बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सहावर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, सपा विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष आमने-सामने

नगर पंचायत सहावर की स्वामित्व वाली गाटा संख्या-409 की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जा हटवा दिया।

by Gulshan
जून 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Kasganj News
Share on FacebookShare on Twitter

Kasganj News : नगर पंचायत सहावर की स्वामित्व वाली गाटा संख्या-409 की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जा हटवा दिया। यह भूमि वर्षों से नगर पंचायत के लोकहित कार्यों में प्रयुक्त होती आ रही है, जहां जल संस्थान का ट्यूबवेल, नगर पंचायत कार्यालय और कई सरकारी दुकानें स्थित हैं। गाटा संख्या-409, गाटा संख्या-408 और सड़क के बीच की भूमि है।

नगर पंचायत का आरोप है कि समाजवादी पार्टी की विधायक नादिरा सुल्तान ने अपनी जमीन (गाटा संख्या-408) को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए गाटा संख्या-409 के हिस्से पर गैरकानूनी रूप से कब्जा कर लिया था। इस संबंध में नगर पंचायत द्वारा उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई थी।

RELATED NEWS

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या,  क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या, क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

सितम्बर 18, 2026
BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

फ़रवरी 26, 2026

सरकारी ज़मीन से अवैध कब्जा हटाया

प्रशासन ने 19 जून को तहसीलदार संदीप चौधरी, लेखपाल पंकज यादव और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश कराई और अवैध कब्जा हटवाकर भूमि पर निशान लगाकर नगर पंचायत के हवाले कर दी। इसके बाद जब नगर पंचायत ने वहां पुनः विकास कार्य शुरू कराया, तो विधायक समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य में विघ्न उत्पन्न किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने प्रेस वार्ता कर विधायक पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप दोहराया और कहा कि नगर पंचायत के पास इस भूमि का वैध नक्शा और अभिलेख मौजूद हैं। उन्होंने जनता के हित में किसी भी अतिक्रमण के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही। उनका स्पष्ट कहना है कि सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

निजी भूमि पर कब्जे का आरोप

उधर, सपा विधायक नादिरा सुल्तान ने पलटवार करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पर उनके पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी भूमि ग्राम पंचायत खितौली क्षेत्र में स्थित है, जो नगर पंचायत की सीमा में नहीं आती। विधायक का दावा है कि उनकी गैरमौजूदगी में नगर पंचायत की ओर से जेसीबी मशीन भेजकर उनकी निजी भूमि के मुख्य भाग पर कब्जा करने की कोशिश की गई, जिसे स्थानीय लोगों ने नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें : कप्तान बनते ही Shubman Gill ने तोड़ा ICC का नियम, काले मोजे…

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष हाल ही में रक्षा मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं और तभी से उन पर राजनीतिक दबाव बनाकर उनकी जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मामले की शिकायत लखनऊ में उच्च अधिकारियों से करने की बात भी कही है।

प्रशासन के लिए पेचीदा स्थिति

यह विवाद अब सीधे तौर पर सपा विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच आमने-सामने की लड़ाई में तब्दील होता नजर आ रहा है। एक ओर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया, वहीं दूसरी ओर निजी भूमि पर जबरन कब्जा करने के आरोप भी लग रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन को भी दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां प्रत्येक पक्ष अपने-अपने दावों के साथ सामने खड़ा है और निष्पक्ष कार्रवाई प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

Tags: Kasganj News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या,  क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या, क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Etah News Devar Bhabhi Death: कासगंज के मनौटा गांव निवासी 29 वर्षीय कृष्णकांत और उसकी 24 वर्षीय भाभी प्रियंका के...

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2026

Hathras Comment Case: कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक पुराने मामले ने फिर तूल पकड़ लिया।...

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 7, 2025

Kasganj Suspicious Death Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को...

Kasganj News

Kasganj News : गांव में बचा हुआ भंडारा बना मुसीबत, खाते ही 100 लोग पहुंचे अस्पताल

by Gulshan
सितम्बर 9, 2025

Kasganj News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढपुरा विकास खंड के कायमपुर गांव में एक भंडारे के बाद...

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

by Vinod
अगस्त 12, 2025

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बारिश के मौसम में विषैले जीव-जन्तु जंगलों से निकल कर लोगों के घरों पर दस्तक दे रहे...

Next Post
Mahesh Jirawala

एयर इंडिया क्रैश में हुई फिल्म प्रोड्यूसर महेश जीरावाला की मौत की पुष्टि, DNA टेस्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Kasganj

गवाही से गायब कोतवाली प्रभारी पर अदालत सख्त, कासगंज कोतवाली प्रभारी को न्यायालय ने किया तलब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In