Monday, November 16, 2026 7:46 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » BJP New Team: भाजपा में नई टीम की तैयारी, युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस,पुराने नेताओं की चिंता क्यों बढ़ी

BJP New Team: भाजपा में नई टीम की तैयारी, युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस,पुराने नेताओं की चिंता क्यों बढ़ी

नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नई केंद्रीय टीम की तैयारी तेज है। युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता मिल सकती है, जिससे संगठन में बड़े बदलाव और नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

by SYED BUSHRA
24/01/2026

BJP New Team Direction: भारतीय जनता पार्टी में नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद संगठन की नई टीम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के भीतर यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाली टीम में युवाओं और महिलाओं को खास तरजीह दी जाएगी। इस संभावित बदलाव ने संगठन में लंबे समय से काम कर रहे कई पुराने नेताओं और नए दावेदारों की चिंता बढ़ा दी है। कई नेताओं को यह डर भी सता रहा है कि उम्र कहीं उनके रास्ते की रुकावट न बन जाए।

हाशिए पर पड़े नेताओं को मिलीं चुनावी जिम्मेदारियां

हाल ही में कुछ नेताओं को दी गई खास चुनावी जिम्मेदारियों से उन चेहरों में उम्मीद जरूर जगी है, जो अभी तक हाशिए पर थे। लेकिन असली तस्वीर तब साफ होगी, जब पूरी टीम का ऐलान होगा। फिलहाल यह सवाल बना हुआ है कि कौन नेता किस भूमिका में नजर आएगा।

भाजपा की नई केंद्रीय टीम कब आयेंगी सामने

सूत्रों के अनुसार, भाजपा की नई केंद्रीय टीम अगले महीने के मध्य तक सामने आ सकती है। इसको लेकर अंदरखाने में लंबी बातचीत हो चुकी है और अब सिर्फ अंतिम मुहर लगना बाकी है। नई टीम में उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव स्तर पर बड़े बदलाव की संभावना है। अनुमान है कि इन तीनों स्तरों पर लगभग आधे पदों पर नए चेहरे होंगे। कुछ मौजूदा नेताओं की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं, लेकिन ज्यादातर पदों पर बदलाव तय माना जा रहा है। इस बदलाव के पीछे पार्टी का मकसद नए नेतृत्व को आगे लाना है। माना जा रहा है कि युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारी देने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। इससे नितिन नवीन के लिए संगठन को ज्यादा प्रभावी तरीके से चलाना भी आसान होगा। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन ज्यादा चुस्त और सक्रिय बने।

RELATED NEWS

Acting president: कौन है नितिन नवीन जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Acting president: कौन है नितिन नवीन जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

December 15, 2025

महिलाओं को मिलेगी ज्यादा भागीदारी

भाजपा की नई टीम में महिलाओं की संख्या बढ़ने की भी पूरी संभावना है। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को आरक्षण मिलने वाला है। ऐसे में संगठन में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी जरूरी मानी जा रही है। हालांकि, पार्टी के संविधान में केंद्रीय पदों पर एक तिहाई महिलाओं को जगह देने का प्रावधान है, लेकिन अब तक इसका पूरी तरह पालन नहीं हो पाया है। इस बार भी इसे पूरी तरह लागू करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी के विस्तार को देखते हुए यह भी तय माना जा रहा है कि केंद्रीय टीम में राज्यों में काम कर रहे कई अनुभवी चेहरे शामिल किए जाएंगे। इससे संगठन और जमीन के बीच तालमेल बेहतर हो सकेगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी के पदों पर केवल केंद्रीय पदाधिकारियों को ही जिम्मेदारी देना जरूरी नहीं है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को भी यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। चूंकि राज्यों के प्रभारी का काम अनुभव और संतुलन मांगता है, इसलिए इन पदों पर वरिष्ठ नेताओं की भूमिका अहम हो सकती है।

कुल मिलाकर, नितिन नवीन के नेतृत्व में बनने जा रही भाजपा की नई टीम को लेकर उत्सुकता भी है और बेचैनी भी। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बदलाव का यह फार्मूला पार्टी को कितना मजबूत बनाता है।

Related Posts

Acting president: कौन है नितिन नवीन जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Acting president: कौन है नितिन नवीन जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

December 15, 2025
Next Post
Bhojshala में सौहार्द की ऐतिहासिक मिसाल,पूजा और नमाज एक साथ,दिखा आस्था, कानून और भाईचारे का नया मॉडल

Bhojshala में सौहार्द की ऐतिहासिक मिसाल,पूजा और नमाज एक साथ,दिखा आस्था, कानून और भाईचारे का नया मॉडल

Aparna yadav haridwar controversy

Aparna Yadav Controversy:गंगा स्नान के दौरान मीडिया से क्यों हुआ टकराव, तलाक की अफवाहों ने बढ़ाई सियासी हलचल

supreme court infrastructure upgrade and future constitutional courts plan by cji

Supreme Court: CJI सूर्यकांत ने बताया कैसी होंगी भविष्य की अदालतें, वकील क्यों बोले इसकी कभी जरूरत ना पड़े

POPULAR POST

Gorakhpur Electric Shop Fire

Gorakhpur Fire : दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख, कैसे बची पड़ोसी दुकान?

November 11, 2026
Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर  क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

November 16, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

November 10, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Mainpuri Electric Shock Death

UP News : 10 साल के मासूम की करंट से मौत, किस विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

November 12, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India