Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home नोएडा

Twisha Death Case: खुशहाल जिंदगी के पीछे छिपा दर्द? शादी के पांच महीने, पांच वायरल वीडियो, CCTV फुटेज से खुली कौन से रहस्य की परतें

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए पांच वीडियो और सीसीटीवी फुटेज ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। पति समर्थ सिंह के सरेंडर और दूसरे पोस्टमार्टम के आदेश के बाद अब मामले में कई बड़े सवाल उठ रहे हैं।

by SYED BUSHRA
May 23, 2026
in नोएडा
Twisha Sharma Death Case
Share on FacebookShare on Twitter

Twisha Sharma Death Case: 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। Bhopal के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई को ट्विशा का शव जिम्नास्टिक रस्सी से लटका मिला था। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन अब मामला लगातार उलझता जा रहा है। परिवार इसे दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न से जुड़ी मौत बता रहा है, जबकि ससुराल पक्ष अलग दावे कर रहा है।
इस केस में अब तक पांच बड़े वीडियो और कई सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं। हर वीडियो नई कहानी और नए सवाल छोड़ रहा है। इसी बीच ट्विशा के पति समर्थ सिंह, जो मध्य प्रदेश सरकार के कानूनी सलाहकार और पेशे से वकील हैं, 9 दिन तक फरार रहने के बाद 22 मई को Jabalpur कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। उन पर 30 हजार रुपये का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी था।

कौन थीं ट्विशा शर्मा?

Noida की रहने वाली ट्विशा शर्मा मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय थीं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी। दिसंबर 2025 में उन्होंने भोपाल निवासी समर्थ सिंह से शादी की थी। शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। दोनों की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई थी।
लेकिन शादी के सिर्फ पांच महीने बाद उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। ट्विशा के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग और मानसिक प्रताड़ना शुरू हो गई थी। परिवार ने सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं, इसलिए परिवार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

RELATED NEWS

No Content Available

पहला और दूसरा CCTV फुटेज, 60 मिनट का रहस्य

इस केस में सबसे ज्यादा चर्चा 10 मई की सुबह के दो सीसीटीवी फुटेज की हो रही है।पहले वीडियो में सुबह करीब 7:20 बजे ट्विशा घर की सीढ़ियां चढ़कर छत की ओर जाती दिखाई देती हैं। फुटेज में वह थोड़ी बेचैन नजर आती हैं। इसके बाद दूसरा वीडियो सुबह 8:17 बजे का है। इसमें पति समर्थ सिंह ट्विशा को सीपीआर देते दिखाई देते हैं। बाद में समर्थ, पड़ोसी और हाउस हेल्प मिलकर ट्विशा को नीचे लाते नजर आते हैं।

इन दोनों फुटेज के बीच करीब 57 से 60 मिनट का अंतर है। यही समय अब जांच का सबसे बड़ा सवाल बन गया है। आखिर उस दौरान छत पर क्या हुआ? तुरंत अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया? सीपीआर सीढ़ियों पर क्यों दिया गया? पुलिस अब इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रही है।

पार्लर का CCTV फुटेज बना नया मोड़

मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब ट्विशा का ब्यूटी पार्लर सीसीटीवी सामने आया। मौत से कुछ घंटे पहले ट्विशा एक ब्यूटी पार्लर पहुंची थीं। वहां उन्होंने करीब तीन घंटे बिताए।
फुटेज में ट्विशा हेड मसाज करवाते हुए बिल्कुल सामान्य और शांत दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर तनाव या घबराहट जैसी कोई बात नजर नहीं आती। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो लड़की कुछ घंटे पहले सामान्य दिख रही थी, वह अचानक इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकती है?

पार्लर संचालिका ने दावा किया कि घटना के अगले दिन ट्विशा की सास ने उनसे संपर्क किया और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के बारे में जानकारी मांगी। बाद में कुछ वकीलों को भी फुटेज देखने भेजा गया। अब यह बात भी जांच के दायरे में है।

डॉगी के साथ डांस वाला वीडियो हुआ वायरल

ट्विशा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने पालतू रॉटवीलर डॉग के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह हंसती, खेलती और खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो गए। कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो में ट्विशा बेहद खुश दिख रही हैं। ऐसे में उनकी मौत को लेकर लोगों के मन में और सवाल खड़े हो रहे हैं। यह वीडियो अब इस केस का भावनात्मक पहलू बन गया है।

शादी का वीडियो बना सबसे दर्दनाक याद

ट्विशा और समर्थ का शादी का सिनेमैटिक वीडियो भी सामने आया है। करीब साढ़े पांच मिनट के इस वीडियो में हल्दी, शादी, विदाई और दोनों के खास पलों को दिखाया गया है। लाल जोड़े में मुस्कुराती ट्विशा की विदाई अब लोगों को भावुक कर रही है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बारे में प्यार से बातें करते दिखाई देते हैं। रिश्तेदार मजाक करते हैं, हंसी-मजाक चलता है और सब कुछ एक खुशहाल रिश्ते जैसा लगता है। लेकिन पांच महीने बाद यही रिश्ता अब विवाद और आरोपों में बदल चुका है।

हाईकोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम की दी मंजूरी

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने दिल्ली AIIMS की टीम से दूसरा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है। पहली रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया था, लेकिन परिवार का दावा है कि शव पर चोटों के निशान थे। परिवार अब व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा की फोरेंसिक जांच की मांग कर रहा है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि ट्विशा मानसिक तनाव में थीं।

क्यों चर्चा में है यह मामला?

यह मामला सिर्फ एक मौत का नहीं, बल्कि आधुनिक रिश्तों, सोशल मीडिया की चमक और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल बन चुका है। एक तरफ सोशल मीडिया पर खुशहाल शादी की तस्वीरें थीं, दूसरी तरफ मौत की खबर।
एक तरफ पार्लर में सामान्य दिखती ट्विशा, दूसरी तरफ घर की छत पर मौत। एक तरफ डॉगी के साथ मुस्कुराती लड़की, दूसरी तरफ 60 मिनट का रहस्यमयी गैप। यही विरोधाभास इस केस को और ज्यादा पेचीदा बना रहे हैं।

जांच पर टिकी सबकी नजर

Bhopal Police अब हर वीडियो, कॉल डिटेल और डिजिटल सबूत की जांच कर रही है। ट्विशा के परिवार ने मुख्यमंत्री Mohan Yadav से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पूरा देश अब इस मामले में सच सामने आने का इंतजार कर रहा है। ट्विशा की मुस्कुराती तस्वीरें और वायरल वीडियो लोगों के मन में लंबे समय तक बने रहेंगे।

Tags: : Twisha Sharma Death CaseBhopal CCTV Viral VideoTwisha Sharma News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Punjab Election 2027

Punjab Election 2027: AAP, कांग्रेस या बीजेपी, कौन करेगा राज, पंजाब चुनाव पर चुनावी विश्लेषक की भविष्यवाणी

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist