मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य छत्तीसगढ़

Road Accident: खुशियां बदली मातम में ,सगाई में जा रही स्कूल बस खाई में पलटी, 10 की मौत, कई घायल

बलरामपुर के पास ओरसा बंगलादारा घाटी में ब्रेक फेल होने से स्कूल बस खाई में पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं। घटना का पूरा विवरण

by SYED BUSHRA
जनवरी 20, 2026
in छत्तीसगढ़
Balrampur school bus accident
Share on FacebookShare on Twitter

School Bus Tragedy:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। झारखंड के लोध गांव में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 78 यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के पीपरसोत, महाराजगंज और बुद्धडीह गांवों के कुल 87 ग्रामीण एक स्कूल बस में सवार होकर सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे। जैसे ही बस ओरसा बंगलादारा घाटी की ढलान पर पहुंची, अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। बेकाबू बस रोड सेफ्टी गार्ड को तोड़ते हुए एक पेड़ से टकराई और करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

RELATED NEWS

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

जुलाई 14, 2026
Hapur Road Accident : बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत! कई गंभीर रूप से घायल

Road Accident:तेज रफ्तार का कहर,कानपुर में स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, पुणे में ट्रक ने महिलाओं को रौंदा,छह लोगों मौत कई गंभीर रूप से घायल

जुलाई 13, 2026

रेस्क्यू ऑपरेशन और इलाज

हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। महुआडांड और सामरी थाना पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।
घायलों का इलाज महुआडांड, रांची, गुमला, अंबिकापुर और बलरामपुर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। इनमें से 19 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

तीन गांवों में मातम, आज होगा अंतिम संस्कार

सोमवार देर शाम सभी मृतकों के शव बलरामपुर लाए गए। मंगलवार को तीन गांवों में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पीपरसोत: 7 शव
महाराजगंज: 2 शव
बुद्धडीह: 1 शव

सरकार ने की सहायता की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

खुशी का माहौल बदला मातम में

पीपरसोत निवासी जय चंद नायक की बेटी की सगाई को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल था। रविवार की छुट्टी होने के कारण स्कूल बस का उपयोग किया गया, लेकिन यह यात्रा कई परिवारों के लिए अंतिम साबित हुई। हादसे ने गांव के कई घरों के चिराग बुझा दिए।

Tags: ROAD ACCIDENTSchool Bus Tragedy
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Bikers Killed in Trailer Accident, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो...

Hapur Road Accident : बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत! कई गंभीर रूप से घायल

Road Accident:तेज रफ्तार का कहर,कानपुर में स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, पुणे में ट्रक ने महिलाओं को रौंदा,छह लोगों मौत कई गंभीर रूप से घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Kanpur Pune Road Accident:सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर और महाराष्ट्र के पुणे से दो दर्दनाक सड़क हादसों की खबर...

Etawah Road Accident

Etawah Road Accident: इटावा में बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक की मौत, 27 यात्री घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Etawah Road Accident:उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली जा...

road accident 2026

Greater Noida West: ड्राइविंग सीख रही महिला की कार बच्चों पर चढ़ी, पांच घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Greater Noida West Car Hits School Children:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा...

Road Accident

Road Accident: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर क्रॉस बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Kanpur Road Accident: कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी हाईवे...

Next Post
Akshay Kumar car accident news

Akshay Kumar Car Accident: शूटिंग से घर लौटते समय हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, ड्राइवर घायल

UP cold fog rain weather alert

Weather update: यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, IMD ने बारिश को लेकर क्या अलर्ट किया जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist