बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Airport terminal-1 पर परिवार के सामने ही यात्री को पीटा किस पर लगा आरोप, सुरक्षा पर उठे सवाल

दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर सिक्योरिटी लाइन में हुए विवाद के बाद एक यात्री से मारपीट का आरोप लगा है। घटना यात्री के परिवार के सामने हुई, जिससे मामला चर्चा में आ गया।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025
in दिल्ली
Delhi airport passenger assault case
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Airport Incident: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट की सिक्योरिटी चेक लाइन अक्सर सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बनती है। लंबी कतार, जल्दबाजी और थकान कई बार यात्रियों को चिड़चिड़ा बना देती है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन यह मामूली बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

एक यात्री ने आरोप लगाया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक ऑफ-ड्यूटी पायलट ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। यह घटना उस वक्त हुई, जब यात्री अपनी पत्नी और दो छोटी बच्चियों के साथ यात्रा पर जा रहे थे।
परिवार के साथ जा रहे थे छुट्टियां मनाने

RELATED NEWS

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

अगस्त 13, 2026
Airspace Support: यात्री सुरक्षा सर्वप्रथम, भीषण तूफान में फंसी पाकिस्तानी फ्लाइट्स को भारत ने दिया रास्ता, मदद बनी  इंसानियत की मिसाल

Airspace Support: यात्री सुरक्षा सर्वप्रथम, भीषण तूफान में फंसी पाकिस्तानी फ्लाइट्स को भारत ने दिया रास्ता, मदद बनी इंसानियत की मिसाल

जून 14, 2026

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीड़ित यात्री ने अपनी आपबीती साझा की है। उनका नाम अंकित दीवान बताया गया है। अंकित स्पाइसजेट की फ्लाइट से अपनी पत्नी, 7 साल की बेटी और 4 महीने की छोटी बच्ची के साथ छुट्टियों पर जा रहे थे। छोटी बच्ची के साथ स्ट्रॉलर होने की वजह से एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें स्टाफ के लिए बनी विशेष सिक्योरिटी लाइन से जाने की अनुमति दी थी।

लाइन में आगे निकलने पर हुआ विवाद

अंकित के मुताबिक, उसी लाइन में कुछ स्टाफ मेंबर आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। जब अंकित ने इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट वीरेंद्र सेजवाल, जो उस समय ऑफ-ड्यूटी थे, नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि पायलट उस वक्त इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जाने वाले थे।
बात बढ़ती चली गई और आरोप है कि पायलट ने गुस्से में अंकित पर हाथ उठा दिया। अचानक हुए इस हमले में अंकित के चेहरे से खून बहने लगा।

बच्ची के सामने हुआ हमला

अंकित ने सोशल मीडिया पर अपने खून से सने चेहरे की तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि उनकी 7 साल की बेटी ने यह पूरी घटना अपनी आंखों से देखी और वह अब भी डरी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि पायलट की शर्ट पर उनके खून के धब्बे तक लग गए थे।

शिकायत न करने का दबाव?

अंकित का आरोप है कि घटना के बाद उन पर दबाव डाला गया कि वे एक पत्र लिखकर दें, जिसमें यह लिखा हो कि वे इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगे। उनका कहना है कि अगर वे ऐसा नहीं करते, तो उनकी फ्लाइट छूट जाती और करीब 1.2 लाख रुपये की हॉलिडे बुकिंग बेकार हो जाती।

उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए सवाल उठाया कि क्या वे यात्रा से लौटने के बाद शिकायत दर्ज नहीं करा सकते। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या तब तक सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रहेगी या नहीं। यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और लोग एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Tags: aviation newsDelhi Airport Newspassenger safety
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Pilot Marijuana Test: 4 अगस्त 2026 को Air India की फ्लाइट AI2379 फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।...

Airspace Support: यात्री सुरक्षा सर्वप्रथम, भीषण तूफान में फंसी पाकिस्तानी फ्लाइट्स को भारत ने दिया रास्ता, मदद बनी  इंसानियत की मिसाल

Airspace Support: यात्री सुरक्षा सर्वप्रथम, भीषण तूफान में फंसी पाकिस्तानी फ्लाइट्स को भारत ने दिया रास्ता, मदद बनी इंसानियत की मिसाल

by Kirtika Tyagi
जून 14, 2026

India Helped Pakistani Flights: मानसून के मौसम में अक्सर अचानक मौसम बदल जाता है। इस बार भी पंजाब क्षेत्र के...

Vistara Emergency Landing: आसमान में टला बड़ा हादसा, 5 मिनट दूर थी तबाही, ईंधन खत्म होने के करीब पहुंच गई थी विस्तारा की फ्लाइट

Vistara Emergency Landing: आसमान में टला बड़ा हादसा, 5 मिनट दूर थी तबाही, ईंधन खत्म होने के करीब पहुंच गई थी विस्तारा की फ्लाइट

by SYED BUSHRA
जून 12, 2026

Vistara Flight Emergency Landing: फिल्मों में अक्सर ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं, जब विमान किसी बड़ी परेशानी में फंस...

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट में इंजन की खराबी की वजह से मुंबई में उतारा गया ,पायलट की  समझदारी से191 लोगों की जान बची

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट में इंजन की खराबी की वजह से मुंबई में उतारा गया ,पायलट की समझदारी से191 लोगों की जान बची

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2025

IndiGo Flight Emergency Landing: 16 जुलाई 2025 को दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271...

New Cabin Bag Rules for Air Travel in India

हवाई यात्रियों के लिए ज़रूरी ख़बर! कौन सी घरेलू चीज़ों को केबिन बैग में ले जाने पर लगी रोक

by SYED BUSHRA
मई 29, 2025

Air Travel New Rules:अगर आप हवाई यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो ज़रा ध्यान दें। अब हवाई जहाज़ में...

Next Post
1x Bet online betting ED action

1x Bet Case: ईडी की बड़ी कार्रवाई, क्रिकेटरों और कई मशहूर बॉलीवुड सितारों की करोड़ों की संपत्ति जब्त

भारत में जल्द ही आ रही Ducati XDiavel V4, देखें पहली झलक

भारत में जल्द ही आ रही Ducati XDiavel V4, देखें पहली झलक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist