Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IPL Record: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर अब किसका रिकॉर्ड, कितने रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, शॉन मार्श ने बनाया था पहला रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब यशस्वी जायसवाल का सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 46 रन दूर हैं।

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

जब वैभव सूर्यवंशी का जन्म भी नहीं हुआ था, तब IPL 2008 में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज Shaun Marsh ने बल्ले से तहलका मचा दिया था। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए पूरे सीजन में 616 रन बनाए थे। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी।

उस समय शॉन मार्श IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। उनका यह रिकॉर्ड कई सालों तक कायम रहा।

RELATED NEWS

Sixes Record: करो या मरो की स्थिति में छक्कों की बारिश कर  किस बल्लेबाज ने मचाया धमाल कई बड़े रिकॉर्ड टूटे

Sixes Record: करो या मरो की स्थिति में छक्कों की बारिश कर किस बल्लेबाज ने मचाया धमाल कई बड़े रिकॉर्ड टूटे

May 20, 2026
Vaibhav Suryavanshi Orange Cap

Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की रेस हुई बेहद दिलचस्प, क्या वैभव सूर्यवंशी पलट देंगे पूरी बाजी, क्लासेन-कोहली समेत 7 बल्लेबाज होंगे पीछे

May 19, 2026

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा था रिकॉर्ड

करीब 15 साल बाद IPL 2023 में Yashasvi Jaiswal ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने पूरे सीजन में 625 रन बनाए थे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने शॉन मार्श के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।
अब यही रिकॉर्ड फिर खतरे में नजर आ रहा है और इसे तोड़ने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स का ही युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी है।

वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका

IPL 2026 में 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अभी तक 13 मैचों में 579 रन बना लिए हैं। वैभव की औसत 44.54 की रही है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 236.33 का है। इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों को हैरान कर रहा है। अब उन्हें यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 46 रनों की जरूरत है। अगर वह अगले मैच में यह आंकड़ा छू लेते हैं तो IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन जाएंगे।

ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे

वैभव सूर्यवंशी इस समय ऑरेंज कैप की दौड़ में भी सबसे आगे चल रहे हैं। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

राजस्थान के खाते में फिलहाल 14 अंक हैं। अगर टीम अपना अगला मुकाबला जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन सकती है। ऐसे में वैभव को रिकॉर्ड बनाने के लिए और मुकाबले भी मिल सकते हैं।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी

625 रन – यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स, 2023)
616 रन – शॉन मार्श (पंजाब, 2008)
579 रन – वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स, 2026)*
573 रन – रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स, 2024)
549 रन – प्रभसिमरन सिंह (पंजाब, 2025)
516 रन – ईशान किशन (मुंबई इंडियंस, 2020)
512 रन – सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस, 2018)

युवा बल्लेबाज पर टिकी हैं सबकी नजरें

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी निडर बल्लेबाजी से इस सीजन को खास बना दिया है। क्रिकेट फैंस अब बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब यह युवा बल्लेबाज 46 रन बनाकर नया इतिहास रच देगा। अगर उनका शानदार फॉर्म जारी रहा तो आने वाले समय में वह IPL के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं।

Tags: IPL 2026Vaibhav Suryavanshi Record
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Sixes Record: करो या मरो की स्थिति में छक्कों की बारिश कर  किस बल्लेबाज ने मचाया धमाल कई बड़े रिकॉर्ड टूटे

Sixes Record: करो या मरो की स्थिति में छक्कों की बारिश कर किस बल्लेबाज ने मचाया धमाल कई बड़े रिकॉर्ड टूटे

by Kirtika Tyagi
May 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi sixes record: Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है।...

Vaibhav Suryavanshi Orange Cap

Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की रेस हुई बेहद दिलचस्प, क्या वैभव सूर्यवंशी पलट देंगे पूरी बाजी, क्लासेन-कोहली समेत 7 बल्लेबाज होंगे पीछे

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Orange Cap Race:आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। 63 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की लड़ाई...

बांग्लादेश में हुई घटना के बाद बढ़े विवाद के बीच , BCCCI ने KKR को किस खिलाड़ी को रिलीज़ करने का दिया निर्देश

बांग्लादेश में हुई घटना के बाद बढ़े विवाद के बीच , BCCCI ने KKR को किस खिलाड़ी को रिलीज़ करने का दिया निर्देश

by SYED BUSHRA
January 3, 2026

BCCI on Mustafizur Rahman:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान...

IPL 2026

IPL 2026 Mini Auction: डिकॉक की चौंकाने वाली एंट्री, ग्रीन पहली सेट में शामिल; 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

by Mayank Yadav
December 9, 2025

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है, जिसके लिए कुल...

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

by Vinod
November 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2026 का शंखनाद हो चुका है। लीग से जुड़ी...

Next Post
Ghaziabad Mall Fire: पैसिफिक मॉल के सिनेमाघर में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी, किसी के घायल होने की खबर नहीं

Ghaziabad Mall Fire: पैसिफिक मॉल के सिनेमाघर में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी, किसी के घायल होने की खबर नहीं

North India Heatwave: उत्तर भारत में भीषण गर्मी की मार, बांदा दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल, कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट

North India Heatwave: उत्तर भारत में भीषण गर्मी की मार, बांदा दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल, कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist