamuna Expressway Bus Fire:यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने कई परिवारों को जिंदगीभर का दर्द दे...

Mahoba

सपा कार्यकर्ता की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, महोबा रेप केस में चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Mahoba News Hindi: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक...

Mahoba

40 बार कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस: महोबा में घायल मजदूर ने तड़पकर तोड़ा दम

by Mayank Yadav
नवम्बर 26, 2025

Mahoba health service.: जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के गांव अतरार माफ निवासी धीरज अहिरवार (33) पुत्र मैयादीन, मेहनत-मजदूरी कर...

Mahoba

‘दीपक’ का नकाब उतरा! Mahoba में लव जिहाद: नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था जुनैद, गुस्साई भीड़ ने पीटकर किया पुलिस के हवाले!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 7, 2025

Mahoba Love Jihad: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 'लव जिहाद' का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पनवाड़ी...

Mahoba

नवविवाहित की संदिग्ध मौत, पत्नी और प्रेमी पर शक की सुई, सोनम हनीमून मर्डर से मिलती-जुलती साजिश?

by Mayank Yadav
जून 15, 2025

Mahoba Poison Case: कबरई क्षेत्र में नवविवाहित श्रीकुमार की संदिग्ध मौत ने उत्तर प्रदेश को झकझोर दिया है। परिजनों का...

Next Post
प्रेम चोपड़ा को लेकर बोले दामाद-घबराने की जरूरत नहीं, कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है बस धर्मेंद्र को लेकर परेशान हैं

प्रेम चोपड़ा को लेकर बोले दामाद-घबराने की जरूरत नहीं, कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है बस धर्मेंद्र को लेकर परेशान हैं

यूपी के इस गांव की अनोखी प्रथा, विदाई के वक्त दूल्हे के माता-पिता और भाईयों को कुछ ऐसे दी गई ‘थर्ड डिग्री’ की सजा

यूपी के इस गांव की अनोखी प्रथा, विदाई के वक्त दूल्हे के माता-पिता और भाईयों को कुछ ऐसे दी गई ‘थर्ड डिग्री’ की सजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In