बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। 81 वर्ष उम्र में श्रीप्रकाश जायसवाल ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही शनिवार को अभिनेता रजा मुराद अंतिम दर्शन को पहुंचे।

by Vinod
नवम्बर 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। 81 वर्ष उम्र में श्रीप्रकाश जायसवाल ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही शनिवार को अभिनेता रजा मुराद अंतिम दर्शन को पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीप्रकाश जायसवाल के छोटे बेटे गौरव जायसवाल से बात की। उनका अंतिम संस्कार 30 नवंबर को कानपुर के भैरवघाट में किया गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने नम आखों से श्रीप्रकाश जायसवाल के अंतिम विदाई दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जायसवाल का शुक्रवार को कानपुर में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जायसवाल की हालत बिगड़ने पर उन्हें शाम को पहले किदवई नगर स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया और फिर कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर श्रीपकाश जायसवाल के निधन पर भावुक पोस्ट लिखी। राहुल गांधी ने उनके बेटे से बात की। प्रियंका गांधी ने भी बेटे से बात की। कांग्रेस के अलावा बीजेपी के नेताओं ने भी श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन पर शोक प्रकट किया।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

श्रीप्रकाश जायसवाल का जन्म 14 सितंबर 1944 को कानपुर में हुआ। जायसवाल ने प्रारंभिक शिक्षा बीएनएसडी इंटर कॉलेज से पूरी की। 28 अप्रैल 1967 को उन्होंने माया रानी से शादी की। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। जायसवाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नगर स्तर से की थी। 1989 में वे कानपुर नगर निगम के मेयर चुने गए, जहां से उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद वह 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार कानपुर से लोकसभा सांसद बने। यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीप्रकाश जायसपाल यूपीए सरकार में दो बार मंत्री रहे।

मनमोहन सिंह सरकार में श्रीप्रकाश जायसवाल को लगातार दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं। 2004 से लेकर 2009 तक वह गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे। 2011 से लेकर 2014 तक जायसवाल केंद्रीय कोयला मंत्री के पद रहे। कानपुर में जायसवाल का जनाधार बेहद मजबूत था। हर हफ्ते जनता दरबार लगाना, स्वास्थ्य शिविर-एंबुलेंस सेवा जैसी आम आदमी से जुड़ी पहलें करने की वजह से वे शहर के लोगों के बीच खासे लोकप्रिय रहे। स्थानीय लोग उन्हें सहज, मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद करते हैं। सौरभ श्रीवास्तव बताते हैं श्रीप्रकाश जायसवाल असल में कांग्रेस के पितामह थे। जायसवाल के हाथों पर करीब 35 सालों तक कांग्रेस के पॉवरहाउस यानि तिलक हॉल की चाबी रही।

सौरभ श्रीवास्तव बताते हैं वजूद के लिहाज से धरती कांग्रेस के लिए बेशक बंजर-बेजार सी नजर आती हो। मगर, जब भी कांग्रेस के 140 साल के इतिहास के पन्ने पलटे जाएंगे तो ’कानपुर’ कई जगह उभरा नजर आएगा। कांग्रेस को पूरी दम देने वाला ये शहर कभी प्रदेश में कांग्रेस का ’पावर हाउस’ हुआ करता था। इसी पॉवर हाउस की कमान श्रीप्रकाश जायसवाल के हाथों में रही। कांग्रेस भले ही यूपी में मजबूत कम हो, लेकिन पार्टी का संगठन आज भी जिले में बीजेपी से बड़ा है। इस संगठन को खड़ा करने में अहम रोल जायसवाल ने निभाया। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की लहर के चलते भले ही जायसवाल चुनाव हार गए, लेकिन उनकी पकड़ अब भी ज्यों की त्यों मौजूद है।

श्रीप्रकाश जायसवाल जब केंद्रीय मंत्री थे तब कानपुर के उनके समर्थक सीधे उनके कार्यालय में पहुंचकर वहां रखे फोन का भी इस्तेमाल कर लेते थे। इसी तरह उन्होंने एक बार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा था कि शनिवार और रविवार को उनकी ड्यूटी दिल्ली या फिर किसी दूसरी जगह न लगाई जाए। इन दोनों दिनों में वह अपने कानपुर के लोगों के बीच रहते हैं। वरिष्ठ नेता शंकरदत्त मिश्रा बताते हैं कि पार्टी कार्यालय तिलक हॉल में बैठना उनके लिए नशा था। यदि कानपुर में रहते थे, तो एक-दो बार तिलक हॉल अवश्य ही आते थे। सौरभ श्रीवास्तव बताते हैं कि असल में श्रीप्रकाश जायसवाल का असली घर कांग्रेस का पार्टी दफ्तर तिलक हॉल ही था। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तिलक हॉल के बारे में बताया करते।

सौरभ श्रीवास्तव बताते हैं कि जायसवाल हमलोगों से कहा करते थे कि इसी तिलक हॉल पर महात्मा गांधी रूका करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी भी तिलक हॉल पर बैठकर कांग्रेस के संगठन को धार दिया करती थीं। राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी भी तिलक हॉल में आते थे। सौरभ बताते हैं कि जायसवाल को दिल में तिलक हॉल बसता था। सौरभ एक और घटना का जिक्र करते हुए बताते हैं कि एक बार वह सुगंध एवं सरस केंद्र, फजलगंज में पौधरोपण के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने एक चंदन का पौधा लगाया था। वह अक्सर फोन करके यहां के अधिकारी डॉ. भक्ति विजय शुक्ल से पूछते रहते थे कि उनका पौधा बढ़ रहा है या नहीं। यह भी बोलते देखते रहना सूखने न पाए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का 1989 में कानपुर के पहले मेयर के रूप में सत्तासीन होना कांग्रेसियों और शहरवासियों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं था। साथ ही ढाई वर्ष में ही मेयर की कुर्सी को खुद छोड़ना भी चकित करने वाला रहा। श्रीप्रकाश ने मेयर की कुर्सी क्यों छोड़ी इसका राज उनके जाने पर राज ही रह गया। उनके मेयर के कार्यकाल में कांग्रेस सभासद रहे अनिल वाजपेयी भुल्लड़ बताते हैं कि ढाई साल के लिए जब कांग्रेस की ओर से सरदार महेंद्र सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया तब उनके लिए सभासदों के घर-घर जाकर उन्होंने बहुमत भी जुटाने का काम किया। उस समय सभासद ही मेयर को चुनते थे। लोग श्रीप्रकाश से किस कदर घुले मिले थे, इसका एक और उदाहरण है।

Tags: CongresskanpurShriprakash JaiswalShriprakash Jaiswal passes awayUttar PradeshWho was Shriprakash Jaiswal
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
नो-बेक हेल्दी चॉकलेट डेसर्ट, खजूर की मिठास और ओट्स की पौष्टिकता के साथ पाएं स्मूद केक जैसा स्वाद

नो-बेक हेल्दी चॉकलेट डेसर्ट, खजूर की मिठास और ओट्स की पौष्टिकता के साथ पाएं स्मूद केक जैसा स्वाद

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In