Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » New Delhi रेलवे स्टेशन पर भगदड़ 15 की मौत, कई घायल, मोदी ने जताया दुख ,दिये गये जांच के आदेश

New Delhi रेलवे स्टेशन पर भगदड़ 15 की मौत, कई घायल, मोदी ने जताया दुख ,दिये गये जांच के आदेश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह ट्रेनों की देरी और बढ़ी भीड़ बताई जा रही है। पुलिस और रेलवे राहत कार्यों में जुटे हैं। पीएम मोदी ने शोक जताया, जांच के आदेश दिए गए।

by SYED BUSHRA
16/02/2025
new delhi railway stationstamped

New Delhi Railway Station stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म पर भीड़ बेकाबू हो गई। इस भगदड़ में 15 लोगों की जान चली गई, जिनमें 10 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेशन पर इतनी भीड़ थी कि लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे। कुछ यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया, जिससे हालात और बिगड़ गए।

अस्पताल ने मौतों की पुष्टि की

लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल ने 15 मौतों की पुष्टि की है। कई घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों को जल्द से जल्द जरूरी इलाज देने की कोशिश की जा रही है।

RELATED NEWS

Delhi airport passenger assault case

Delhi Airport terminal-1 पर परिवार के सामने ही यात्री को पीटा किस पर लगा आरोप, सुरक्षा पर उठे सवाल

December 20, 2025
New Cabin Bag Rules for Air Travel in India

हवाई यात्रियों के लिए ज़रूरी ख़बर! कौन सी घरेलू चीज़ों को केबिन बैग में ले जाने पर लगी रोक

May 29, 2025

पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

कैसे हुआ हादसा

रेलवे पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 9:55 बजे हुआ, जब प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी और बाकी दो ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इसी दौरान, एक स्पेशल ट्रेन की घोषणा हुई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्लेटफॉर्म पहले ही भीड़ से भरा था और अचानक बड़ी संख्या में यात्री फुटओवर ब्रिज की ओर भागने लगे। नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे जाने वाले लोग आपस में टकराने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।

रेलवे प्रशासन और पुलिस हरकत में

दिल्ली पुलिस कमिश्नर और रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) ने बताया कि रेलवे हर घंटे करीब 1,500 टिकट जारी कर रहा था, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ गई थी।

रेलवे ने दावा किया है कि सामान्य दिनों में भीड़ को संभालने की पूरी तैयारी रहती है, लेकिन शनिवार को कुछ ट्रेनें लेट होने और अचानक भीड़ बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किए गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ जवान भी स्टेशन पर तैनात कर दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही सही कारण का पता चलेगा।

रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं और आगे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और ट्रेनें चलाई जाएंगी।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आगे से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य रखें और रेलवे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें

Related Posts

Delhi airport passenger assault case

Delhi Airport terminal-1 पर परिवार के सामने ही यात्री को पीटा किस पर लगा आरोप, सुरक्षा पर उठे सवाल

December 20, 2025
New Cabin Bag Rules for Air Travel in India

हवाई यात्रियों के लिए ज़रूरी ख़बर! कौन सी घरेलू चीज़ों को केबिन बैग में ले जाने पर लगी रोक

May 29, 2025
New Delhi stampede update :  रेलवे स्टेशन सुरक्षा चूक या कोई और है वजह, मायावती राहुल गांधी प्रियंका ने सरकार को घेरा

New Delhi stampede update : रेलवे स्टेशन सुरक्षा चूक या कोई और है वजह, मायावती राहुल गांधी प्रियंका ने सरकार को घेरा

February 16, 2025
New Delhi railway station stampede

Delhi stampede update:भगदड़ क्यों मची? पुलिस ने क्या बताया, DCP रेलवे K P S मल्होत्रा का बयान

February 16, 2025
Mizoram: मिजोरम में दर्दनाक हादसा निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत

Mizoram: मिजोरम में दर्दनाक हादसा निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत

August 23, 2023
Next Post
Delhi stampede

NDLS stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फिर भीड़ का सैलाब, प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर अफरातफरी!

senior citizen railway discount India

Railway news : रेलवे की नई नीति senior citizen को ticket पर किस class में मिलेगी कितनी छूट

Delhi weather

Delhi NCR weather: उत्तर भारत में मौसम का बदलाव जारी, दिल्ली में 19-20 फरवरी को बारिश की संभावना

POPULAR POST

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India