Monday, November 16, 2026 10:27 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Kanpur Mystery Death: प्रेमी के साथ लीव इन में रह रही शादीशुदा युवती की रहस्यमयी मौत से गांव में सनसनी

Kanpur Mystery Death: प्रेमी के साथ लीव इन में रह रही शादीशुदा युवती की रहस्यमयी मौत से गांव में सनसनी

कानपुर के जगदीशपुर गांव में 21 वर्षीय मानसी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

by SYED BUSHRA
13/12/2025
Kanpur mystery death case young woman

Kanpur Mystery Death Case:कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में 21 वर्षीय युवती मानसी की रहस्यमयी मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मानसी शादीशुदा थी, लेकिन बीते करीब छह महीने से वह अपने प्रेमी मनीष यादव के साथ उसी के घर पर रह रही थी। अचानक उसकी मौत की खबर सामने आते ही परिजन सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों ने मनीष यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनीष ने मानसी के साथ जबरदस्ती गलत काम किया और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि अपमान और असहनीय पीड़ा से टूटकर मानसी ने जहरीली दवा सल्फास खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मानसी के पिता धर्मवीर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता

जानकारी के अनुसार, मझावन कस्बे में रहने वाले मजदूर धर्मवीर की बेटी मानसी की शादी तीन साल पहले कानपुर देहात के एक गांव में हुई थी। करीब नौ महीने पहले उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए मनीष यादव से हुई। बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

RELATED NEWS

No Content Available

छह महीने पहले मानसी किसी पारिवारिक कार्यक्रम में मायके आई थी। इसी दौरान वह मौका पाकर घरवालों को बिना बताए मनीष के साथ चली गई। पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन दस दिन बाद मानसी खुद थाने पहुंची और कहा कि वह अपनी मर्जी से मनीष के साथ रहना चाहती है। इसके बाद वह उसी के साथ चली गई और परिवार से संपर्क लगभग खत्म हो गया।

अस्पताल से आया फोन, लेकिन बेटी जिंदा नहीं मिली

मंगलवार देर शाम परिजनों को बिधनू थाने से फोन आया कि मानसी की हालत गंभीर है और उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार तुरंत अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां उन्हें बेटी जीवित नहीं मिली। शव देखते ही मां नीलम बेसुध हो गईं और बार-बार यही कहती रहीं कि उनकी बेटी को मनीष ने मार डाला।

परिजनों का कहना है कि अगर मानसी एक बार फोन कर देती तो वे उसे बचा लेते। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

कजिन से फोन पर बताई थी पीड़ा

मानसी की मौसी सुनीता देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले मानसी ने अपनी कजिन आकांक्षा से फोन पर बात की थी। वह रो रही थी और कह रही थी कि मनीष उसे मारता-पीटता है और बाहर जाने नहीं देता। तभी मनीष ने फोन छीन लिया और कॉल काट दी। इसके बाद संपर्क नहीं हो पाया।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

घाटमपुर के एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिवार के आरोपों को देखते हुए पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है और आरोपी की तलाश में पांच टीमें गठित की गई हैं। उसका मोबाइल भी ट्रेस किया जा रहा है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
India first digital census 2027

Census 2027: देश की पहली डिजिटल जनगणना को कैबिनेट की मिली मंजूरी, कितनों चरणों में होगा आयोजन, क्या जाति आधारित गणना भी होगी शामिल

Fake IAS arrest: खुद को IAS बताकर रचा बड़ा फर्जीवाड़ा, शादीशुदा होते हुए भी कई युवतियों को फंसाया, करोड़ों की करी ठगी

Fake IAS arrest: खुद को IAS बताकर रचा बड़ा फर्जीवाड़ा, शादीशुदा होते हुए भी कई युवतियों को फंसाया, करोड़ों की करी ठगी

Constable Suicide: यूपी में एक और कांस्टेबल ने की आत्महत्या, लखनऊ में फांसी लगाकर दी जान, दो महीने बाद होनी थी शादी

Constable Suicide: यूपी में एक और कांस्टेबल ने की आत्महत्या, लखनऊ में फांसी लगाकर दी जान, दो महीने बाद होनी थी शादी

POPULAR POST

Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026
दिवाली के बाद आंखों में जलन और गले में खराश से हैं परेशान? पटाखों का धुआं हो सकता है वजह, जानिए राहत पाने के उपाय

दिवाली के बाद आंखों में जलन और गले में खराश से हैं परेशान? पटाखों का धुआं हो सकता है वजह, जानिए राहत पाने के उपाय

November 10, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
UP PCS Transfer

PCS Transfer : यूपी में 14 SDM समेत कई अफसरों के तबादले, पांच विकास प्राधिकरणों में किसको मिली नई जिम्मेदारी?

November 15, 2026
Kanpur Apartment Fire

Fire Tragedy : कानपुर के अपार्टमेंट में सुबह-सुबह मची चीख-पुकार? आग में महिला और 15 साल के लड़के की मौत

November 15, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India