Wednesday, April 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

किसने मोदी की पुरानी फोटो पोस्ट कर, CWC बैठक से पहले कांग्रेस संगठन और नेतृत्व पर खड़े किए सवाल

दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट ने CWC बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन की कमजोरी, कैडर की कमी और नेतृत्व की कार्यशैली पर नई बहस छेड़ दी है, जिसके राजनीतिक मायने गहरे माने जा रहे हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 27, 2025
in Uncategorized
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Congress Internal Debate: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा कि RSS का एक साधारण जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी का एक मेहनती कार्यकर्ता नीचे बैठकर पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बना। उन्होंने इसे संगठन की ताकत का उदाहरण बताया। यह बात सीधे तौर पर बीजेपी और RSS के संगठनात्मक ढांचे की तारीफ करती है।

RELATED NEWS

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

March 11, 2026
Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

February 19, 2026

मोदी की तारीफ या कांग्रेस नेतृत्व को संदेश

दिग्विजय सिंह का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब कांग्रेस के भीतर संगठन के भविष्य, कार्यशैली और जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर मंथन चल रहा है। इसलिए इस पोस्ट को केवल मोदी की तारीफ मानने के बजाय कई लोग इसे कांग्रेस नेतृत्व के लिए एक संदेश के रूप में देख रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए दिग्विजय सिंह अपनी ही पार्टी को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि मजबूत कैडर और जमीनी कार्यकर्ताओं के बिना कोई भी पार्टी लंबे समय तक मजबूत नहीं रह सकती। खास बात यह है कि उन्होंने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी टैग किया है। इससे यह साफ होता है कि उनका संदेश सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की कोशिश थी।
पोस्ट की टाइमिंग सबसे अहम

इस पूरे मामले में पोस्ट की टाइमिंग को सबसे अहम माना जा रहा है। जब CWC की बैठक चल रही थी और दिग्विजय सिंह खुद भी उसमें शामिल थे, उसी दौरान यह पोस्ट सामने आई। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह पोस्ट बैठक के अंदर चल रही चर्चाओं से जुड़ा हुआ कोई संकेत है।

पहले भी जता चुके हैं एतराज

यह पहली बार नहीं है जब दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस नेतृत्व को संदेश दिया हो। 19 दिसंबर को उन्होंने एक पोस्ट में राहुल गांधी से साफ शब्दों में कहा था कि सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर उनकी सोच सही है, लेकिन अब कांग्रेस संगठन पर भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी में व्यावहारिक विकेंद्रीकरण और संगठनात्मक सुधारों की मांग की थी।
दिग्विजय सिंह के लगातार आ रहे ऐसे बयानों से यह साफ होता जा रहा है कि कांग्रेस के भीतर संगठन, कैडर निर्माण और नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर असहजता बढ़ रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व इन संकेतों को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या पार्टी में कोई ठोस बदलाव नजर आता है या नहीं।

Tags: congress newsdigvijay singhIndian Politics
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

No Confidence Motion Rejected: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार...

Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Election Commission of India: ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव का ऐलान किया है।...

Rajya Sabha: क्या राज्यसभा में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच शक्ति संतुलन बदलेगा, 2026 में कितनी सीटें होंगी खाली

Rajya Sabha: क्या राज्यसभा में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच शक्ति संतुलन बदलेगा, 2026 में कितनी सीटें होंगी खाली

by SYED BUSHRA
December 24, 2025

Rajya Sabha Big Change 2026: साल 2026 राज्यसभा की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम साबित होने वाला है। अप्रैल,...

Constitution Amendment Bill संसद में पेश हुआ संविधान संशोधन बिल,बड़ा सवाल सहयोगियों का रुख क्या रहेगा

Constitution Amendment Bill संसद में पेश हुआ संविधान संशोधन बिल,बड़ा सवाल सहयोगियों का रुख क्या रहेगा

by SYED BUSHRA
August 22, 2025

Constitution 130th Amendment Bill in Parliament: संसद के मॉनसून सत्र में 20 अगस्त को संविधान में 130वां संशोधन विधेयक पेश...

Vice President Election: विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को उतार क्या सियासी पारा चढ़ा दिया, बड़ा सवाल नायडू किसका देंगे साथ

Vice President Election: विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को उतार क्या सियासी पारा चढ़ा दिया, बड़ा सवाल नायडू किसका देंगे साथ

by SYED BUSHRA
August 20, 2025

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया ब्लॉक’ ने सुप्रीम...

Next Post
Gorakhpur Panipat Expressway

Gorakhpur–Panipat Greenfield Expressway :यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी,पहले चरण का काम शुरू,

Kukrail Night Safari Tourism

Kukrail Forest: राजधानी में ले प्रकृति का आनंद, नाइट सफारी के साथ ईको टूरिज्म, लखनऊ को मिली नई पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist