Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Nainital Road Accident: भवाली में हुआ दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान

नैनीताल के भवाली क्षेत्र में एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक यूपी के बताए जा रहे हैं। पुलिस और SDRF ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चलाया।

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026
in उत्तराखंड
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के Nainital जिले के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास रोड पर ढैला गांव के पास यूपी नंबर की एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह टूट गई और उसमें बैठे सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।

अचानक बिगड़ा कार का संतुलन

जानकारी के मुताबिक, UP 32 QU 1874 नंबर की कार भवाली से रातीघाट की तरफ जा रही थी। रास्ते में ढैला गांव के पास अचानक चालक का कार से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार सीधे सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिस जगह हादसा हुआ, वहां चारों तरफ घना जंगल और गहरी खाई है। इसी वजह से दुर्घटनाग्रस्त कार काफी देर तक किसी की नजर में नहीं आई। बाद में वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों ने खाई में टूटी हुई कार देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

RELATED NEWS

No Content Available

रेस्क्यू टीम को पहुंचने में लगा समय

सूचना मिलने के बाद पुलिस, SDRF और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन रास्ता बेहद कठिन होने और खाई काफी गहरी होने की वजह से बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया।

जब रेस्क्यू टीम नीचे पहुंची, तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। टीम ने देखा कि वाहन में बैठे सभी लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद शवों को खाई से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।बचाव कार्य के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए थे।

यूपी के बताए जा रहे मृतक

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी क्राइम Jagdish Chandra, सीओ रविकांत सेमवाल और कोतवाल प्रकाश मेहरा समेत कई अधिकारी राहत कार्य में जुटे रहे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी सभी मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। वाहन नंबर के आधार पर परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

खतरनाक मोड़ों से बढ़ता है हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास सड़क पर कई खतरनाक मोड़ और गहरी खाइयां हैं। बरसात और धुंध के समय यहां हादसों का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है।

Tags: Nainital Road AccidentUttarakhand Accident News
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Inverter Battery: गर्मियों में इन्वर्टर बैटरी जल्दी हो रही है डाउन? अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ जाएगी लाइफ

Inverter Battery: गर्मियों में इन्वर्टर बैटरी जल्दी हो रही है डाउन? अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ जाएगी लाइफ

PM Modi की विदेश यात्रा पर बोले पीयूष गोयल, "भारत के लिए बहुत अहम हैं ये विदेशी दौरे"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist