सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar Crime:बिहार में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, पिता ने बच्चों संग लगाई फांसी, चार की मौत, दो बेटे चमत्कारिक रूप से बचे

बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में एक पिता ने पत्नी की मौत से आहत होकर तीन बेटियों संग आत्महत्या कर ली। दो बेटे बच गए। चार मौतों से गांव में शोक, पुलिस जांच जारी।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 15, 2025
in राज्य
Muzaffarpur Family Suicide Case
Share on FacebookShare on Twitter

Muzaffarpur Family Suicide Case:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र के रुपनपट्टी मथुरापुर पंचायत अंतर्गत नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली, जबकि उसके दो छोटे बेटे किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। एक ही परिवार में चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान अमरनाथ राम (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमरनाथ ने रविवार देर रात अपने पांचों बच्चों के साथ फांसी लगाने की कोशिश की। इस घटना में उनकी तीन बेटियां—राधा कुमारी (11), राधिका (9) और शिवानी (7)—की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बेटे शिवम कुमार (6) और चंदन (4) बाल-बाल बच गए।

RELATED NEWS

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद  संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सितम्बर 10, 2026
Kishanganj Newlywed Death Case

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सितम्बर 9, 2026

बताया जा रहा है कि अमरनाथ की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह अकेले ही अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। रविवार की रात परिवार ने साथ बैठकर खाना खाया, जिसमें अंडे का भुजिया, आलू-सोयाबीन की सब्जी और चावल शामिल थे। खाना बड़ी बेटी ने बनाया था। इसके बाद सभी सो गए।

बचे हुए बेटे शिवम के अनुसार, तड़के पिता ने सभी बच्चों को जगा दिया। पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर बच्चों के गले में डाला गया और घर के अंदर ट्रंक के सहारे सभी को छत से लटका दिया गया। अमरनाथ ने बच्चों से ट्रंक से कूदने को कहा। तीनों बेटियां उनके साथ झटके से कूद गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। शिवम ने भी छलांग लगाई, लेकिन गला कसने से दर्द होने पर उसने फंदा ढीला कर लिया और अपने छोटे भाई चंदन को भी बचा लिया। इसके बाद दोनों घर से बाहर निकलकर शोर मचाने लगे।

बच्चों की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों बच्चों को अपनी सुरक्षा में ले लिया है और उनसे घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमरनाथ अपनी पत्नी की मौत के बाद मानसिक रूप से काफी परेशान था। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के रिश्तेदारों और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Tags: Bihar crimeMuzaffarpur news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद  संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Kishanganj Newlywed Death Case: किशुनगंज थाना क्षेत्र की मधुबन पंचायत के उदा गांव, वार्ड नंबर एक में मंगलवार को एक...

Kishanganj Newlywed Death Case

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Kishanganj Newlywed Death Case:किशुनगंज थाना क्षेत्र की मधुबन पंचायत के उदा गांव, वार्ड नंबर एक में मंगलवार को एक नवविवाहिता...

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

फुलवारी शरीफ के गोपालपुर थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की टीम ने नकली शराब तैयार करने वाले ठिकाने पर...

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Bihar Crime News: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार में कथित रूप से...

Muzaffarpur News: इंसानियत पर उठे सवाल, सड़क हादसे के बाद मदद करने की जगह आम बटोरते रहे लोग, कारोबारी की मौत

Muzaffarpur News: इंसानियत पर उठे सवाल, सड़क हादसे के बाद मदद करने की जगह आम बटोरते रहे लोग, कारोबारी की मौत

by SYED BUSHRA
जून 15, 2026

Mango Truck Accident in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत और संवेदनशीलता...

Next Post
Deol family

'धर्मेंद्र की मौत' के बाद खून के रिश्ते में दरार! सौतेली माँ हेमा और बेटे सनी में छिड़ी 'प्रॉपर्टी' की जंग!

Ayodhya Cancer Hospital

राम मंदिर के बाद अब 'स्वास्थ्य का धाम'! अयोध्या में 8 एकड़ में बनेगा रतन टाटा की प्रेरणा से अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In