Friday, November 6, 2026 5:45 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » SIR in UP: कब है आखिरी तारीख, अब भी 2.95 करोड़ मतदाता नदारत,क्या तीसरी बार बढ़ सकता है समय

SIR in UP: कब है आखिरी तारीख, अब भी 2.95 करोड़ मतदाता नदारत,क्या तीसरी बार बढ़ सकता है समय

यूपी में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण जारी है। 26 दिसंबर अंतिम तारीख है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है। 2.95 करोड़ गायब मतदाताओं की तलाश जारी है।

by SYED BUSHRA
20/12/2025

Special Intensive Revision: उत्तर प्रदेश में इस समय मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण, यानी एसआईआर, तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग का मकसद है कि मतदाता सूची को पूरी तरह सही और अपडेट किया जाए। फिलहाल एसआईआर की अंतिम तारीख 26 दिसंबर तय की गई है। इससे पहले भी इस प्रक्रिया की समय-सीमा दो बार बढ़ाई जा चुकी है। अब संकेत मिल रहे हैं कि अगर काम पूरा नहीं हुआ, तो तारीख तीसरी बार भी आगे बढ़ सकती है।

क्यों बढ़ाई जा सकती है तारीख?

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, 26 दिसंबर को अब तक हुए काम की पूरी समीक्षा की जाएगी। अगर यह पाया गया कि अभी भी कई मतदाता सूची से जुड़े काम अधूरे हैं, तो एसआईआर की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट से भी यह निर्देश मिले हैं कि जरूरत पड़ने पर एसआईआर की समय-सीमा बढ़ाई जा सकती है।

2.95 करोड़ मतदाता अब भी नहीं मिल रहे

इस पूरी प्रक्रिया की सबसे बड़ी चुनौती उन मतदाताओं को ढूंढ़ना है, जो फिलहाल “अनकलेक्टेबल” यानी असंग्रहीत श्रेणी में रखे गए हैं। प्रदेश में ऐसे करीब 2.95 करोड़ मतदाता बताए जा रहे हैं, जिनका अब तक सत्यापन नहीं हो पाया है।

RELATED NEWS

No Content Available

चुनाव आयोग ने इन मतदाताओं को खोजने की जिम्मेदारी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सौंपी है। राजनीतिक दलों के बीएलए भी बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर जाकर इन मतदाताओं की तलाश कर रहे हैं।

पुरानी वोटर लिस्ट से हो रही मैपिंग

एसआईआर के तहत सिर्फ नए मतदाता जोड़ने का काम नहीं हो रहा, बल्कि पुरानी मतदाता सूची से नई सूची की मैपिंग भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अब तक 82 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से हो चुकी है।

प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से अगर 2.95 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाया, तो नियम के अनुसार उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।

2027 के चुनाव से पहले बड़ा मौका

उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 में होना है। ऐसे में चुनाव आयोग के पास अभी पर्याप्त समय है कि वह मतदाता सूची को पूरी तरह साफ और भरोसेमंद बना सके। अधिकारियों का कहना है कि उद्देश्य किसी का नाम गलत तरीके से काटना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सूची में सिर्फ वही नाम रहें, जो वास्तव में मतदाता हैं।

आगे क्या हो सकता है?

26 दिसंबर के बाद यह साफ हो जाएगा कि एसआईआर की समय-सीमा बढ़ेगी या नहीं। अगर बड़ी संख्या में मतदाता अब भी नहीं मिलते हैं, तो तीसरी बार तारीख बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल पूरा जोर इसी पर है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का सत्यापन समय पर पूरा हो जाए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Guwahati Airport को मिला नया रूप, पीएम मोदी ने किया नेचर-थीम आधारित आधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन

Guwahati Airport को मिला नया रूप, पीएम मोदी ने किया नेचर-थीम आधारित आधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन

Supreme Court: पति-पत्नी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, घर खर्च का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं

Supreme Court: पति-पत्नी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, घर खर्च का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं

Anurag Dwivedi ED action news

क्रूज पर शादी "Super car's" अनुराग का हैरान करने वाला life style ,जांच एजेंसियां परेशान

POPULAR POST

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
UP Weather Update

Weather Update : यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? सुबह कोहरा, दिन में खिलेगी धूप, अगले 7 दिनों के लिए IMD का बड़ा अपडेट

November 3, 2026
Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

November 5, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

November 3, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India