मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

T20 World Cup 2026: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ते विवाद पर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी अपना रुख किया साफ

टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद गहराया है। सह-मेजबान श्रीलंका ने साफ कहा है कि वह निष्पक्ष रहेगा और उसका फोकस टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 30, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

T20 World Cup 2026 Controversy: आईसीसी और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2026 को लेकर शुरू हुआ विवाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बड़ी बहस बन चुका है। इस पूरे मामले में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने नजर आ रहे हैं। वहीं, सह-मेजबान देश श्रीलंका अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी बनाए हुए था। लेकिन लंबे इंतजार के बाद अब श्रीलंका ने पहली बार खुलकर अपनी स्थिति साफ कर दी है।

श्रीलंका ने क्या कहा?

काफी दिनों तक शांत रहने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने साफ शब्दों में कहा है कि वह किसी भी राजनीतिक या कूटनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहता। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला डिसानायके ने कहा कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश, तीनों ही श्रीलंका के मित्र देश हैं। ऐसे में श्रीलंका किसी एक देश का पक्ष नहीं लेगा।

RELATED NEWS

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

अगस्त 27, 2026
India won T20 World Cup 2026 final

Historic Win: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई,सीएम योगी ने जताई खुशी

मार्च 9, 2026

उन्होंने यह भी कहा कि सह-मेजबान होने के बावजूद श्रीलंका इस पूरे मामले में निष्पक्ष रहेगा। उनका साफ संदेश था कि श्रीलंका का मकसद क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना है और सभी टीमों के साथ बराबरी का व्यवहार करना है।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर जोर

श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने भी साफ कर दिया है कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता टी20 विश्व कप 2026 का सफल और सुरक्षित आयोजन है। खासतौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मौजूदा हालात को देखते हुए यह तय किया गया है कि पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। इसमें भारत के खिलाफ होने वाला हाई-वोल्टेज मैच भी शामिल है। श्रीलंका सरकार और क्रिकेट बोर्ड दोनों मिलकर यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि टूर्नामेंट के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

विवाद की शुरुआत कहां से हुई?

इस विवाद की जड़ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की आपत्ति से जुड़ी है। बांग्लादेश ने भारत में खेले जाने वाले अपने मैचों को लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। शुरुआती शेड्यूल के मुताबिक, बांग्लादेश को कोलकाता और मुंबई में मैच खेलने थे।
बांग्लादेश बोर्ड ने आईसीसी से मांग की थी कि उसके सभी मुकाबले श्रीलंका में कराए जाएं। आईसीसी ने इस मांग पर विचार तो किया, लेकिन अंत में इसे खारिज कर दिया। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को 24 घंटे का समय दिया कि वह टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अंतिम फैसला बताए।

आईसीसी का सख्त फैसला

निर्धारित समय तक बांग्लादेश की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया। इसके बाद आईसीसी ने बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया।
पाकिस्तान की नाराजगीबांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की। पाकिस्तान ने खुले तौर पर बांग्लादेश का समर्थन किया और यहां तक संकेत दिए कि वह भी विश्व कप का बहिष्कार कर सकता है या भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इसी वजह से यह मामला और ज्यादा गरमा गया।

कब शुरू होगा टूर्नामेंट?

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पाकिस्तान आगे क्या फैसला लेता है और क्या यह विवाद यहीं थमेगा या और बढ़ेगा।

Tags: sri lanka cricketT20 World Cup 2026
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026

Sonal Dinusha Test Performance: श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन टेस्ट क्रिकेट में टीम को दोबारा मजबूत बनाने की कोशिश कर...

India won T20 World Cup 2026 final

Historic Win: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई,सीएम योगी ने जताई खुशी

by SYED BUSHRA
मार्च 9, 2026

T20 World Cup Final:टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया।...

T20 World Cup: सेमीफाइनल में फिन एलन का तूफान, 33 गेंदों में शतक, 20 छक्कों के साथ तोड़ा रिकॉर्ड इतिहास रचा

T20 World Cup: सेमीफाइनल में फिन एलन का तूफान, 33 गेंदों में शतक, 20 छक्कों के साथ तोड़ा रिकॉर्ड इतिहास रचा

by SYED BUSHRA
मार्च 5, 2026

Finn Allen Storm in T20 World Cup:टी20 विश्व कप 2026 का पहला फाइनलिस्ट तय हो गया है। 4 मार्च की...

Historic Century: किसने 33 गेंदों में शतक लगाकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को दिलाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट

Historic Century: किसने 33 गेंदों में शतक लगाकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को दिलाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट

by SYED BUSHRA
मार्च 5, 2026

Finn Allen fastest T20 century:न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में शानदार...

West Indies Out Of T20 World Cup

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी ने खत्म किया कैरेबियन टीम का सफर

by SYED BUSHRA
मार्च 2, 2026

West Indies Out Of T20 World Cup: वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में हार के साथ...

Next Post
Delhi Viral Story: टूटा पैर, बहता खून और नौकरी का डर, कहां दिखा मिडिल क्लास ‘ब्रेडविनर’ का असली दर्द

Delhi Viral Story: टूटा पैर, बहता खून और नौकरी का डर, कहां दिखा मिडिल क्लास ‘ब्रेडविनर’ का असली दर्द

Saudi airlines emergency landing Lucknow

Emergency Landing: लखनऊ एयरपोर्ट पर जेद्दा जा रहे सऊदी एयरलाइंस की क्यों हुई इमरजेंसी लैंडिंग पैसेंजर्स की सांस अटकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In