Monday, November 23, 2026 5:02 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » Reverse engineering: पाकिस्तान की गलती से मिली बड़ी कामयाबी, DRDO ने Chinese PL-15E Missile की तकनीक करी डीकोड

Reverse engineering: पाकिस्तान की गलती से मिली बड़ी कामयाबी, DRDO ने Chinese PL-15E Missile की तकनीक करी डीकोड

पंजाब में गिरी चीनी PL-15E मिसाइल से भारत को बड़ी रक्षा सफलता मिली है। भारतीय विशेषज्ञों ने इसकी तकनीक समझी, जिससे एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत होगा। वहीं, पाकिस्तान और चीनी रक्षा उपकरणों पर सवाल उठ रहे हैं।

by Kirtika Tyagi
23/05/2026

भारत को चीन की आधुनिक PL-15E मिसाइल से जुड़ी अहम जानकारी हासिल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की एक बड़ी गलती के कारण यह मिसाइल भारतीय इलाके में गिर गई, जिसके बाद भारतीय रक्षा विशेषज्ञों को इसकी तकनीक समझने का मौका मिला। माना जा रहा है कि यह सफलता भारतीय वायुसेना के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

पंजाब में मिला था मिसाइल का मलबा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6 और 7 मई की रात यह मिसाइल पंजाब के होशियारपुर इलाके में गिरी थी। इसके बाद भारतीय इंजीनियरों और रक्षा विशेषज्ञों ने मिसाइल के मलबे की गहराई से जांच की। जांच में मिसाइल की ट्रैकिंग, रडार और टार्गेटिंग सिस्टम से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

दुश्मन की मिसाइलों से निपटने में मदद

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तकनीक को समझने के बाद भारत अपने लड़ाकू विमानों और एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत बना सकेगा। इससे भविष्य में दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही रोकने और उन्हें मात देने में आसानी होगी। भारतीय वायुसेना के लिए यह जानकारी काफी उपयोगी मानी जा रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

चीन के रक्षा सिस्टम पर उठे सवाल

PL-15E मिसाइल को चीन की सबसे आधुनिक बीवीआर यानी Beyond Visual Range मिसाइलों में गिना जाता है। ऐसे में इसकी तकनीक का दूसरे देश के हाथ लगना चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद चीन के मिसाइल प्रोग्राम और उसके सुरक्षा सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे हैं।

कई देशों की भारत पर नजर

खबरों के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन और कुछ अन्य देश भी भारत की इस तकनीकी सफलता में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। माना जा रहा है कि भारत ने मिसाइल के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और उसकी क्षमता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की रक्षा तकनीकी क्षमता को मजबूती मिली है।

पाकिस्तान की बढ़ी परेशानी

दूसरी तरफ पाकिस्तान को अपने चीनी लड़ाकू विमानों को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चीन में बने JF-17 लड़ाकू विमान लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इससे चीनी रक्षा उपकरणों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और पाकिस्तान की मुश्किलें भी बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

भारतीय रक्षा तैयारियों को मिलेगा फायदा

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पूरे घटनाक्रम से भारत को अपनी एयर डिफेंस तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में इसका फायदा तेजस, सुखोई-30MKI और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों को भी मिल सकता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
गया में केंद्रीय मंत्री पर पत्थरबाजी, भाषण के दौरान मंच पर  मचा हड़कंप, अंगरक्षक घायल, दो युवक हिरासत में

गया में केंद्रीय मंत्री पर पत्थरबाजी, भाषण के दौरान मंच पर मचा हड़कंप, अंगरक्षक घायल, दो युवक हिरासत में

India Venezuela Oil Deal: ऊर्जा संकट,बढ़ती महंगाई के बीच राहत की उम्मीद, क्या वेनेजुएला करेगा सस्ते कच्चे तेल की सप्लाई

India Venezuela Oil Deal: ऊर्जा संकट,बढ़ती महंगाई के बीच राहत की उम्मीद, क्या वेनेजुएला करेगा सस्ते कच्चे तेल की सप्लाई

OBC Reservation: क्रीमी लेयर को आरक्षण क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने उठाए बड़े सवाल, आरक्षण व्यवस्था पर छिड़ी नई बहस

OBC Reservation: क्रीमी लेयर को आरक्षण क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने उठाए बड़े सवाल, आरक्षण व्यवस्था पर छिड़ी नई बहस

POPULAR POST

Balrampur Road Accident

Balrampur Accident: घने कोहरे ने ली पांच लोगों की जान,परिवारों में पसरा मातम; दो की हालत गंभीर

November 18, 2026
 UP Weather Update:

UP Weather: यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; अगले 4 दिन गिरेगा पारा

November 17, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
Jamshedpur School Auto Fire

School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

November 18, 2026
Ayodhya 14 Kosi Parikrama 2026

Ayodhya Traffic : 14 कोसी परिक्रमा के दौरान कहां कहां रहेगा वाहनों पर प्रतिबंध, जानिए कौन से रास्ते अपनाएं?

November 17, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026

LATEST

Tribute in madarsa: योगी की मां के निधन पर मेरठ के मदरसे में दुआ, गंगा-जमुनी तहजीब की पेश की मिसाल

Tribute in madarsa: योगी की मां के निधन पर मेरठ के मदरसे में दुआ, गंगा-जमुनी तहजीब की पेश की मिसाल

November 23, 2026
Bihar royal wedding controversy

Shahi Wedding: पिछड़े गरीब राज्य की शाही शादी पर किसने कसा तंज, तेज हुई जुबानी जंग

November 23, 2026
Gold Silver Price: शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी के दाम क्यों हुए धड़ाम, जानिए आज का भाव

Gold Silver Price: शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी के दाम क्यों हुए धड़ाम, जानिए आज का भाव

November 23, 2026
IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का शतक गया बेकार, एशिया कप में पाकिस्तान ने 48 रन से रौंदा

IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का शतक गया बेकार, एशिया कप में पाकिस्तान ने 48 रन से रौंदा

November 23, 2026
Sanjay Nishad: ‘हक पर हाथ डाला तो दूसरी सीटों पर भी करेंगे दावा’, यूपी चुनाव से पहले किसने खोला मोर्चा

Sanjay Nishad: ‘हक पर हाथ डाला तो दूसरी सीटों पर भी करेंगे दावा’, यूपी चुनाव से पहले किसने खोला मोर्चा

November 23, 2026
Shahi Wedding: शादी पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या सारी तैयारी रह जाएगी धरी की धरी, कैसे होगा भव्य भोज का आयोजन?”

Shahi Wedding: शादी पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या सारी तैयारी रह जाएगी धरी की धरी, कैसे होगा भव्य भोज का आयोजन?”

November 23, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India