शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, आग लगने से मां बेटे की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हदसे से मचा हड़कंप

काशीपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार में आग लग गई। हादसे में मां और दो वर्षीय बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Rampur Dumper Car Accident:रामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। काशीपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में मां और उसके दो वर्षीय बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

नैनीताल से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार में दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो वर्षीय बेटे लड्डू और चाचा के साथ नैनीताल से घूमकर मिलक गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार काशीपुर गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार डंपर ने साइड से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क गई। कार सवार लोग जान बचाने के लिए बाहर कूदे, लेकिन इस दौरान दो साल का मासूम बच्चा कार में ही फंस गया। उसकी मां भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।

RELATED NEWS

Baghpat Two Friends Murder

Baghpat Murder: 20 दिन से लापता दो दोस्तों की लाश मंदिर की धूनी के नीचे मिली, पुजारी पर शक से मचा हड़कंप

अगस्त 25, 2026
Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

अगस्त 22, 2026

लोगों ने बचाने की कोशिश , लेकिन नहीं बच सके

कार में आग लगते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
पुलिस के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में गंभीर रूप से झुलसी लता सिंह की भी मौत हो गई। मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस जांच में जुटी, चालक फरार

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: road accident newsuttar pradesh crime
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Baghpat Two Friends Murder

Baghpat Murder: 20 दिन से लापता दो दोस्तों की लाश मंदिर की धूनी के नीचे मिली, पुजारी पर शक से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Temple Mystery: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो दोस्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंकित और...

Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Basti Crime News:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।...

Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 Ghaziabad Police Encounter:गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...

Kanpur Live-in Murder Case

Uttar Pradesh Crime: कानपुर में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

Live-in Murder Case: कानपुर के रायपुरवा इलाके में चार दिन से बंद मकान से महिला का शव मिलने के मामले...

Lalitpur Mother Children Train Suicide Case

Lalitpur News: पुलिस से मदद मांगने पहुंची मां, दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदी, तीनों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lalitpur Mother Children Train Suicide Case:ललितपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद और कथित पुलिस...

Next Post
UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

NCERT class 8 judiciary controversy

NCERT Book Controversy: कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका पर कौन सी टिप्पणी से मचा बवाल, चीफ जस्टिस ने लिया स्वतः संज्ञान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist