शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

MBBS दाखिले का ‘महाघोटाला’: 100 करोड़ की ठगी! दो शातिर जालसाज लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ में साइबर क्राइम पुलिस ने MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी 'स्टडी पाथवे' नामक कंसल्टेंसी सेंटर चलाते थे और छात्रों को फर्जी मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर पैसे ऐंठते थे।

by Mayank Yadav
नवम्बर 27, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

जुलाई 2, 2026
Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

जुलाई 1, 2026

Lucknow crime: लखनऊ में एमबीबीएस (MBBS) में दाखिला दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ठगी करने वाले दो शातिर जालसाजों को साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम प्रकाश विद्यार्थी (मुख्य संचालक) और उसके सहयोगी संतोष कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों चिनहट के कठौता इलाके से पकड़े गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ‘स्टडी पाथवे’ नाम से एक कंसल्टेंसी सेंटर खोला हुआ था और छात्रों को मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करते थे।

मुख्य आरोपी प्रेम प्रकाश विद्यार्थी का असली नाम अभिनव शर्मा है, जिसके खिलाफ दिल्ली, बिहार, गुजरात, लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा समेत अन्य शहरों में पहले से ही धोखाधड़ी के 18 केस दर्ज हैं। Lucknow पुलिस ने इनके पास से ₹4.98 लाख नकद, हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के नाम की एक फर्जी चेक बुक, और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट के भंडाफोड़ का संकेत देती है।

टारगेट पर थे नीट के कम अंक वाले छात्र

Lucknow डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि इन जालसाजों के निशाने पर वे छात्र होते थे जिन्हें नीट (NEET) परीक्षा में कम अंक मिलने के कारण अच्छा कॉलेज नहीं मिल पाता था। आरोपी ऑनलाइन कंपनियों से इन छात्रों का ब्यौरा खरीदते थे और फिर सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से उनसे संपर्क करते थे।

फर्जी कंसल्टेंसी और झांसा

आरोपी छात्रों और उनके अभिभावकों को बातचीत के लिए विभूतिखंड स्थित स्टडी पाथवे कंसल्टेंसी के दफ्तर बुलाते थे। वे छात्रों को बाराबंकी स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देते थे। ठगी को अंजाम देने के लिए, प्रेम प्रकाश ने हिंद मेडिकल कॉलेज के नाम से कई फर्जी बैंक खाते खुलवा रखे थे। दाखिले के इच्छुक लोगों से डिमांड ड्राफ्ट, ऑनलाइन पेमेंट या नकद रुपये ऐंठे जाते थे।

गिरफ्तारी और बरामदगी

शिकायतें मिलने के बाद Lucknow  पुलिस ने जब विभूतिखंड स्थित कंसल्टेंसी दफ्तर पर छापा मारा, तो वह बंद मिला और वहां काम करने वाले लोग भाग चुके थे। गहन जांच के बाद Lucknow  पुलिस ने मंगलवार देर रात मुख्य आरोपी प्रेम प्रकाश विद्यार्थी और उसके मुख्य सहयोगी संतोष कुमार को चिनहट के कठौता इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

पुलिस टीम ने दोनों ठगों के पास से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की हैं:

  • ₹4.98 लाख नकद

  • 3 मोबाइल फोन

  • 6 कंप्यूटर

  • एक राउटर और एक डोंगल

  • दो मुहर

  • हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के नाम की एक फर्जी चेक बुक

  • एक पैन कार्ड और एक आधार कार्ड

UP में अस्पताल की अमानवीय हरकत इलाज का बिल न चुकाने पर पांच घंटे गिरवी रखा शव

Tags: lucknow
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Next Post
धर्मेंद्र मेरे लिए सबकुछ थे” — हेमा मालिनी का अभिनेता के निधन के बाद पहला भावुक पोस्ट

"धर्मेंद्र मेरे लिए सबकुछ थे” — हेमा मालिनी का अभिनेता के निधन के बाद पहला भावुक पोस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में नया ट्विस्ट: तुलसी बनेगी जासूस, मिहिर नॉयना की शादी में खलल डालेगा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में नया ट्विस्ट: तुलसी बनेगी जासूस, मिहिर नॉयना की शादी में खलल डालेगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist