बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ATM Theft: किस शहर के व्यस्त इलाके से बदमाश उखाड़ ले गए एटीएम, लाखों रुपये से भरी मशीन चोरी होने से सुरक्षा पर उठे सवाल

मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके से बदमाशों ने देर रात PNB का एटीएम उखाड़कर चुरा लिया। मशीन में लाखों रुपये थे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
Moradabad PNB ATM machine theft
Share on FacebookShare on Twitter

ATM Theft in Moradabad:मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। कुछ अज्ञात बदमाश पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एटीएम मशीन को जड़ से उखाड़कर ले गए। घटना फव्वारा चौक से आगे, लोकोसेट पुल की ठोकर के पास हुई, जहां सुबह होते ही स्थानीय लोगों ने देखा कि एटीएम मशीन अपनी जगह से गायब है। यह देखते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी गतिविधि तेज हो गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सिविल लाइंस क्षेत्र के सीओ कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी मनीष सक्सेना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान यह साफ हो गया कि बदमाश मशीन को उखाड़कर किसी वाहन में डालकर फरार हो चुके हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मशीन में लाखों रुपये का नकद मौजूद था।

RELATED NEWS

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

सितम्बर 26, 2026
Kanpur Murder Case : क्या बहु थी  बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या,  हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Kanpur Murder Case : क्या बहु थी बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सितम्बर 26, 2026

जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा पर उठे सवाल

यह घटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है, क्योंकि यह इलाका मुरादाबाद की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक माना जाता है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार, बदमाशों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं और अलग-अलग दिशाओं में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

एटीएम पर पहुंचे शख्स ने बताई स्थिति

एक व्यक्ति, जो रात में पैसे निकालने के लिए एटीएम पर पहुंचा था, ने बताया कि वह यह देखकर चौंक गया कि मशीन वहां मौजूद ही नहीं थी। पहले उन्हें लगा कि मशीन किसी तकनीकी दिक्कत के कारण सर्विस के लिए हटाई गई होगी। लेकिन बाद में उन्हें जानकारी मिली कि एटीएम को बदमाश चुरा ले गए हैं। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि शहर के सबसे व्यस्त स्थान से इस तरह एटीएम चोरी हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारी लगातार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और वाहन ट्रैकिंग के जरिए बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags: Moradabad ATM TheftPNB ATM Stolenuttar pradesh crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Jhansi Wife Murder Case: झांसी में एक पति पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस...

Kanpur Murder Case : क्या बहु थी  बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या,  हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Kanpur Murder Case : क्या बहु थी बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Businessman Murder Case: कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस की जांच परिवार के...

Azamgarh Tragedy : चाचा, चाची और चचेरे भाई की तीन अर्थियां एक साथ पहुंचीं, क्यों भतीजी ने दी मुखाग्नि

Azamgarh Tragedy : चाचा, चाची और चचेरे भाई की तीन अर्थियां एक साथ पहुंचीं, क्यों भतीजी ने दी मुखाग्नि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

 Azamgarh Family Tragedy:आजमगढ़ के शंभूपुर गांव में हुई दर्दनाक घटना के बाद 23 सितंबर को ऐसा मंजर सामने आया, जिसने...

Uttar Pradesh Father Son Murder Cases

Father Crime : नशे में रक्षक ही बना भक्षक, 2 जिले 2 हत्याएं दोनों में पिता आरोपित

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Uttar Pradesh Father Son Murder Cases:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और औरैया जिलों में पिता द्वारा अपने बेटों की हत्या करने...

Teacher Murder: स्कूल से लौट रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक की बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

Teacher Murder: स्कूल से लौट रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक की बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

Mainpuri Teacher Murder: मैनपुरी में सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहे 52 वर्षीय प्रभारी प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह की गोली...

Next Post
Gorakhpur Panipat Expressway

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे: पूर्वी यूपी से हरियाणा तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का नया दौर

Sambhal ADM Satish Kushwaha death

Sambhal news: संभल के एडीएम ज्यूडिशियल का निधन, चार महीने से चल रहा था कैंसर का उपचार, एम्स में ली अंतिम सांस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In