Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » UPI Rules: डिजिटल पेमेंट वालों के लिए अलर्ट, कब से यूपीआई पर लगेंगी नई सीमाएं और सख्त सुरक्षा नियम

UPI Rules: डिजिटल पेमेंट वालों के लिए अलर्ट, कब से यूपीआई पर लगेंगी नई सीमाएं और सख्त सुरक्षा नियम

1 मार्च 2026 से यूपीआई नियमों में बदलाव होगा। बैलेंस चेक की सीमा तय होगी, नए अकाउंट पर पहले 24 घंटे में 5,000 रुपये भेजने की सीमा रहेगी।

by SYED BUSHRA
23/02/2026
UPI New Rules From March 2026

UPI Rules Changing:अगर आप चाय की दुकान से लेकर बड़े मॉल तक हर जगह यूपीआई से पेमेंट करते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है। 1 मार्च 2026 से डिजिटल भुगतान से जुड़े कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। ये बदलाव National Payments Corporation of India यानी एनपीसीआई की नई गाइडलाइन के तहत किए जा रहे हैं। मकसद साफ है, लेनदेन को ज्यादा सुरक्षित बनाना और बैंकों पर बढ़ते तकनीकी दबाव को कम करना।

बैलेंस चेक पर लगेगी सीमा

अब तक लोग दिन में कई बार अपना बैंक बैलेंस चेक कर लेते थे। लेकिन 1 मार्च से इस पर सीमा तय कर दी जाएगी। नए नियम के अनुसार, एक यूजर एक ऐप जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm के जरिए दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस देख सकेगा। एनपीसीआई का कहना है कि बार-बार बैलेंस चेक करने से बैंकों के सर्वर पर दबाव बढ़ता है। इससे कई बार ट्रांजैक्शन फेल होने लगते हैं।

ट्रांजैक्शन लिमिट में क्या बदलाव

सामान्य यूपीआई लेनदेन की दैनिक सीमा 1 लाख रुपये ही रहेगी। यानी आम खरीदारी या भुगतान में कोई बदलाव नहीं है। हालांकि अस्पताल, कॉलेज या आईपीओ जैसे खास कामों के लिए सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे बड़े भुगतान करने में सुविधा होगी।

RELATED NEWS

No Content Available

नए अकाउंट पर सख्ती

अगर आप किसी ऐप में नया बैंक अकाउंट जोड़ते हैं, तो पहले 24 घंटे में आप सिर्फ 5,000 रुपये तक ही भेज सकेंगे। यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है, ताकि धोखाधड़ी की संभावना कम हो। इसके अलावा, 1 अप्रैल 2026 से टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया जा सकता है। यानी भुगतान करते समय दो स्तर पर पहचान पक्की करनी होगी। इससे फ्रॉड के मामले घटने की उम्मीद है।

जेब पर क्या असर पड़ेगा

आम यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि बैंक से बैंक के बीच होने वाला ट्रांजैक्शन अब भी मुफ्त रहेगा। हालांकि 2,000 रुपये से ज्यादा के वॉलेट से मर्चेंट पेमेंट पर इंटरचेंज फीस का नियम जारी रहेगा। इसका असर दुकानदारों पर पड़ेगा, ग्राहकों पर नहीं।

ध्यान देने वाली बात

अगर आपने पिछले 12 महीनों से अपनी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल नहीं किया है, तो वह बंद भी हो सकती है। इसलिए समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहें। डिजिटल पेमेंट आज की जरूरत है, ऐसे में नए नियमों को समझना और अपनाना बेहद जरूरी है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bulandshahr Airforce Jawan Assault

Viral video: एयरफोर्स जवान और शिक्षक पिता को भीड़ ने घेरा, हॉर्न बजाने पर बीच बाजार पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Mukul Roy political legacy in Bengal

Mukul Roy Passes Away: ममता बनर्जी ने जताया लंबे राजनीतिक साथी को खोने का दर्द, बंगाल की राजनीति में शोक की लहर

Delhi Meerut Rapid Rail Full Service

Namo Bharat Rapid Rail: तेज रफ्तार, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी का संगम, दिल्ली से मेरठ का सफर अब आसान और तेज

POPULAR POST

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India