Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर 2025 यानी आज शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। Airport पर औपचारिक स्वागत के बाद उन्हें सीधे प्रमुख कार्यक्रमों के लिए ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर पुतिन के सम्मान में एक निजी डिनर की मेज़बानी करेंगे।
फरवरी 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से यह राष्ट्रपति पुतिन की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। पुतिन ने आखिरी बार दिसंबर 2021 में भारत का दौरा किया था।
Putin का यह दौरा दो दिनों – 4 और 5 दिसंबर – तक चलेगा और यह 23वाँ भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। 5 दिसंबर की सुबह, उन्हें राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत मिलेगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
दिन के प्रमुख कार्यक्रमों में PM मोदी जी और पुतिन जी के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता शामिल है, जो सुबह करीब 11 बजे होगी। इस बैठक में रक्षा सहयोग, ऊर्जा साझेदारी, व्यापार बढ़ाने, तकनीकी आदान-प्रदान और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। Putin भारतीय उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का व्यापक लक्ष्य अमेरिका के साथ भारत के संबंधों में आई तीव्र गिरावट की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है।
मोदी जी ने आखिरी बार पुतिन के साथ इस साल तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक की थी और दोनों ने 2024 में पांच बार फोन पर बात की है।
शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Putin के सम्मान में राजकीय भोज (स्टेट डिनर) आयोजित करेंगी। दौरा लगभग 30 घंटे बाद, 5 दिसंबर की रात को समाप्त हो जाएगा।









