Friday, November 6, 2026 5:34 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » E D Raid: साइकिल से सुपरकार तक, ईडी की छापेमारी से खुली किस करोड़पति यूट्यूबर की हैरान करने वाली कहानी

E D Raid: साइकिल से सुपरकार तक, ईडी की छापेमारी से खुली किस करोड़पति यूट्यूबर की हैरान करने वाली कहानी

उन्नाव के किसान के बेटे अनुराग द्विवेदी ने यूट्यूब से पहचान बनाई, लेकिन अचानक बढ़ी दौलत, लग्जरी जिंदगी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोपों के बाद ईडी की छापेमारी ने उसकी कहानी को चर्चा में ला दिया।

by SYED BUSHRA
20/12/2025
Anurag Dwivedi ED case Unnao

Anurag Dwivedi ED case Unnao: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज इलाके से ताल्लुक रखने वाला अनुराग द्विवेदी इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। 26 साल का यह युवक कभी गांव में साइकिल चलाकर घूमता था, लेकिन आज उसके पास लग्जरी गाड़ियां, आलीशान मकान और करोड़ों की संपत्ति बताई जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब उसके घर छापेमारी की, तो उसकी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।

गांव से यूट्यूब तक का सफर

अनुराग द्विवेदी नवाबगंज के खजूर गांव भितरेपार के रहने वाले लक्ष्मीनाथ द्विवेदी का बेटा है। उसके पिता ग्राम प्रधान रह चुके हैं और नवाबगंज बाजार में उनकी एक छोटी दुकान भी है। अनुराग की एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
अनुराग को शुरू से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी। करीब नौ साल पहले उसने यूट्यूब पर क्रिकेट से जुड़े वीडियो बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे वह खुद को क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर पेश करने लगा। उसकी मेहनत रंग लाई और आज उसके यूट्यूब चैनल पर करीब 7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अचानक आई दौलत और लग्जरी जिंदगी

कुछ ही सालों में अनुराग की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। गांव में उसने साधारण घर तुड़वाकर एक बड़ा विला बनवाया। उसके घर की पार्किंग में BMW, फेरारी, मर्सिडीज, लैंबॉर्गिनी और डिफेंडर जैसी महंगी गाड़ियां खड़ी दिखने लगीं। लखनऊ में भी उसने एक शानदार घर बनवाया। ईडी की कार्रवाई के दौरान इनमें से चार लग्जरी कारें जब्त की गईं।

RELATED NEWS

Anurag Dwivedi ED action news

क्रूज पर शादी “Super car’s” अनुराग का हैरान करने वाला life style ,जांच एजेंसियां परेशान

December 20, 2025
Anurag Dwivedi

साइकिल से लैंबोर्गिनी तक: सट्टे की पिच पर अनुराग का ‘पावरप्ले’ या काली कमाई का मायाजाल?

December 19, 2025

क्या हैं आरोप?

अनुराग खुद को फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट बताता है। उसने अपना फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म भी बनाया और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को इससे जोड़ा। आरोप है कि उसने सीधे क्रिकेट लीग में पैसा लगाने के बजाय, ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े ऐप्स का प्रचार कर अवैध कमाई की। बताया जा रहा है कि भारत में गैरकानूनी इन ऐप्स के जरिए उसने करोड़ों रुपये कमाए और फिर उस पैसे को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया।

दान-पुण्य और भौकाल

अनुराग ने गांव और आसपास के इलाकों में अपनी छवि मजबूत करने के लिए कई सामाजिक काम किए। उसने अस्पतालों को एंबुलेंस दीं, गरीबों के लिए कंबल और राशन बांटे और कई शिविर लगाए। लोग उसकी तारीफ करते नहीं थकते थे, लेकिन कुछ लोगों को उसकी अचानक बढ़ी दौलत पर शक भी था।

दुबई की शादी और मौजूदा स्थिति

इसी साल 22 नवंबर को अनुराग ने दुबई में एक लग्जरी क्रूज पर शादी की। करीब 100 मेहमानों के लिए फ्लाइट और होटल की व्यवस्था भी उसी ने की। शादी के कुछ हफ्तों बाद ही ईडी की छापेमारी हुई। फिलहाल यह साफ नहीं है कि अनुराग कहां है, लेकिन माना जा रहा है कि वह दुबई में ही रह रहा है, जबकि उसका परिवार लखनऊ में रहता है।

Related Posts

Anurag Dwivedi ED action news

क्रूज पर शादी “Super car’s” अनुराग का हैरान करने वाला life style ,जांच एजेंसियां परेशान

December 20, 2025
Anurag Dwivedi

साइकिल से लैंबोर्गिनी तक: सट्टे की पिच पर अनुराग का ‘पावरप्ले’ या काली कमाई का मायाजाल?

December 19, 2025
Next Post
Bamboo Airport Terminal: गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, पर्यावरण, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम

Bamboo Airport Terminal: गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, पर्यावरण, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम

SIR in UP: कब है आखिरी तारीख, अब भी 2.95 करोड़ मतदाता नदारत,क्या तीसरी बार बढ़ सकता है समय

SIR in UP: कब है आखिरी तारीख, अब भी 2.95 करोड़ मतदाता नदारत,क्या तीसरी बार बढ़ सकता है समय

Guwahati Airport को मिला नया रूप, पीएम मोदी ने किया नेचर-थीम आधारित आधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन

Guwahati Airport को मिला नया रूप, पीएम मोदी ने किया नेचर-थीम आधारित आधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन

POPULAR POST

Kanika Kapoor Separation: शादी के चार साल बाद पति से अलग हुईं सिंगर,सोशल मीडिया पर खुद किया एलान

Kanika Kapoor Separation: शादी के चार साल बाद पति से अलग हुईं सिंगर,सोशल मीडिया पर खुद किया एलान

November 3, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Sugar Price : दीपावली से पहले चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट, कौन से शहरों में सबसे ज्यादा बढ़े दाम

Sugar Price : दीपावली से पहले चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट, कौन से शहरों में सबसे ज्यादा बढ़े दाम

November 5, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India