रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

कासगंज पुलिस ने 2020 के हाथरस टिप्पणी मामले में पूर्व आयोग सदस्य नीरज किशोर मिश्रा को एनबीडब्ल्यू के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष ने थाने में धरना दिया, जबकि पुलिस ने कार्रवाई को न्यायालय के आदेशानुसार बताया।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Hathras Comment Case: कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक पुराने मामले ने फिर तूल पकड़ लिया। पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उच्च शिक्षा आयोग सदस्य नीरज किशोर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही जिले की राजनीति गरमा गई।

2020 के प्रार्थना पत्र से जुड़ा मामला

यह पूरा मामला वर्ष 2020 में दिए गए एक शिकायत पत्र से जुड़ा है। भाजपा से जुड़े सभासद वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने उस समय अपर मुख्य सचिव (गृह), उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजा था। इसमें आरोप लगाया गया था कि 1 अक्टूबर 2020 को हाथरस की घटना को लेकर एक सभा की गई, जहां लोगों को इकट्ठा कर भड़काऊ भाषण दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया कि भाषण के दौरान पुलिस प्रशासन और प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गईं।

RELATED NEWS

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या,  क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या, क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

सितम्बर 18, 2026
Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

अक्टूबर 7, 2025

हिस्ट्रीशीट और लाइसेंस का जिक्र

शिकायत पत्र में यह भी लिखा गया था कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटियाली में हिस्ट्रीशीट दर्ज है। साथ ही शस्त्र लाइसेंस रद्द होने के बाद भी उसे जमा न कराने का आरोप लगाया गया। बताया जाता है कि मामला एनसीआरबी के एकीकृत जांच फार्म-1 से भी जुड़ा रहा। इसी प्रकरण में अदालत ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था, जिसके तहत 25 फरवरी 2026 को पुलिस ने कार्रवाई की।

हाईकोर्ट से पहले मिली थी राहत

इस मामले का एक अहम कानूनी पहलू भी है। हाथरस कांड के विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में दर्ज एफआईआर में पहले गिरफ्तारी पर रोक लग चुकी थी। यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने दिया था। अदालत में सरकार की ओर से कहा गया था कि याची हिस्ट्रीशीटर है और उसका लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है।

कोतवाली में शुरू हुआ धरना

गिरफ्तारी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा अपने समर्थकों और पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए थाने परिसर में धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया।

प्रशासन का पक्ष

मौके पर पहुंचे एएसपी सुशील कुमार, सीओ संदीप वर्मा और एसडीएम प्रदीप विमल ने जिलाध्यक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन धरना जारी रहा। वहीं कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने कहा कि गिरफ्तारी पूरी तरह न्यायालय के आदेश के अनुसार की गई है और पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की है।

Tags: Hathras Case ControversyKasganj News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या,  क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या, क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Etah News Devar Bhabhi Death: कासगंज के मनौटा गांव निवासी 29 वर्षीय कृष्णकांत और उसकी 24 वर्षीय भाभी प्रियंका के...

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 7, 2025

Kasganj Suspicious Death Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को...

Kasganj News

Kasganj News : गांव में बचा हुआ भंडारा बना मुसीबत, खाते ही 100 लोग पहुंचे अस्पताल

by Gulshan
सितम्बर 9, 2025

Kasganj News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढपुरा विकास खंड के कायमपुर गांव में एक भंडारे के बाद...

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

by Vinod
अगस्त 12, 2025

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बारिश के मौसम में विषैले जीव-जन्तु जंगलों से निकल कर लोगों के घरों पर दस्तक दे रहे...

Kasganj News

गोकशी के केस मे राजनीतिक रसूख दिखाकर वसूली करने वाला गिरफ्तार

by Digital Desk
जुलाई 18, 2025

Kasganj News: कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस ने खुद को राजनीतिक पार्टी का नेता बताकर युवक से एक लाख तीस हजार रुपये...

Next Post
Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat

Holi 2026: चंद्र ग्रहण और सूतक काल में जलेगी होलिका, जानिए होलिका का दहन शुभ मुहूर्त और दोष से बचाव के उपाय

UP Weather

Weather update:फरवरी के अंत में ही गर्मी की दस्तक ,रजाई कंबल समेटें हल्के कपड़ों की तरफ करें रुख

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In