शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Jhansi: ‘जय बजरंग बली’ बोलकर कुएं में लगाई छलांग,शराब के नशे में धुत युवक की मौत

झांसी में नशे में धुत 37 वर्षीय मोनू ने घर में कहासुनी के बाद गुस्से में ‘जय बजरंग बली’ कहते हुए कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद शव निकालकर जांच शुरू की।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
Jhansi drunken youth tragic death
Share on FacebookShare on Twitter

Tragic Incident in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक हड़कंप मच गया, जब गणेश मड़िया कैंट इलाके में रहने वाले एक युवक ने गुस्से और नशे की हालत में ‘जय बजरंग बली’ कहते हुए कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक रेस्क्यू टीम ने युवक को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है

कैसे बढ़ा पूरा विवाद?

गणेश मड़िया कैंट का रहने वाला 37 वर्षीय मोहन सिंह उर्फ मोनू पिछले काफी समय से शराब पीने का आदी था। गुरुवार रात भी वह पूरी तरह नशे में था। करीब 10:30 बजे उसने अपनी मां से माचिस मांगी कि उसे बीड़ी जलानी है। मां के मना करने पर वह गैस चूल्हे से बीड़ी सुलगाने लगा।

RELATED NEWS

Firozabad Aarav Murder Case

Aarav Murder Case: डेढ़ साल के मासूम की पटक पटक कर हत्या करने वाले को कोर्ट ने 40 दिन में सुनाई मौत की सजा

जुलाई 11, 2026
Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

फ़रवरी 17, 2026

इसी दौरान उसके बड़े भाई ने उसे रोक दिया। इस बात पर मोनू आपा खो बैठा। गुस्से में उसने घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगाई और घर से दूर निकल गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा और खतरनाक कदम उठा लेगा।

कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों ने परिजनों को बताया कि मोनू ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाते हुए पास के कुएं में कूद गया है। यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को कॉल किया गया।

पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रस्से की मदद से एक जवान को कुएं में उतारा गया, लेकिन तब तक मोनू की सांसें थम चुकी थीं। लगभग डेढ़ घंटे की कठिन कोशिश के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

अधिकारियों का बयान

सीओ सिटी झांसी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और घर पर किसी बात को लेकर मामूली बहस हो गई थी। इसी के बाद उसने आवेश में आकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस परिजनों से बयान लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags: Alcohol Abusejhansi newsup crime
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Firozabad Aarav Murder Case

Aarav Murder Case: डेढ़ साल के मासूम की पटक पटक कर हत्या करने वाले को कोर्ट ने 40 दिन में सुनाई मौत की सजा

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Firozabad Aarav Murder Case: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के मामले में...

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

Bhadohi Incident: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से नाराज बताए जा...

UP crime

खूनी हुआ उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और एटा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दो घरों के 9 सदस्यों की मौत।

by Mayank Yadav
जनवरी 20, 2026

UP crime news: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को...

UP News: ‘नेतागिरी’ और ‘आशिकी’ के कारण मर गई झांसी की नीलू, खुला राज तो सकते में आई पुलिस

UP News: ‘नेतागिरी’ और ‘आशिकी’ के कारण मर गई झांसी की नीलू, खुला राज तो सकते में आई पुलिस

by Vinod
अक्टूबर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के फ्रेंड्स कालोनी ग्वालियर रोड...

Dalit Youth Beaten to Death

Uttar Pradesh news:दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या से UP में गरमाई राजनीति,भीड़ ने चोर समझकर उतारा था मौत के घाट

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 8, 2025

Dalit Youth Beaten to Death: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में 1 अक्टूबर की शाम एक दिल...

Next Post
panipat poonam child murder case

Poonam Case update: साइको किलर या तांत्रिक? क्या है मासूम बच्चों की हत्यारी का चौंकाने वाला सच

India to Host 2030 Commonwealth Games।

Commonwealth Games 2030: अमित शाह का बड़ा ऐलान, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद अब अहमदाबाद 2036 ओलंपिक की तैयारी करें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist