Gold Silver Price Today: देश में आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि चांदी के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 0.06 प्रतिशत बढ़ा। इसके बाद सोना 1,53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,280 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।
अगर IBJA के ताजा रेट की बात करें तो आज 24 कैरेट सोना 1,50,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,732 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,12,772 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते निवेशक भी बाजार पर नजर बनाए हुए हैं।
मुंबई में क्या है सोने का ताजा भाव
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज सोने के दाम बढ़े हुए दिखाई दिए। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,130 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोना 1,39,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। हालांकि लोकल ज्वेलर्स और मेकिंग चार्ज के हिसाब से कीमतों में थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है।
चांदी के दाम में आई गिरावट
सोने के मुकाबले आज चांदी की कीमत में थोड़ी नरमी देखने को मिली। MCX पर चांदी का भाव 0.01 प्रतिशत गिरा। इसके बाद चांदी की कीमत 2,78,274 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का रेट 2,75,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है।
मुंबई में आज चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 2,750 रुपये है। वहीं 100 ग्राम चांदी 27,500 रुपये में बिक रही है। अगर प्रति किलो चांदी की बात करें तो इसका रेट 2,75,000 रुपये तक पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल के अनुसार कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
पीएम मोदी की अपील पर क्या बोले एक्सपर्ट
प्रधानमंत्री Narendra Modi की एक साल तक सोना कम खरीदने वाली अपील पर आर्थिक विशेषज्ञों की अलग-अलग राय सामने आई है। कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यह कदम देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और बढ़ते आयात बिल को कम करने की रणनीति हो सकती है। वहीं ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा, शादी-ब्याह और भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है।
मार्केट एक्सपर्ट्स और GTRI के मुताबिक भारत ने वित्त वर्ष 2026 में करीब 72 अरब डॉलर का सोना आयात किया। ऐसे में अगर सोने की खरीद 30 से 40 प्रतिशत तक कम होती है तो देश को अरबों डॉलर की बचत हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई घबराहट वाला संकेत नहीं बल्कि आर्थिक दबाव से बचने की एक रणनीति है। खासतौर पर ईरान युद्ध और महंगे कच्चे तेल की वजह से भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।








