बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं 2029 का चुनाव कहां से लडूंगा ये जनता तय करेगी। उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर भी बयान दिया है।

by Vinod
नवम्बर 30, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा, इसका पत्ता मैं नहीं खोलूंगा, यह जनता छह महीने पहले खोलेगी। जनता ही बताएगी कि हम कहां से लड़ेंगे और लड़ेंगे भी या नहीं। ये बातें कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर दिया।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह भले ही फिलहाल संसद में न हों, मगर आज भी देश के करीब दस जनपदों से लोग दिल्ली आकर अपनी समस्याएं उनके सामने रखते हैं। कहा कि मैं रोज लोगों की समस्याएं सुनता हूं, अधिकारियों से बात करता हूं। जो संभव होता है, उसमें मदद करता हूं। संसद में न होते हुए भी मेरा जुड़ाव जनता से बना हुआ है।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पिछला चुनाव लड़ने के लिए जनता ने उन्हें फिर से सांसद बनाना चाहा था, लेकिन परिस्थितियों के चलते पार्टी को अलग निर्णय लेना पड़ा। मेरी जगह मेरी बेटे को सांसद बनाया गया। अब मैं क्या करूं?। आने वाले समय में देखेंगे कि किस क्षेत्र में जनता अपने जनप्रतिनिधि से खुश नहीं है और कहां अत्याचार ज्यादा हो रहे हैं।

एसआईआर को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना फॉर्म भर दिया है। जनता से अपील के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसको वोट देना हो, वह फॉर्म भरे। जिसे नहीं देना हो, वह न भरे। यह हर नागरिक की अपनी समझ है। पूर्व सांसद ने कहा कि एसआईआर देश की जरूरत है। ऐसे में देश की जनता इसे महापर्व की तरह मानें और एसआईआर का फार्म भरे।

सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल द्वारा फॉर्म न भरने संबंधी बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि वह तो राजा हैं। आज देश और प्रदेश में राजा बहुत पैदा हो रहे हैं। पतंजलि के घी की जांच रिपोर्ट चार साल बाद आने पर बृजभूषण शरण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि खाद्य उत्पादों की जांच रिपोर्ट दो-चार घंटे में आनी चाहिए, न कि चार साल बाद।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने  कहा कि लाखों लोगों की सेहत का सवाल है। अगर कोई चार साल से नकली या मिलावटी घी खा रहा है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। कितने लोग बीमार पड़े, कितनों की जान गई, इसका जवाब कौन देगा?। उन्होंने कहा कि केवल पतंजलि ही नहीं बल्कि अन्य बड़े ब्रांडों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आज जो बड़े-बड़े ब्रांड हैं, जांच कर ली जाए, शायद ही कोई मानकों पर खरा उतरे।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि अगर दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर पूरी तरह रोक लग जाए तो गांव से पलायन रुक सकता है। उन्होंने कहा कि दूध का सही दाम मिलेगा तो किसान गाय-भैंस पालेंगे, गांव में रोजगार बढ़ेगा और लोग इज्जत से अपने घरों में रहेंगे। बेरोजगारी अपने आप खत्म होगी।

Tags: BJPBrijbhushan Sharan SinghGondaLok Sabha elections 2029Uttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post
फोन कॉल बना मौत का कारण: गुस्से में भाई ने बहन पर ढाया कहर

गोंडा : फोन कॉल बना मौत का कारण शक में भाई ने बहन की हत्या की, मां भी बनी साथी

उत्तर प्रदेश: शादी का जश्न बदला दर्द में शॉपिंग करके लौट रहे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

UP: शादी का जश्न बदला दर्द में शॉपिंग करके लौट रहे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In