Tuesday, November 24, 2026 11:52 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » हाथ में गीता लेकर अमेरिका में शपथ लेने वाली मेनका सोनी, लखनऊ में हुआ जोरदार स्वागत

हाथ में गीता लेकर अमेरिका में शपथ लेने वाली मेनका सोनी, लखनऊ में हुआ जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश की मूल निवासी मेनका सोनी ने अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के रेडमंड शहर की सिटी काउंसिल मेंबर के रूप में भगवद्गीता हाथ में लेकर शपथ ली है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली प्रवासी भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं। गुरुवार शाम लखनऊ पहुंचने पर मेनका का भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने गहरे लगाव और अमेरिका में भारतीय मूल की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

by Mayank Yadav
12/12/2025
Maneka Soni

Maneka Soni swearing-in: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर की हिन्द नगर कॉलोनी से संबंध रखने वाली मेनका सोनी ने अमेरिका में भारतीय संस्कृति को एक नया आयाम दिया है। उन्हें अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के रेडमंड शहर की सिटी काउंसिल मेंबर चुना गया है, और वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली प्रवासी भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। मेनका ने 2 दिसंबर को अपनी भारतीय पोशाक में हाथों में भगवद्गीता लेकर शपथ ग्रहण की थी, जिसने भारतीय समुदाय का गौरव बढ़ाया।

गुरुवार की शाम को लखनऊ पहुंची मेनका का उनके गृहनगर में जोरदार स्वागत हुआ। प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति और मान्यताओं के प्रति अपने गहरे जुड़ाव को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने विदेश में भी अपनी संस्कृति को संजोकर रखा है और अमेरिका के लोगों के साथ होली-दीपावली जैसे त्योहार मनाती हैं। उन्होंने बताया कि होली के कार्यक्रम में 15 हजार लोग शामिल हुए थे। मेनका सोनी ने विशेष रूप से अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने की अपनी मंशा जाहिर की।

#WATCH | Lucknow, UP: Menka Soni creates history in the US Politics and becomes the first Indian woman to swear in with the Gita after being elected to the Redmond City Council.

She says, "I am very spiritual. I have a temple in my house, and I am a vegetarian… When I had to… pic.twitter.com/Om1SihNUfn

— ANI (@ANI) December 11, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

कॉरपोरेट सेक्टर में 30 वर्षों तक माइक्रोसॉफ्ट, स्टारबक्स, जनरल मोटर्स और टी एंड मोबाइल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का अनुभव रखने वाली Maneka Soni ने बताया कि रेडमंड को माइक्रोसॉफ्ट के वैश्विक मुख्यालय और अमेरिका के सबसे प्रभावशाली टेक हब के रूप में जाना जाता है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में सिटी हॉल में भारतीय मूल के लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। जज रसेल ने उन्हें शपथ दिलाई, और इस कार्यक्रम में रेडमंड की मेयर एंजेला बिर्नी भी उपस्थित रहीं।

यूपी बीजेपी को 14 दिसंबर को मिलेगा नया अध्यक्ष! क्या पंकज चौधरी संभालेंगे कमान?

Maneka Soni ने बताया कि उन्होंने 14 साल पहले एम पावरिंग नामक एक गैर-लाभकारी संस्था बनाई थी, जिसके माध्यम से उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, बेघर लोगों की सहायता और बीमारों की सेवा की। इस संस्था ने अब तक पांच लाख से अधिक लोगों की सहायता की है। समाज सेवा में उनके योगदान के लिए मेनका को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024 में मिला था, और यूएस कांग्रेस ने उन्हें 20 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल कर सम्मानित किया।

Maneka Soni ने यह भी बताया कि एम पावरिंग संस्था यूएसए बेस्ड है, जिसकी एक शाखा भारत में भी है, जिसे ‘मां की रसोई’ के नाम से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर के बाहर भोजन भेजा जाता है। मेनका सोनी की पैदाइश आगरा की है, लेकिन उनके माता-पिता के ट्रांसफर के बाद उनका परिवार लखनऊ आ गया था। उन्होंने सेंट थॉमस और सीएमएस से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
NCRTC

नमो भारत ट्रेन: नोएडा एयरपोर्ट अब गाजियाबाद नहीं, दिल्ली के सराय काले खां से जुड़ेगा

UPSC Recruitment

UPSC सीडीएस 1 भर्ती 2025: 451 पदों के लिए अधिसूचना जारी, ग्रेजुएट करें आवेदन

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki

अब 'आतंकी गढ़' पर ताला! सांपों का डर दिखाकर रोकी गई चौकी का संभल के दीपा सराय में हुआ उद्घाटन।

POPULAR POST

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

November 18, 2026
Jamshedpur School Auto Fire

School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

November 18, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
UP Weather

UP Weather: यूपी में फिर बढ़ेगी ठंड, 29 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 23, 2026

LATEST

Gold Silver Price: सोने-चांदी की तेजी एक दिन में हवा, COMEX में चांदी और गोल्ड कितना टूटे, जानिए आज के ताजा रेट

Gold Silver Price: सोने-चांदी की तेजी एक दिन में हवा, COMEX में चांदी और गोल्ड कितना टूटे, जानिए आज के ताजा रेट

November 24, 2026
Constitution Day: संविधान दिवस पर राजनीति गरमाई BJP, कांग्रेस और सपा, कौन क्या बड़ा दांव खेलने जा रहा है?

Constitution Day: संविधान दिवस पर राजनीति गरमाई BJP, कांग्रेस और सपा, कौन क्या बड़ा दांव खेलने जा रहा है?

November 24, 2026
Thyroid Alert: कौन सी बीमारी कहलाती है साइलेंट किलर? क्या कोई देसी नुस्खा 15 दिन में इसको कर सकता है कंट्रोल?

Thyroid Alert: कौन सी बीमारी कहलाती है साइलेंट किलर? क्या कोई देसी नुस्खा 15 दिन में इसको कर सकता है कंट्रोल?

November 24, 2026
Body Acne Alert: बॉडी एक्ने क्या है? जानिए पीठ, छाती के दाने और चेहरे के मुंहासे में अंतर

Body Acne Alert: बॉडी एक्ने क्या है? जानिए पीठ, छाती के दाने और चेहरे के मुंहासे में अंतर

November 24, 2026
Safety Star: 5.75 लाख में कौन सी कार देती है 5-स्टार सेफ्टी और 27kmpl माइलेज?

Safety Star: 5.75 लाख में कौन सी कार देती है 5-स्टार सेफ्टी और 27kmpl माइलेज?

November 24, 2026
Gurugram News: गुरुग्राम में सिगरेट पीने वालों को झटका! सड़क, पार्क और बस स्टैंड पर पकड़े गए तो लगेगा 200 रुपये जुर्माना

Gurugram News: गुरुग्राम में सिगरेट पीने वालों को झटका! सड़क, पार्क और बस स्टैंड पर पकड़े गए तो लगेगा 200 रुपये जुर्माना

November 24, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India