शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Paper Leak Case: गेस पेपर” के नाम पर कैसे खेला गया खेल, पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सीबीआई जांच तेज

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। शिवराज मोटेगावकर की मॉक टेस्ट, हस्तलिखित दस्तावेज और लातूर कनेक्शन ने मामले को और गंभीर बना दिया है। कई गिरफ्तारियों के बाद अब नए खुलासों की उम्मीद बढ़ गई है।

by Kirtika Tyagi
मई 20, 2026
in शिक्षा
NEET Paper Leak Investigation Case
Share on FacebookShare on Twitter

NEET Paper Leak Case:नीट पेपर लीक मामले में अब जांच और भी तेज हो गई है। हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले में आरसीसी क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगावकर का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह नीट परीक्षा के सवालों को लेकर बड़े दावे करते दिखाई दे रहे हैं। जांच एजेंसियों ने इन वीडियो को सबूत के तौर पर अपनी जांच में शामिल कर लिया है। माना जा रहा है कि इन वीडियो के बाद मोटेगावकर पर शक और गहरा हो गया है।

परीक्षा से पहले कराई गई खास मॉक टेस्ट

सूत्रों के मुताबिक, 3 मई को हुई नीट परीक्षा से पहले 27 अप्रैल को शिवराज मोटेगावकर ने अपने कोचिंग संस्थान में एक खास मॉक टेस्ट कराई थी। इस टेस्ट के लिए छात्रों को करीब 60 पन्नों की एक PDF भेजी गई थी। यह PDF मोटेगावकर के हाथ से लिखे नोट्स पर आधारित थी।

RELATED NEWS

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार बोली- परीक्षा का सिस्टम अब होगा फुलप्रूफ

अगस्त 19, 2026
Gen Z को गुमराह करने की कोशिश की गई, इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया

Gen Z को गुमराह करने की कोशिश की गई, इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया

अगस्त 9, 2026

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस मॉक टेस्ट में दिए गए लगभग 135 सवाल असली नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र से बिल्कुल मिलते-जुलते पाए गए। कई सवाल तो हूबहू वही थे, जो असली परीक्षा में पूछे गए।

“गेस पेपर” के नाम पर बड़ा खेल

शिवराज मोटेगावकर ने छात्रों को बताया था कि यह सिर्फ एक “गेस पेपर” है। लेकिन सीबीआई को शक है कि यही असल में लीक हुआ असघंटों पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारीली प्रश्नपत्र था। जांच के दौरान एजेंसी को एक हस्तलिखित दस्तावेज भी मिला है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

सूत्रों का कहना है कि इस बार पेपर लीक करने के लिए डिजिटल तरीके का इस्तेमाल नहीं किया गया। तकनीकी जांच से बचने के लिए पूरा पेपर हाथ से लिखा गया था। इसी तरीके ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा और अब यह मामला बड़े रैकेट की तरफ इशारा कर रहा है।

लातूर कनेक्शन भी आया सामने

जांच में महाराष्ट्र के लातूर का नाम भी सामने आया है। सीबीआई अब तक इस मामले में करीब 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पी. वी. कुलकर्णी और मॉडर्न कॉलेज की शिक्षिका मनीषा मांढरे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग नीट प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े हुए थे।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि क्या इन्हीं लोगों के जरिए पेपर शिवराज मोटेगावकर तक पहुंचाया गया था।

जब सीबीआई को 60 पन्नों वाला हस्तलिखित दस्तावेज मिला, तब शिवराज मोटेगावकर को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की गई। जांच के दौरान उनसे सवालों के स्रोत के बारे में पूछा गया, लेकिन वह कोई साफ और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इसके बाद तकनीकी जांच और हस्तलिखित सबूतों के आधार पर सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है।

आगे और बड़े खुलासों की उम्मीद

नीट पेपर लीक मामला अब काफी बड़ा बन चुका है। जांच एजेंसियों को शक है कि इसमें कई और बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां और नए खुलासे सामने आ सकते हैं।

Tags: CBI investigationNEET paper leakShivraj Motegaonkar
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार बोली- परीक्षा का सिस्टम अब होगा फुलप्रूफ

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

NEET Paper Leak Supreme Court Hearing:सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, नीट यूजी पेपर लीक मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में...

Gen Z को गुमराह करने की कोशिश की गई, इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया

Gen Z को गुमराह करने की कोशिश की गई, इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया

by Kirtika Tyagi
अगस्त 9, 2026

NEET Paper Leak: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से...

NEET UG 2026 Paper Leak

NEET UG 2026: पेपर लीक पर CBI की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के विशेषज्ञों पर उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

NEET UG 2026 :पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट ने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर...

Dharmendra Pradhan Resignation Impact on UP Politics

Dharmendra Pradhan Resignation: यूपी में BJP की बढ़ी टेंशन, क्या युवा वोट और पेपर लीक बन सकते हैं बड़ा मुद्दा

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Political Impact: NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के...

PM Modi Facebook Video Removed

Meta Statement: मोदी के NEET वाला वीडियो हटाने पर मेटा ने क्या दी सफाई, मांगी माफी, पोस्ट फिर किया बहाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Meta Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक के...

Next Post
Mantra Chanting: खुद मंत्र बोलना बेहतर या मोबाइल पर सुनना?  जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

Mantra Chanting: खुद मंत्र बोलना बेहतर या मोबाइल पर सुनना? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

Protest Controversy:पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पहुंचीं सांसद इकरा हसन का डीआईजी दफ्तर में जम कर हंगामा

Protest Controversy:पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पहुंचीं सांसद इकरा हसन का डीआईजी दफ्तर में जम कर हंगामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In